दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की खबर से सबसे ज्यादा खुशी दिल्ली के आम लोगों को हुई है। क्योंकि आप के दावे के अनुसार बिजली कीमत में 50 फीसदी की कमी और 700 लीटर पानी प्रतिदिन मुफ्त मिलेगा। लेकिन दावे पूरे करने के चक्कर में आप के लिए किए जा रहे अन्य विकास कार्यों पर कहीं ग्रहण न लग जाये। विशेषज्ञों का मानना है कि तीन से चार महीने में दावा पूरा करने के लिए सब्सिडी एकमात्र विकल्प है। दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य…
Read MoreYear: 2013
बिजली कंपनियों पर टीम केजरीवाल का पहला बाउंसर
दिल्ली में सरकार बनाने की घोषणा के साथ टीम केजरीवाल ने बिजली कंपनियों पर नकेल कसने की कोशिश शुरू कर दी है। पहली नजर रोहिणी पावर प्लांट पर है। पार्टी का आरोप है कि बगैर उत्पादन के बिजली कंपनी करोड़ों रुपये की बिजली खरीद रही है। यही नहीं, कंपनियों के बहीखाते की भी टीम केजरीवाल बारीकी से तफ्तीश कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि रोहिणी पावर प्लांट में 2010 से बिजली का उत्पादन नहीं हुआ है। लेकिन पिछले दो वित्तीय वर्षों में बिजली कंपनी…
Read Moreकेजरीवाल की वजह से दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूले
अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पद को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल से सुरक्षा लेने का आग्रह किया था। सोमवार को सुरक्षा लेने से अरविंद के मना करने के बाद पुलिस मंगलवार को फिर सुरक्षा लेने के लिए उनसे आग्रह करेगी। दूसरी तरफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अगर केजरीवाल सुरक्षा नहीं लेते हैं तो गृहमंत्रालय को सारे हालातों से अवगत कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) जेके शर्मा ने बताया…
Read MoreEXCLUSIVE: CM बनते ही यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही समय में देश की राजनीति के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले हैं। पार्टी बनाने के महज एक वर्ष के बाद वह सत्ता पर काबिज होने में कामयाब हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने 15 वर्ष से दिल्ली को चला रही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को चुनाव में हरा दिया। इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। टीम केजरीवाल ने मारा पहला बाउंसर इस 26 दिसंबर को देश में ऐसा पहली बार…
Read Moreदाड़ला पंचायत प्रधान फिर बहाल
सुजानपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र की दाड़ला पंचायत प्रधान को बहाल कर दिया है। डीसी ने बहाली के आदेश जारी किए हैं। उन पर कार्यों में अनियमितताओं का आरोप था। दाड़ला पंचायत प्रधान प्रोमिला देवी पर पंचायत के कुछ लोगाें ने अनियमितता बरतने और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने की शिकायत जिला पंचायत अधिकारी से की थी। 26 जुलाई 2013 को संबंधित विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। 12 अगस्त को प्रोमिला देवी ने नोटिस का जवाब दिया और कहा कि जानकारी के अभाव में उनसे अनियमितता हुई थी। जवाब…
Read More38,962 बच्चे पीएंगे दो बूंद जिंदगी की
हमीरपुर। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 19 जनवरी को शून्य से 5 वर्ष के 38,962 बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दवाई पिलाई जाएगी। दवाई पिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 264 तथा शहरी क्षेत्रों में 18 बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें 1130 वैक्सीनेटर तथा 56 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। एडीसी हिमांशु शेखर चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के अतिरिक्त जिला में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी इसमें आवश्यक सहयोग देंगे। अभियान को सफल बनाने…
Read Moreनौहाण में लगी सेंध
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जमली के अंतर्गत नौहाण गांव में शातिरों ने एक घर में सेंधमारी की। वारदात के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में रहते हैं। इसी का लाभ उठाकर शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मलकीयत सिंह पुत्र प्रभदयाल के घर चोरों ने शनिवार देर रात को सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह गांव के भाग सिंह ने देखा कि उसके भाई के मकान का ताला टूटा हुआ है। उसने कमरे में…
Read Moreबारिश से किसानों की लाली खिली
हमीरपुर। हर रोज आसमान की ओर निहार रहे किसानों के चेहरों पर आखिर रंगत आ ही गई जब शनिवार शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बाद रात भर तेज बारिश हुई। इससे फसल को जहां संजीवनी मिली वहीं किसानों की चिंता भी कम हुई। किसान बारिश के ही इंतजार में थे। अगर बारिश नहीं होती तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान होता। दिसंबर में बारिश न होने के कारण करीब 40 फीसदी फसल प्रभावित हो जाती थी। बारिश से किसानों में अच्छी फसल की आस जग गई…
Read Moreसुअर ने दो को किया लहूलुहान
ताल (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत दिम्मी क्षेत्र में एक जंगली सुअर ने दो बाइक सवारों पर हमला कर दिया। इससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों घायलों को सीएचसी टौणीदेवी पहुंचाया। बाद में उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर रविवार शाम रणवीर सिंह और रोहित कुमार निवासी टिक्कर मअुंआ टौणीदेवी से मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों दिम्मी के पास पहुंचे तो एक…
Read Moreमैडम, हत्यारोपियों को जल्द पकड़ें
हमीरपुर। मैडम, ठेका सेल्समैन के हत्यारोपियों को जल्द पकड़ा जाए। उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे धकेला जाए। यह गुहार ग्राम पंचायत महल के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी वीना भारती से लगाई है। प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी से मिला। एसपी ने भी आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अश्वनी कुमार, अजय शर्मा, लेखराज, पवन शर्मा, शैलेश गौतम, मनोज कुमार, संजय कुमार, बलदेव, मनोज, विजय, मदन लाल, मारुतिकांत शर्मा आदि ने बताया कि अमरनाथ पुत्र उधमी सिंह निवासी महल एक शराब ठेका में बतौर सेल्समैन तैनात…
Read More