टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने टीम में वापसी का दावा और मजबूत कर लिया है। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू वन डे सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने को बेताब युवी ने शुक्रवार को एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की अगुवाई करते हुए शानदार 84 रनों की पारी खेली और साथ ही टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया के लिए 27 जनवरी 2013 को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वन डे मैच खेला था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी,…
Read MoreYear: 2013
रेव पार्टी पर छापा मार 35 लोगों को हिरासत में लिया
मुंबई: बीती मुंबई के ओशिवारा इलाके में पुलिस ने पब में चल रही रेव पार्टी पर छापा मार 35 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 28 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं। पकड़े गये लोगों में कुछ विदेशी नागरिक भी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने पब के तीन कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। 2 विदेशी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं, उनमें से एक अमेरिकी है जबकि दूसरा जर्मनी से है। पुलिस को खबर मिली थी कि ओशिवारा में गे रेव पार्टी चल रही है। पुलिस…
Read Moreसीरिया मसले का शांतिपूर्ण हल निकाला जाए : ब्रिक्स
न्यूयार्क : संयुक्त राष्ट्र महासभा के 68वें सत्र के इतर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने यहां पर मुलाकात की। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। उन्होंने सीरिया में हिंसा, मध्य-पूर्व में शांति प्रक्रिया और साइबर सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सीरिया में जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताते हुए इस मसले के शांतिपूर्ण हल की अपील की। उन्होंने सीरिया में सभी पक्षों से तुरंत युद्धविराम लागू करने और मानवाधिकारों का उल्लंघन रोकने के लिए कहा। सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल…
Read Moreकोलंबिया में विमान दुर्घटना में पायलट की मौत
बगोटा: दक्षिणी कोलंबिया में नशीले पदार्थ कोका की फसल उखाडऩे के लिए अभियान में निकले विमान के कल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक अमेरिकी पायलट की मौत हो गई तथा सहायक पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने अपना नाम उजागर न करते हुए रायटर को बताया कि प्राथमिक सूचनाओं के मुताबिक क्वेटा प्रांत में मोनटानिटस के समीप यह विमान किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह इलाका कोलंबिया के विद्रोही समूह रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्स का गढ़ माना जाता है। हादसे में पायलट की…
Read Moreसेना के कारण ढहा मॉल: कीनियाई अधिकारी
नैरोबी: कीनिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि वेस्टेगेस्ट मॉल की घातक आतंकी घेराबंदी में कीनियाई सेना के कारण ही इस मॉल की तीन मंजिले ढह गईं। इस बीच सरकार ने जांच की गति के साथ धीरज बरतने का आग्रह है, जिसने कई अहम सवाल अनुत्तरित रह गए हैं। इस मॉल पर हुए आतंकी हमले में 67 लोग मारे गए थे और इस घटना के सात दिन बाद भी इस दौरान लापता बताए जा रहे दर्जनों लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। इस हमले को…
Read Moreइंडोनेशिया में नाव डूबने से करीब बीस लोगों की मौत
जकार्ता : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास एक आस्ट्रेलियाई नाव के डूब जाने से करीब बीस लोगों की मौत हो गई जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाव पर आश्रय की तलाश में निकले पश्चिम एशियाई देशों लेबनान जार्डन और यमन के लोग सवार थे। इनमे से पच्चीस लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि 75 अन्य अभी भी लापता हैं। यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब आस्ट्रलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री टोनी एबोट सोमवार को इंडोनेशिया की यात्रा पर जाने वाले हैं।…
Read Moreपहले राहुल ने की निंदा, अब पार्टी जुटी डेमेज कंट्रोल में
नई दिल्ली: राहुल गांधी के सांसदों और विधायकों पर अध्यादेश की निंदा और सरकार पर हमले से आए राजनीतिक भूचाल के एक दिन बाद कांग्रेस ने हालात को संभालने की कोशिश करते हुए आतंक के मुद्दे पर अमेरिका को विश्वास में लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर टिप्पणी की है, ‘‘ अमेरिका और अन्य को इस भरोसे में लेने के लिये प्रधानमंत्री प्रशंसा के पात्र हैं कि लश्कर-ए-तैयबा से वैश्विक स्तर पर खतरा है। मुझे उम्मीद है…
Read Moreरुपए का वाजिब मूल्य 59 से 60 प्रति डॉलर: चिदंबरम
मुंबई: वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि रुपए का वाजिब मूल्य 59 से 60 प्रति डॉलर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार निर्यात बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। इन उपायों के तहत निर्यात ऋण को प्राथमिकता क्षेत्र कर्ज का दर्जा देना शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तविक प्रभावी विनिमय दर के अनुसार, रुपए की दर 59 से 60 प्रति डॉलर के बीच होनी चाहिए और इसके पार नहीं जानी चाहिए।’’ वित्त मंत्री ने निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो के प्रतिधिमंडल को संबोधित करते हुए…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र महासभा में नवाज शरीफ ने उठाया कश्मीर मुद्दा
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर मुद्दे की निगरानी संयुक्त राष्ट्र करें। उन्होंने कहा कश्मीरियों को आत्म-निर्णय का अधिकार होना चाहिए। कश्मीर के लोगों की उपेक्षा नहीं की जा सकती। इसलिए कश्मीर मुद्दे की निगरानी संयुक्त राष्ट्र करे। नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए वो ठोस पहल करे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मुताबिक जम्मू कश्मीर का मसला जनवरी 1948 से ही सुरक्षा परिषद में है।…
Read Moreजब अमिताभ से नरेंद्र मोदी के बारे में पूछा सवाल, तो उन्होंने कहा..
मुंबई: अमिताभ बच्चन, गुजरात राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं। टीवी पर आपने उन्हें गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी विज्ञापनों में ज़रूर देखा होगा। लेकिन जब भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उनसे प्रश्न पूछा जाता है तो वे जवाब दने में कतराते दिखते हैं। हाल ही में मुंबई में हुए एक समारोह में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त मानते हैं, तो वह बड़ी सफाई से इसका जवाब टाल गए। बिग बी ने हिचकिचाते…
Read More