
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर स्थित चौरासी परिसर की ओर से ‘चौपाल कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराह। इस दौरान मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को अपने-अपने विभागों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। की ओर से भरमौर क्षेत्र में पहली बार ‘चौपाल कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इसमें बागवानी एवं उद्यान विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ दौलत राम वर्मा ने बागवानी तकनीकी मिशन से संबंधित सभी स्क ीमों और मधुमक्खी पालन से आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। फल एवं सब्जि उत्पादन संघ इकाई भरमौर के प्रधान मोती राम शर्मा ने उद्यान विभाग से पौधों की नस्ल व बीमारियों को लेकर कई सवाल पूछे। वन विभाग के आरओ चतर सिंह व बीओ अजीत कुमार ने विभाग की ओर से चलाई जा रही स्कीमें बताईं। इस दौरान मौजूद लोगों मोती राम शर्मा, गोतम पखरेटिया, ब्यास देव ने भालू, बंदरों से निजात दिलाने और फसल का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चौपाल के माध्यम से सरकार से मांग की है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए छोटी पिस्तौल का लाइसेंस जारी किया जाए। विभाग के आरओ ने इस मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ठाकुर ने पुलिस विभाग की ओर से बुजुर्गों के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम लोगों का सहयोग करना है। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने और नशे जैसी प्रवृति से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य शिक्षक बीएस कंवर, पवन भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। भरमौर में इस प्रकार क ा कार्यक्रम आयोजित करने पर उपस्थित अधिकारियों ने का धन्यवाद किया है’। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगाे से सीधी बातचीत करने का मौका मिलता है। इस अवसर पर फल एवं उत्पादक संघ के इकाई भरमौर के प्रधान मोती राम शर्मा, वरिष्ठ नागरिक पुरुषोत्तम शर्मा, जैसी घराटी, सुंदर लाल, ब्यास देव, गौतम ठाकुर, ठुठु राम, गोपी राम शर्मा, प्रह्लाद व अन्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मंच से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल करने का मौका मिला है।
