जिला और ब्लॉक कांग्रेस में होगा फेरबदल

मंडी। जिला और ब्लॉक कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में अब बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी हर्ष महाजन ने कहा कि निष्क्रिय सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए हर्ष महाजन ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर जिला कांग्रेस की बैठक हर महीने की 17 तारीख और ब्लॉक कांग्रेस की हर माह की 15 तारीख को बैठकें अनिवार्य की गई हैं। इनमें जिले के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पीसीसी सदस्यों की भागीदारी अनिवार्य…

Read More

वैट में छूट दो, तभी घटेगी महंगाई

महादेव (मंडी)। व्यापार को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर कैरियर संवारने की तमन्ना पाले दुकानदारों को वैट रूपी दानव ने जकड़ लिया है। हर वस्तु पर वैट से इस वर्ग में छटपटाहट है। इससे महंगाई भी बढ़ी है। इनका तर्क है कि अगर प्रदेश सरकार वैट को लेकर कोई उदार नीति अपनाए तो इससे यहां महंगाई कम होगी, वहीं कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। व्यापारी अरसे से उदारवादी नीतियों के लिए सरकार की ओर निगाहें लगाए बैठे हैं। हालांकि, हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल व्यापार…

Read More

हुड़दंग मचाने के आरोप में एक धरा

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने नशे में धुत होकर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के बाहर हुड़दंग मचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्जुन नगर परिषद सुंदरनगर के सलाह वार्ड का रहने वाला है। अर्जुन पिछले तीन-चार दिन से रात के समय शराब के नशे में विश्राम गृह के बाहर हुड़दंग मचा रहा था और स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव के खिलाफ अपशब्द बोल रहा था। वीरवार रात अर्जुन ने विश्राम गृह में पहुंच कर जैसे ही हुड़दंग मचाना शुरू किया, वहां ठहरे…

Read More

वर्करों की बेरुखी पर सख्त हाईकमान

बिलासपुर। सदर ब्लाक कांग्रेस की बैठकों को गंभीरता से न लेने वाले पार्टी कार्यकर्ताआें को ऐसा करना महंगा पड़ सकता है। लगातार तीन बैठकों से गैरहाजिर रहने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके मद्देनजर बाकायदा हाजिरी रजिस्टर भी लगाया जाएगा। यह बात पीसीसी की पर्यवेक्षक मेजर कृष्णा मोहिनी ने शुक्रवार को सदर कांग्रेस अध्यक्ष कर्नल अंबा प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में इंदिरा भवन में आयोजित ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक में कही। कृष्णा मोहिनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।…

Read More

सैलानियों को नहीं भा रहा डलहौजी

डलहौजी (चंबा)। प्रकृति ने खूबसूरती बिखेरने में तो कोई कमी नहीं रखी है, लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण पर्यटन नगरी डलहौजी अपना रूप खोती जा रही है। हर वर्ष यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। पर्यटन विभाग विश्व पर्यटन दिवस पर सिर्फ कुछ एक पर्यटकों को तलाश कर उनको टोपी पहनाकर अपने दायित्व से इतिश्री कर रहा है। टूटी-फूटी सड़कें, पर्यटन केंद्र बिंदुओं की बदहाली यहां की तस्वीर को बयां कर रही है। हर वर्ष यहां के होटलों से करोड़ों रुपये लग्जरी…

Read More

फिर लटकेगा आईटी शिक्षकों का वेतन!

चंबा। जिला चंबा के अधिकांश स्कूलों के आईटी प्रभारी एक माह के अंतराल के बाद आईटी फीस जमा करवा रहे हैं। इससे आईटी शिक्षकों को समय पर सैलरी नहीं मिल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आईटी प्रभारियों को हर महीने की 10 तारीख को आईटी फीस शिक्षा विभाग के पास जमा करवाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकांश आईटी प्रभारी एक महीने की फीस दूसरे महीने की 10 तारीख को जाकर जमा करवा रहे हैं। कई स्कूलों के आईटी प्रभारियों ने जुलाई व अगस्त…

Read More

बीपीईओ कार्यालय से एलसीडी-सीपीयू उड़ाए

चंबा। शहर के चमेशनी मोहल्ला स्थित शिक्षा खंड हरदासपुरा के मैहला-दो बीपीईओ कार्यालय से चोर एक एलसीडी एक सीपीयू व एक माउस उड़ा ले गए। इस कंप्यूटर में शिक्षा विभाग का जरूरी डाटा फीड था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे के करीब जब बीपीईओ ऑफिस में तैनात चपरासी जितेंद्र सिंह ने कार्यालय की सफाई के लिए इसका दरवाजा खोला तो अंदर से एक एलसीडी, सीपीयू व माउस गायब पाए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।…

Read More

लोगों ने अधिकारियों के मांगी भालूओं और बंदरों की समस्या से निजात

भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर स्थित चौरासी परिसर की ओर से ‘चौपाल कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराह। इस दौरान मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को अपने-अपने विभागों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। की ओर से भरमौर क्षेत्र में पहली बार ‘चौपाल कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इसमें बागवानी एवं उद्यान विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ दौलत राम वर्मा ने बागवानी तकनीकी…

Read More

समय पर मंजूर करें ऋण : संदीप कुमार

चंबा। अग्रणी बैंक की ओर से जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त संदीप कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला के सभी बैंक अपने नकद अनुपात को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करें। इससे साकारात्मक नतीजे हासिल हो पाएंगे। जिला की विशेषकर ग्रामीण अर्थिकी को मजबूती देने की प्रक्रिया में बैंकिंग की अहम भागीदारी होती है। उन्होंने कहा कि बैंक प्राथमिकता सेक्टर में होने वाली गतिविधियों के लिए तत्परता के साथ काम करते हुए समय पर आवेदकों…

Read More

नहीं सुलझी विश्वनाथ की मौत की गुत्थी

जवाली (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर स्थित जबांवाला रेलवे स्टेशन (जवाली) पर बने रेलवे के शौचालय के पास 25 सितंबर को मिली लाश अभी तक एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। दो दिन बीत जाने के उपरांत भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को शिमला रेलवे एंड ट्रैफिक पुलिस के आईजी सुरेंद्र वर्मा व डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा ने जबांवाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उक्त जगह का मुआयना किया तथा मृतक के ससुराल वालों की तरफ से आए लोगों के बयान कलमबद्ध…

Read More