इंदौरा (कांगड़ा)। स्थानीय अदालत ने गालीगलौज और मारपीट के मामले में दोषी करार दिए गए पति-पत्नी को दो साल कैद की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी विजय रिहालिया ने बताया कि प्रोमिला देवी पत्नी शेर सिंह निवासी डमटाल ने वासुदेव और उसकी धर्मपत्नी कृष्णा देवी के खिलाफ 8 अक्तूबर, 2007 को इंदौरा पुलिस थाने में गालीगलौज करने और दराट से चोट पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के बयान पर इंदौरा पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 12 दिसंबर, 2007 को इंदौरा की अदालत…
Read MoreYear: 2013
मणिकर्ण सड़क की हालत सुधारे सरकार
कुल्लू। जिले के धार्मिक स्थल मणिकर्ण साहिब को जाने वाली सड़क की खस्ताहाल से सैलानी और श्रद्धालु परेशान हैं। मणिकर्ण साहिब से दर्शन कर लौटी पंजाब के लालड़ू इलाके की सिख संगत ने सड़क की दयनीय हालत को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सरकार को पत्र लिखकर इसकी जल्द रिपेयर करवाने की मांग की है। संगत ने पत्र में भुंतर शहर से मणिकर्ण साहिब को जाने वाली सड़क की हालत का जिक्र किया है। साथ ही सड़क की रिपेयर और उसे चौड़ा करने की मांग की है। बीते दिन मणिकर्ण…
Read Moreलोस चुनाव में प्रतिभा को बनाया जाए प्रत्याशी
केलांग। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित लाहौल दौरे के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को बैठक कर खाद्य सुरक्षा और भूमि हस्तांतरण बिल पर चरचा की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी भुवनेश्वर गौड़ ने बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में प्रस्ताव पारित कर आगामी लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने की हाईकमान से सिफारिश की गई। लाहौल घाटी में रेत और बजरी के खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए प्रदेश सरकार से अपील की गई। डीसीसी महासचिव…
Read Moreविज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अरविंद सदन प्रथम
पतलीकूहल (कुल्लू)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटराईं में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अरविंद सदन अव्वल रहा। तीन वर्गों में से दो वर्गों के मुकाबलों में जीत हासिल कर यह सदन सर्वश्रेष्ठ रहा। जूनियर वर्ग में अरविंद सदन की दीपा और श्वेता तथा सीनियर वर्ग में मनोज और ललित प्रथम रहे। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में लक्ष्मी सदन की गर्विता और भावना ने पहला स्थान पाया। प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर ने विजयी टीमों को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने अरविंद सदन के समन्वयक सुभाष और…
Read Moreदशहरे की छुट्टियों के शेड्यूल से आक्रो
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के ठीक एक दिन पहले स्कूलों में दशहरा उत्सव की छुट्टियां खत्म होने का अभिभावकों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अंतिम दिन होने वाला लंका दहन ही होता है। लेकिन स्कूलों में दशहरा उत्सव की छुट्टियां इससे ठीक एक दिन पहले खत्म हो जाएंगी। इस कारण स्कूली बच्चे और अभिभावक तथा अध्यापक इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखने से वंचित हो जाएंगे। दो सालों से यह छुट्टियां एक दिन पहले खत्म हो…
Read Moreसरकारी डिपुओं में सरसों तेल का टोटा
खराहल (कुल्लू)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाला सरसों का तेल डिपुओं से गायब है। सरसों तेल की आपूर्ति न होने से लोगों में रोष है। लोगों को बाजार से महंगे दामों पर सरसों का तेल खरीदना पड़ रहा है। लोग बार-बार तेल के लिए डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिले में एपीएल और बीपीएल परिवारों को डिपुओं में सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जाती है लेकिन डिपुओं से आधी से ज्यादा खाद्य सामग्री गायब रहती…
Read Moreटाहलीवाल में बस पलटी
टाहलीवाल (ऊना)। स्थानीय बाजार के निकट सोमवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हुए आठ लोग उपचार के लिए क्षेत्र के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में चले गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त…
Read Moreऊना में हो रही वारदातों से लोगों में दहशत
मैड़ी (ऊना)। ऊना में हो रही लगातार वारदातों से लोग सहम गए हैं। बीते रविवार की घटना भी पहले की घटना जैसी है। दिन का समय, वही इलाका, वैसे ही नकाबपोश बाइक सवार। उसी तरह से राह जा रहे दंपत्ति को रोकना और पति पर गोली दागना। मौके से मिले गोली के खोल का मेल खाना और दोनों ही वारदातों में एक ही फायर होना। वह भी सिर्फ नौ दिनों के अंतराल पर। अंतर है तो सिर्फ दो। पहला मामला ऊना-कांगड़ा के बिलकुल बार्डर पर कांगड़ा के क्षेत्र में हुआ…
Read Moreसरकारी उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं
ऊना। स्थानीय विश्राम गृह में सोमवार को ऊना ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नमिता रोशनलाल ने की, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल रायजादा भी बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में कुछ नियुक्तियों को लेकर नाराजगी जताई। ऊना सदर की प्रभारी नमिता रोशनलाल ने कहा कि संगठन और सरकार के आपसी तालमेल से ही पार्टी कार्य करती है। लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है कि वह अपनी बात पार्टी मंच…
Read Moreदुलैहड़ स्टेडियम को सवा करोड़ जारी
ऊना (दुलैहड़)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भदसाली में सब्जी मंडी के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और इसके लिए सरकार ने 50 लाख की पहली किश्त भी जारी कर दी है। उन्होंने भदसाली में सराय के निर्माण का ऐलान भी किया। अग्निहोत्री दुलैहड़ में छात्रों की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुलैहड़ में स्टेडियम के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। जिन लोगों की जमीन स्टेडियम…
Read More