धर्मशाला। स्थानीय गुरुद्वारा रोड पर स्थित दो दर्जन से ज्यादा घरों में पीने के पानी की उचित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे इन घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेश कटोच, अश्वनी कायस्था, अनिल कायस्था, अरुण, विकास, मदन गुलेरिया, नीना भारती, पवन, राकेश, सन्नी, गौरव, मंगा गुप्ता, बालक राम, गुरवचन सिंह व लाजपत आदि का कहना है कि कई महीनों से उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आईपीएच विभाग से सप्लाई को दुरुस्त करने की मांग की…
Read MoreYear: 2013
कचहरी से अस्पताल तक चलेगा 5 का सिक्का
धर्मशाला। …अब आपका सफर 500 मीटर का हो या फिर पांच किलोमीटर का। कंडक्टर ‘साहब’ आपसे पांच रुपये ही लेंगे। कचहरी अड्डा से अस्पताल तक जाना हो या फिर पोस्ट ऑफिस तक। सिक्का पांच का ही चलेगा। लोकल रूट पर रोजाना सफर करने वालों को अब तीन रुपये अतिरिक्त के हिसाब से 180 रुपये की चपत प्रतिमाह लगेगी। पहली अक्तूबर से एचआरटीसी और निजी बसों में लोकल स्टेशनों में सफर करने पर पांच रुपये न्यूनतम किराया निर्धारित किया गया है। पहले लोकल स्टेशन पर बसाें में दो रुपये अदा कर…
Read Moreकिराये में बढ़ोतरी से बस आपरेटर गदगद
धर्मशाला। परिवहन मंत्री द्वारा किराये में बढ़ोतरी की घोषणा से निजी बस आपरेटर गदगद हो गए हैं। निजी बस आपरेटर यूनियन कांगड़ा, ऊना व शिमला ने परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली का इस घोषणा के लिए धन्यवाद किया है। कांगड़ा यूनियन के प्रधान हैप्पी अवस्थी ने कहा कि मंत्री ने ट्रांसपोर्टरों की सभी मांगों को सहानुभूति से मान लिया है। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। मंत्री की इस घोषणा का प्रदेश की समस्त निजी बस यूनियनों ने स्वागत किया है। शनिवार को दर्जनों बस आपरेटरों…
Read Moreटीएमसी में बाल-बाल टला हादसा
कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नवजात बच्चों के लिए बनाए गए नर्सरी आईसीयू की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि छत का हिस्सा गिरने के वक्त आईसीयू में कोई भी बच्चा उपचाराधीन नहीं था। हादसे के बाद आईसीयू में रखे वार्मर व अन्य सामान को अन्यत्र शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रशासन सूचना मिलते ही वहां पहुंचा। मौके पर पहुंचकर वहां छत में लगी लकड़ी की प्लाई का हिस्सा गिरा हुआ था। बताया जा रहा है…
Read Moreकिसानों के जख्मों पर मरहम लगा गए सीएम
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लाहौल घाटी के किसानों के दुखते दिलों को मरहम लगा गए हैं। अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘सीएम के दौरे से लोगों की बड़ी उम्मीद’ जिसमें लाहौल आलू उत्पादक संघ की ओर से किसानों को डाली गई लाखोें रुपयों की रिकवरी और सरकार से आर्थिक मदद का जिक्र किया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए केलांग में अपने इस दौरे के दौरान लाहौल आलू उत्पादक संघ को आर्थिक मदद का ऐलान कर दिया है। इससे लाहौल घाटी के सैकड़ों किसानों को…
Read Moreजनता पर महंगाई का बज्रपात
कुल्लू। परिवहन मंत्री की ओर से शनिवार को बस किराये में बढ़ोतरी की घोषणा से जनता पर महंगाई का एक और बज्रपात हुआ है। न्यूनतम किराया 5 रुपये और 30 फीसदी बढ़ोतरी की कुल्लू की जनता ने कड़ी निंदा की है। आम जनता सहित विपक्षी दल भाजपा ने भी इसे प्रदेश के जनता के साथ धोखा बताया है। जिला के ग्रामीण लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रही जनता को अब सरकार ने बस किराया बढ़ा कर और झटका दे दिया है। जनता…
Read Moreविद्युत प्रोजेक्ट पर बदले-बदले दिखे मुख्यमंत्री के सुर
केलांग। चिनाव बेसिन पर आवंटित मेगा विद्युत परियोजनाओं पर राज्य सरकार पुनर्विचार कर सकती है। चिनाव नदी और इसकी सहायक नदी नालों पर प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर इस बार मुख्यमंत्री के सुर बदले-बदले नजर आए। प्रस्तावित परियोजनाओं के निर्माण से प्रकृति को संभावित व्यापक स्तर पर विनाश और विस्थापन के खिलाफ जन शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दो टूक कहा कि परियोजनाओं की आड़ में हरे पेड़ों की बलि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिजली परियोजनाओं का निर्माण बांधों के बजाय रन ऑफ दा रिवर तकनीक पर करने…
Read Moreकुल्लू में कंप्यूटर ट्रेनिंग पर पंचायत प्रतिनिधि खफा
कुल्लू। लाहौल के पंचायत प्रतिनिधियों ने कुल्लू आकर कंप्यूटर का प्रशिक्षण तो लिया, मगर उन्हें ट्रेनिंग में दिया गया भत्ता रास नहीं आया है। इससे लाहौल पंचायत प्रतिनिधि विभाग से खफा हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने ट्रेनिंग के दौरान रहने, खाने पीने में काफी अव्यवस्था होने का आरोप भी लगाया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की है कि अगली बार कभी भी प्रतिनिधियों को किसी प्रकार प्रशिक्षण देना होगा तो लाहौल में ही व्यवस्था होनी चाहिए। लाहौल पंचायत समिति अध्यक्ष संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार लाहौल…
Read Moreखराब मौसम ने रोकी मुख्यमंत्री की राह
काजा। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को स्पीति घाटी के अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काजा और ताबो का दौरा नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री का करीब साढे़ नौ बजे काजा पहुंचने का कार्यक्रम था और उसके बाद उन्हें ताबो में भी जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन शनिवार सुबह खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर केलांग नहीं पहुंच पाया। इस कारण मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से भुंतर पहुंचना पड़ा। मौसम साफ होने पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद ही समधो के लिए उड़ान भर सका। वे…
Read Moreरोहतांग-मनाली की चाटियों पर हल्का हिमपात
मनाली। शुक्रवार देर रात को अचानक बदले मौसम से कुल्लू और लाहौल घाटी कूल-कूल हो गई है। रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हल्का हिमपात होने से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं जिला के निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा के अलावा मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, हामटा पास, इंद्र किला, मांगण कोट, मनाली पास, शिरघन तुंग, भृगु लेक, दशौहर लेक, शेतीधार, व्यास कुंड सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा…
Read More