जम्मू: जम्मू-कश्मीर में 3 आंतकियों को देखा गया है। वहीं जम्मू-पाठनकोट हाईव को बंद कर दिया गया है। हरिनगर में दो दिन पहले हमला हुआ था और इस समय गांव में दहशत में का माहौल बना हुआ है। वहीं, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान सैनिकों ने भारत की अग्रिम चौकियों पर कल रात फायरिंग करके एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात साढे आठ बजे छोटे स्वचालित अो से पुंछ के डोडा ब्रिगेड क्षेत्र की भारतीय चौकियों पर गोलियां चलायीं। यह जानकारी…
Read MoreYear: 2013
नवंबर में चुनाव नहीं कराने की मांग
रुद्रप्रयाग। समाजसेवी अजय आनंद नेगी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय विस्तारित करने की मांग की है। नेगी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से नवंबर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आयोजित करने का निर्णय उचित नहीं है। केदारघाटी में अभी भी स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं, ऐसे में चुनाव आयोजित करना अच्छा निर्णय नहीं है। उन्हाेंने कहा कि आपदा के कारण क्षेत्र में भारी जन-धन की हानि हुई है। लोग बेरोजगार, बेघर हो गए हैं। ऐसे में अभी शासन को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, लोगाें को आशियाना…
Read Moreजीआईसी सौंराखाल में गुरुजी ही मार रहे बंक
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज सौंराखाल में स्कूल के मुखिया बिना अवकाश लिए नदारद चल रहे हैं। मुखिया के गायब होने का फायदा उठाते हुए कर्मचारी भी स्कूल से गायब हो गए। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) केके गुप्ता के छापा मारे जाने के बाद मामला सामने आया। डीईओ गुप्ता ने बृहस्पतिवार को विकास ख्ंाड जखोली में स्थित जीआईसी सौंराखाल भरदार का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे विद्यालय पहुंचे, तो प्रधानाचार्य गायब मिले। रजिस्टर चेक करने के बाद पता चला कि वे सात सितंबर से अनुपस्थित चल रहे हैं। नियमानुसार उनको आकस्मिक अवकाश…
Read Moreसस्ता न्याय दिलाने में लोक अदालत कारगर
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में 29 नवंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण में यह अदालत मील का पत्थर साबित होगी। विभागीय अधिकारियों को पक्षकारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। वन विभाग में 783 मामले लंबित हैं। जिला न्यायालय परिसर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला जज एनएस धानिक ने कहा कि लोगों को सस्ता न्याय दिलाने में प्राधिकरण की भूमिका महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय लोक अदालत भी इस क्षेत्र में कारगर…
Read Moreसड़क के अभाव में पलायन कर रहे गोखुरी वासी
बागेश्वर। जिले के कई हिस्सों में सड़कों के निर्माण में लगातार देरी हो रही है। पठक्यूड़ा-गोखुरी मार्ग नहीं बनने से क्षेत्र के लोग पलायन को विवश हैं। मल्ला दानपुर में रिखाड़ी-बाछम मार्ग के टेंडर हो जाने के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका है। इस प्रस्तावित सड़क के साथ हजारों की आबादी जुड़ी है। गोखुरी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पंत ने बताया कि पठक्यूड़ा-गोखुरी मोटर मार्ग का सर्वे पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल के समय में दो बार हुआ था, लेकिन आज तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है। अधिकारी…
Read Moreदिल्ली के अमित के नाम रहा उद्घाटन मुकाबला
पौड़ी। सातवीं सेंट्रल इंडिया महिला-पुरुष बाक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला में दिल्ली के अमित कुमार के नाम रहा। मुकाबले में उन्होंने मध्य प्रदेश के सुधांशू द्विवेदी को हराया। पहले दिन हुए मुकाबलों में दिल्ली, उत्तराखंड के बॉक्सर छाए रहे। पुरुष वर्ग के 10 मुकाबलों में से चार दिल्ली और तीन उत्तराखंड के नाम रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच 49 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश के सुधांशू द्विवेदी और दिल्ली के अमित कुमार के बीच हुआ। तीन राउंड के मुकाबले में अमित कुमार ने सुधाशू द्विवेदी को 3-0 से हराया।…
Read Moreमिमिक्री और वेस्टर्न डांस से बांधा समां
श्रीनगर। विश्व पर्यटन दिवस पर गढ़वाल विवि के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में कई प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में भी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गढ़वाल विवि के सेंटर फॉर माउंटेन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्टडीज के छात्रों ने मिमिक्री और वेस्टर्न डांस की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. जेपी भट्ट ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. एसके गुप्ता, डॉ. राकेश डोडी, डॉ. रश्मि डोडी, डॉ. सर्वेश उनियाल, सतीश गुसाईं मौजूद थे। उधर, गढ़वाल मंडल विकास निगम के…
Read Moreअधिकाधिक उपयोग से मजबूत होगी हिंदी
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा संपन्न हो गया। आईटीबीपी के कमांडेंट रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीजी कालेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डा. अजय कुमार शुक्ल ने हिंदी के संरक्षण के लिए इसके अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया गया। सुलेख, कहानी लेखन, आशु भाषण, काव्यपाठ आदि हिंदी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राथमिक वर्ग द्वारा प्रस्तुत कवि दरबार खासतौर पर सराहा गया। दरबार में बच्चों ने कबीर, तुलसी, सूर, मीराबाई, हरिवंश राय बच्चन, गोपाल दास…
Read Moreराइट टू रिजेक्ट से रिजेक्ट होगी घटिया सियासत
पिथौरागढ़। आजादी के बाद शुक्रवार को लोकतांत्रिक भारत में नागरिकों के लिए यह दूसरी आजादी है। देश की शीर्ष अदालत ने लोगों को यह अहसास कराया है। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निगेटिव वोट के जरिए मतदाताओं को राइट टू रिजेक्ट (प्रत्याशी को नकारने का हक) दे दिया है। अदालत ने ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में इनमें से कोई नहीं का विकल्प देने के आदेश केंद्रीय चुनाव आयोग को दिए हैं। अब ईवीएम में इनमें से कोई नहीं का भी विकल्प होगा। यानि प्रत्याशियों के अलावा एक विकल्प बढ़ जाएगा।…
Read Moreफांसी नहीं अपराधी का मनोविज्ञान पढ़ना होगा
हल्द्वानी। हमारे पास पहले ही सख्त कानूनों की कमी नहीं है। इससे अपराध रुकता तो निर्भया कांड के बाद गुस्सा देखकर कोई बलात्कार नहीं करता, लेकिन अपराध की प्रवृत्ति नहीं बदली। इसे समझने की आज कहीं कोशिश नहीं हो रही। दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की सजा दी गई, लेकिन क्या उनका मनोविज्ञान जानना जरूरी नहीं था? उनका मनोविज्ञान पढ़कर हम पता कर सकते थे कि किन परिस्थितियों ने उन्हें इतना हिंसक बनाया। यह एक आसान तरीका होता अपराध रोकने का बजाय इसके कि हम भय पैदा करें। यह…
Read More