अंब (ऊना)। चोरी की वारदात को अंजाम देने के मकसद से इलाके में घूम रहे संदिग्धों ने भी लोगों का जीना हराम कर रखा है। ठीकरी पहरे के दौरान लोगों का ऐसे संदिग्धों से भी सामना हो रहा है। उपमंडल अंब की पंचायत अंदौरा, बेहड़ जसवां, पंजोआ, लड़ोली और चक्क आदि क्षेत्रों में लोग रात को घूम रहे चोरों के कारण भी सकते में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से चोरों की उपस्थिति के कारण लोगों में अफरातफरी की स्थिति रही। लोअर अंदौरा में बीती…
Read MoreYear: 2013
दौलतपुर कालेज का होगा सरकारीकरण
दौलतपुर चौक (ऊना)। ब्लाक कांग्रेस गगरेट की बैठक शनिवार को मवा कहोलां के अंबेडकर भवन में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवंत परमार ने की, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में आगामी 2014 के लोस चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई। इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। खाद्य सुरक्षा बिल व आम जनता को दिया गया कौशल भत्ता उपहार…
Read Moreकांग्रेस शासन में खनन माफिया हुआ सक्रिय: कंवर
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, मंहगाई औैर पैसे का अवमूल्यन करने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा दोनों हाथों से देश को लूटा है। जनता कांग्रेसके कारनामों से दुखी हो चुक ी है। जनता अब 2014 में मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर आसीन देखना चाहती है। विधायक वीरेंद्र कंवर सोलहसिंगी धार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान पर निकलने से पूर्व विश्राम गृह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास की रफ्तार धीमी होने से समस्त कार्य ठप्प पड़े हैं…
Read Moreथड़ा में नाली में धंसी यात्रियों से भरी बस
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। नैहरी से नंदपुर के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित थड़ा गांव में शनिवार उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में नाली में जा धंसी। इस सड़क के किनारे तीखे मोड़ पर गहरी नाली के चलते वाहनों को ओवर टेक करना खतरनाक साबित हो रहा है। शनिवार सुबह पेश आए इस हादसे में बस में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इसमें सफर कर रहे स्कूली बच्चों और सवारियों…
Read Moreबहाना दर्शन, इरादे खौफनाक
ऊना। जिले के धार्मिक स्थलों में हर साल पंजाब के लाखों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। इसी श्रद्धा की आड़ में कई असामाजिक तत्व आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर देवभूमि को कलंकित कर रहे हैं। जिले में हो रही एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। अभी तक मर्डर, स्नेचिंग, लूटपाट एवं चोरी के मामले में हुए खुलासों में पंजाब के शातिर लोगों की ही अधिकतर संलिप्तता पाई गई है। पुलिस की फाइलों पर नजर दौड़ाएं तो 60 फीसदी से ज्यादा आपराधिक मामलों में पंजाब के…
Read Moreदहेज प्रताड़ना पर छह लोग नामजद
अंब (ऊना)। दहेज प्रताड़ना को लेकर उपमंडल की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से थाना अंब में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 498ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहित महिला रेशमा कुमारी निवासी मुबारिकपुर ने शिकायत में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2007 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सोम दत्त निवासी चौकी मन्यार के साथ हुई थी। वर्तमान में उसके चार एवं तीन वर्ष के दो बच्चे…
Read Moreमालवाहक वाहनों में ढो रहे छात्र
ऊना। जिले में इन दिनों चल रही स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों के साथ भी पशुओं जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उनके साथ ऐसा व्यवहार करने वाले शिक्षक ही हैं, जो प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए उन्हें भेड़ बकरियों की तरह मालवाहक वाहनों में लाद कर ले जा रहे हैं, जबकि विभाग की ओर से नौनिहालों को इस तरह लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है और उन्हें केवल बसों में ही लाने और ले जाने की व्यवस्था दी गई है।…
Read Moreआम की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा
पंजावर ऊना। क्षेत्र के पंड़ोगा में वन विभाग ने नाके के दौरान प्रतिबंधित आम की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग ने ट्रक को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए वन विभाग के आरओ मनीष रामपाल ने बताया कि विभाग के रामपाल, मलकीयत एवं जोंगिद्र सिंह की ओर से पंडोगा वैरियर पर शनिवार सुबह लगभग तीन बजे नाका लगाया हुआ था तभी वहां से पंजाब की ओर जाते हुए एक ट्रक को रोक कर जब चैक किया गया तो उसमें…
Read Moreशिमला को ओवरआल का खिताब
रोहड़ू। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर शनिवार को विधायक मोहनलाल ब्राक्टा मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शिमला जिला ओवरआल चैंपियन रहा। राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा में खेल छात्रावास मतियाना विजेता, खेल छात्रावास रोहड़ू उपविजेता रहा। अंतर जिला वॉलीबाल में शिमला विजेता, मंडी उपविजेता। राज्य स्तरीय कबड्डी में बिलासपुर खेल छात्रावास विजेता, साई खेल छात्रावास उपविजेता। अंतर जिला में सोलन विजेता, मंडी उपविजेता रहा। राज्य बैडमिंटन स्पर्धा में शिमला विजेता, मंडी उपविजेता। टेबल टेनिस में कांगड़ा विजेता, ऊना उपविजेता। योगा में हमीरपुर विजेता,…
Read Moreरॉयल्स रणनीति बनाने में काफी माहिर है: द्रविड़
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स की चैंपियंस लीग टी20 में लगातार दो जीत से संतुष्ट कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि खिलाडिय़ों ने परिस्थितियों से बहुत जल्दी तालमेल बिठाया और सभी रणनीतियों को अच्छी तरह से लागू किया। द्रविड़ ने कहा, ‘‘हम परिस्थितियों से तालमेल बिठाने और रणनीति बनाने में माहिर हैं।’’ रॉयल्स के दो मैच में दो जीत से आठ अंक हैं और वह ग्रुप ए में चोटी पर है। लीग चरण में अभी दो मैच बचे हुए हैं और द्रविड़ ने कहा कि उनकी टीम सेमीफाइनल के बारे में नहीं…
Read More