नई दिल्ली: सेना प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर सरकार को गिराने के प्रयास संबंधी खबरों को लेकर निशाने पर चल रहे सेवानिवृत जनरल वी के सिंह ने आज रात दावा किया कि राज्य में ‘स्थायित्व’ के लिए कुछ मंत्रियों को धन दिया जाता है और यह आाजादी के समय से चल रहा है। आरोपों को लेकर विवादों के घेरे में चल रहे सिंह ने टीवी चैनलों से कहा कि उनके खिलाफ आरोप झूठे और प्रेरित हैं। उन्होंने टाईम्स नाउ से कहा, ‘‘सेना जम्मू कश्मीर में…
Read MoreYear: 2013
गैस कनैक्शन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं
उच्चतम न्यायालय ने आज केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार को करारा झटका देते हुए यह व्यवस्था दी कि नागरिकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। अदालत ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों के पास आधार कार्ड नहीं हैं उनको गैस कनैक्शन, बिजली और पानी कनैक्शन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाएगा। न्यायमूर्ति वी.एस. चौहान और एस. न्यायमूर्ति एस.के. बोब्डे की खंडपीठ ने यह व्यवस्था दी है। खंडपीठ ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें नागरिकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने से पहले…
Read MoreBJP के MLA संगीत सोम की जमानत याचिका खारिज
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर दी है। पुलिस ने संगीत सोम को मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया था। वहीं आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव मुजफ्फरनगर के दंगा प्रभावित इलाको का दौरा करेंगे। शिवपाल यादव दंगा पीड़ितों से मिलेंगे और इसके बाद शाम को मीडिया से बात करेंगे।
Read Moreमगध एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग
पटना: मगध एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग लग गई है। यह हादसा बिहार के बक्सर में हुआ। यहां ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। मगध एक्सप्रेस दिल्ली से पटना आ रही थी, जब उसमें आग लगी। इस समय ट्रेन चौसा स्टेशन पर खड़ी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया है।
Read Moreघर बैठे चेक करें डाक जीवन बीमा का खाता
रुद्रपुर। डाक विभाग की बीमा योजना भी अब ऑनलाइन होने जा रही है। विभाग मैक नाम से नया सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। इसे अगले महीने से लागू करने की योजना है। नई व्यवस्था शुरू होने से डाक जीवन बीमा सदस्य घर बैठे अपने खाते की जानकारी जुटा सकेंगे। डाक जीवन बीमा योजना अब तक मैनुअल चल रही है। इसमें तमाम फर्जीवाड़े की शिकायत मिल रही थी। सदस्य हेराफेरी और गड़बड़ियों का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि एजेंट प्रीमियम तो ले लेते हैं, लेकिन समय से धनराशि…
Read Moreकाशीपुर में डेंगू की दस्तक
काशीपुर। डेंगू बुखार ने क्षेत्र में दस्तक दे दी है। डेंगू के चार रोगियों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो पड़ोसी जनपद के और दो स्थानीय हैं। परंतु चिकित्सा विभाग को अभी तक इसकी खबर नहीं है। इस सीजन में क्षेत्र में डेंगू का एक भी केस नहीं था। अब डेंगू ने दस्तक दे दी है। जीवन रेखा अस्पताल में 15 सितंबर को ग्राम जटपुरा थाना थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) यूपी निवासी ध्यान सिंह (60) पुत्र नत्थू सिंह और उसका पुत्र धर्मवीर (23) को भर्ती कराया गया।…
Read Moreकिसानों को भुगतान करने के निर्देश
जसपुर। शहर के पश्चिमी भाग में बरसाती पानी निकासी समस्या को हल करने के लिए स्वागत रेस्टोरेंट से चोरखाला नदी तक ढाई मीटर चौड़ा 2.5 किमी लंबा नाला निर्माण कराया जाएगा। यह नाला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनेगा। नाले का निर्माण आपदा राहत योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। एनएच को सर्वे कर एस्टीमेट तैयार करने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। विधानसभा सत्र में भाग लेकर लौटे विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की सरकारी एवं सहकारी चीनी मिलों के…
Read More‘ससुरालियों ने मारा बेटी को
चिन्यालीसौड़। प्रखंड के सर्प गांव निवासी 25 वर्षीय ममता देवी की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। महिला के पिता ने पति समेत तीन लोगाे पर हत्या का आरोप लगा डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मृतका के पिता टिहरी जिले के रावत गांव प्रतापनगर निवासी नानकचंद रमोला ने डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि उनकी पुत्री ममता की शादी 28 सितंबर 2009 को उत्तरकाशी जिले के सर्प गांव निवासी रजनीश पुत्र स्व. बलदेव सिंह परमार से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही…
Read Moreअफसर का फोन कटा तो बिजली की गुल
उत्तरकाशी। अफसर के मोबाइल का बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन बंद करने से भड़के ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बीएसएनएल के दोनों टेलीफोन एक्सचेंजों की बिजली काट दी। इससे रविवार सुबह से जिला मुख्यालय एवं मनेरी क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक बेसिक फोन एवं छह सौ से अधिक ब्राडबैंड कनेक्शन ठप हो गए। संचार सेवा ठप होने से क्षेत्र के बाशिंदे दिनभर परेशान रहे। बाद में ऊर्जा निगम ने जनता की परेशानियों का हवाला देते हुए शाम चार बजे के करीब एक्सचेंज की सप्लाई चालू कर दी। सूत्रों…
Read Moreअधिकारी मैच में मस्त, जनता धरने पर
उत्तरकाशी। इतवार की छुट्टी पर भले ही डीएम समेत जिले के अधिकारी मनेरा स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलने में मस्त रहे लेकिन उत्तरकाशी बचाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में जनसंगठनों के साझा मंच का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। रविवार को संवेदना समूह के कार्यकर्ताओं ने भजन कीर्तन से सरकारी सिस्टम को सद्बुद्धि की कामना की तथा जनगीतों से जनचेतना फैलाने का प्रयास किया। सड़क एवं सुरक्षा की मांग को लेकर साझा मंच का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा…
Read More