धनेटा में दीवार गिरने से एक दबा

धनेटा (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत धनेटा कस्बे में एक व्यक्ति की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। व्यक्ति वीरवार देर रात घर से बाहर निकल कर कहीं जा रहा था।अचानक दीवार गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह सवाल बना हुआ है कि दीवार कैसे गिर गई। जानकारी के अनुसार पवन कुमार निवासी धनेटा रात…

Read More

तहसील में नहीं बने प्रमाण पत्र

हमीरपुर। तहसील कार्यालय हमीरपुर में सर्वर ठप होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। शुक्रवार को करीब तीन दर्जन बच्चों को बिना प्रमाण पत्र बनवाए लौटना पड़ा। बच्चों और उनके अभिभावकों में संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष देखने को मिला। तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे बच्चों राहुल, राकेश कुमार, विक्की, गुलशन, कृष्ण, राहुल, निखिल, विशाल, मोहित, रजत, हर्ष शर्मा, विक्रांत, गौरव, भागद्दीन, अली मोहम्मद, राजद्दीन, तनवीर खां, अंकित पटियाल, रिषभ राणा, रजनी, अभिषेक और आर्यन आदि का कहना है कि 29 सितंबर को जिला बिलासपुर…

Read More

बिना बिल सामान पर डेढ़ लाख जुर्माना

हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिला तथा जिला के बाहर औचक निरीक्षण कर बिना बिल सामान पकड़कर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। सहायक आयुक्त के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान विभाग ने बीड़ियां, लकड़ी, प्लाई सहित बिना बिल का अन्य सामान पकड़ा है। इनका मूल्य निर्धारण कर विभाग ने संबंधित व्यापारियों से जुर्माना वसूल किया है। एक सप्ताह की अवधि के दौरान विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट गाड़ियों से सारा सामान उतरवाकर बिलों की…

Read More

विधायक रामकुमार पर अदालत में आरोप तय

विधायक रामकुमार पर अदालत में आरोप तय नालागढ़ (सोलन)। दून के विधायक एवं बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकुमार चौधरी पर नालागढ़ की अदालत ने भी एक मामले में आरोप तय कर दिए हैं। विधायक चौधरी ने वर्ष 2010 में जनहित में आंदोलन करते हुए रास्ता रोका था और मामला नालागढ़ अदालत में विचाराधीन चल रहा है। शुक्रवार को रामकुमार चौधरी की नालागढ़ अदालत कोर्ट-2 में पेशी थी, जिसमें न्यायधीश कनिका चावला ने इस मामले में आरोप तय कर दिए हैं। मामले की पुष्टि सहायक न्यायवादी नालागढ़ संदीप शर्मा…

Read More

नच मेरी घुंघरिए… पर नाचे नर्सरी के छात्र

शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल लक्कड़ बाजार के जूनियर स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि मर्सी डिसूजा (लोरेटो कान्वेंट के जूनियर स्कूल की इंचार्ज सिस्टर) ने कक्षा में शैक्षणिक और खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल की निदेशक सुनीता जॉन और बॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य माइकल जॉन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी के छात्रों ने नच मेरी घुंघरिए.. गीत पर पहाड़ी नृत्य पेश किया। लोअर केजी और नर्सरी के छात्रों ने एक्शन सांग, नर्सरी के छात्रों…

Read More

भर्ती में बालकों ने दिखाया उत्साह

मंडी। डोगरा रेजिमेंट फैजाबाद की ओर से खेल कोटे में ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए शुक्रवार को पड्डल ग्राउंड में ट्रायल लिए गए। इसमें हजारों बालकों ने भाग लिया। शुक्रवार सुबह से ही ग्राउंड में 11 से 14 साल के बालक अपने परिजनों के साथ ट्रायल देने के लिए पहुंचे थे। कई बच्चे भर्ती के लिए योग्यता की जानकारी न होने पर भी यहां पहुंचे थे, जिन्हें पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान ही लौटना पड़ा। डोगरा रेजिमेंट फैजाबाद से आए सैन्य अधिकारियों की देखरेख में शुक्रवार को ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के…

Read More

राजस्व रिकवरी पर विशेष ध्यान दें अधिकारी : श्रीधर

मंडी। जिले में विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रधान सचिव राजस्व एवं वन तरुण श्रीधर ने की। श्रीधर ने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों में तेजी लाएं तथा उन्हें समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिले में मनरेगा के तहत अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। अभी तक 45 करोड़ रुपये की राशि मनरेगा योजनाओं में व्यय की जा चुकी है। लाइन डिपार्टमेंट…

Read More

गुम्मा में घर से पकड़ी तेंदुए की खाल

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुम्मा में एक घर में छापा मार कर तेंदुए की खाल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। गत वीरवार रात्रि जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी अमर सिंह पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुम्मा के पास एक रिहायशी मकान पर छापा मार कर तेंदुए की खाल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी…

Read More

चेक बाउंस के दोषी को जेल भेजा

मंडी। चेक बाउंस मामले में आरोपी के खिलाफ अभियोग साबित होने पर अदालत ने उसे तीन माह के साधारण कारावास और दो लाख दस हजार रुपये हर्जाना अदा करने का फैसला सुनाया है। गोहर स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मोहित बंसल के न्यायालय ने थुनाग तहसील के तांदी गांव निवासी उत्तम सिंह पुत्र चेत राम की शिकायत पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत चलाए गए अभियोग के साबित होने पर चच्योट तहसील के दचेहड (जाच्छ) गांव निवासी पितांबर भारद्वाज पुत्र खेम राज को उक्त सजा का फैसला…

Read More

मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी नाराज

मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। करोड़ों के मुनाफे में चल रहे मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारियों को न तो पेंशन की सुविधा मिली और न ही नियमित किया गया। कर्मचारी संघ के प्रधान हरि सिंह ठाकुर, महासचिव जय प्रकाश शर्मा, हेमराज ठाकुर, दिले राम, बलदेव ठाकुर, हीरा लाल, राजीव गुप्ता, सतीश कुमार, एचआर ठाकुर, सुरेश अवस्थी, अरुणा कौशल, नरेश ठाकुर, राजेश जोशी, नंद लाल, अशोक शर्मा, राम शर्मा, लायक राम, केशव राम, धर्नीधर, मदन लाल, सोम दत्त, ब्रिजभूषण, सुरेंद्र कुमार, संजीव…

Read More