कांगड़ा। चड़ी निवासी रजनेश कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी रमा शर्मा ने मरणोपरांत अपनी देहदान करने का ऐलान किया है। शनिवार को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में शर्मा दंपति ने देहदान के लिए तमाम सरकारी औपचारिकताएं पूरी कीं। मेडिकल कालेज के एनाटोमी विभाग से बाकायदा उन्हें सर्टिफिकेट दिया गया है। सर्टिफिकेट के आधार पर मरणोपरंात दोनों की देह टांडा मेडिकल कालेज लाई जाएगी। इससे पहले अपनी शादी की 18वीं सालगिरह पर शर्मा दंपति ने आईजीएमसी में अपने नेत्रदान करने की घोषणा की थी। स्वामी रामदेव को अपना प्रेरणा…
Read MoreYear: 2013
छात्राओं पर टिप्पणी से कालेज में हंगामा
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में एससीए और प्राध्यापक संघ आमने-सामने आ गए हैं। एक प्राध्यापक पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भड़की एससीए ने शनिवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एससीए ने प्राध्यापक व प्राचार्य से छात्राओं से माफी मांगने की मांग की है। वहीं प्राध्यापक संघ ने एससीए प्रधान पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग उठाई है। साथ ही निलंबन न होने तक कक्षाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जानकारी…
Read Moreधर्मशाला कॉलेज में छेड़छाड़ पर चले लात-घूंसे
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में शनिवार को छात्रा से छेड़छाड़ पर जमकर लात-घूंसों की बरसात हुई। छात्रा के भाई ने कुछ युवकों को साथ लेकर कैंपस में आरोपी छात्र की जमकर धुनाई कर दी। शिक्षकों ने जैसे-तैसे आरोपी छात्र को हमलावरों से छुड़ाकर क्लास रूम में बंद कर उसकी जान बचाई और पुलिस को सूचित किया। इस पर छात्रा के भाई कक्षा में घुसने की कोशिश करते हुए प्राध्यापकों से भी उलझ पड़े। हालांकि, पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को थाने तलब कर लिया। उधर, छात्रा का…
Read More‘भूकंप’ से हिला धर्मशाला!
धर्मशाला। ….भूकंप की आहट से पूरा धर्मशाला हिल उठा। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस और होमगार्ड के जवान शनिवार को एकाएक सड़कों पर उतर आए। सायरन व हूटर की आवाज से पूरा शहर गूंज उठा। सड़कों पर दनादन दौड़ते आपातकालीन वाहनों को देख हर कोई भौचक्का रह गया। देखते ही देखते एनडीआरएफ के जवान न्यायिक परिसर धर्मशाला में घुस आए और तुरंत पूरा पूरिसर खाली करा दिया गया। शहर में एक बड़े स्तर की मॉक ड्रिल की रिहर्सल का आम लोगों को तब पता चला, जब माइक पर इसकी घोषणा…
Read Moreसैन्य अधिकारी समेत दो पर जानलेवा हमला
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत बड़ूहं गांव में एक बस चालक और उसके अन्य साथियों ने सैन्य अधिकारी समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। आर्मी अफसर व दो अन्य लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लिंक मार्ग पर बेतरतीब तरीके से बस पार्क करने को लेकर हुए इस विवाद के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक थाना देहरा के तहत गांव बड़ूहं में रास्ते को लेकर कुछ लोगों…
Read Moreयातायात डायवर्ट करने की मुहिम को झटका
कुल्लू। दशहरा उत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने की मुहिम को करारा झटका लगा है। बस अड्डा सरवरी से भुंतर-रामशीला के बीच बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए अंतर राज्य बस अड्डा सरवरी से वामतट मार्ग नेशनल हाइवे-21 को जोड़ने के लिए निर्मित सड़क मार्ग पर दिया डंगा उद्घाटन से पहले ही धराशायी हो गया। यातायात के लिए भूतनाथ स्थित ब्यास नदी पर करोड़ों की लागत से अत्याधुनिक पुल का निर्माण किया है। यह बनकर महीनों से तैयार है लेकिन उद्घाटन नहीं होने से इस पर अभी तक वाहनों…
Read Moreमनाली नेशनल हाइवे की हालत सुधारें
कुल्लू/पतलीकूहल। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव से ठीक पहले सड़क परिवहन एवं स्वास्थ्य जनहित संघर्ष समिति ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीतिय तैयार कर ली है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-21 की मनाली से कुल्लू तक हालत खराब हो गई है। वाम मार्ग की टायरिंग उखड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लिहाजा, लोगों को हर दिन समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। समिति की शनिवार को पतलीकूहल में…
Read Moreदशहरा उत्सव का सुरक्षा मैप प्लान तैयार
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सुरक्षा का मैप प्लान पुलिस महकमे ने तैयार कर लिया है। उत्सव में सुरक्षा घेरा इतना कड़ा रहेगा कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। यह दावा खुद पुलिस महकमे का है। इस साल दशहरा पर्व में सुरक्षा का जिम्मा 1700 पुलिस जवानों के हाथ रहेगा। यह जानकारी एसपी डा. विनोद कुमार धवन ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व में आने वाले हर एक शख्स पर सर्विलेंस टावर और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उत्सव के दौरान बम निरोधक दस्ते के…
Read Moreदेवताओं के लिए लारजी-औट मार्ग बहाल
बंजार (कुल्लू)। आठ सालों बाद लारजी-औट पुराना सड़क मार्ग बहाल हो गया। शनिवार को विधायक और अधिकारियों के वाहनों का काफिला लारजी-औट सड़क मार्ग से गुजरा। इसका विधिवत श्रीगणेश विधायक कर्ण सिंह ने निरीक्षण के उपरांत प्रथम नवरात्र पर औट के पुराने पुल को पार करके किया। इससे पहले उन्होंने आकाश माता मंदिर के पास नारियल फोड़ा। विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि फिलहाल यह सड़क मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देशों पर दशहरा उत्सव को लेकर आनी और बंजार विधासभा क्षेत्र को जाने वाले 150 देवी देवताओं के लिए खोली…
Read Moreकुल्लू को कई सौगातें देकर जाएंगे मुख्यमंत्री
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कुल्लू दौरे के दौरान लोगों को कई सौगातें देकर जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी। दशहरा उत्सव के समापन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भुंतर में तहसील कार्यालय का शुभारंभ कर तहसील कार्यालय के नए भवन का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा कुल्लू शहर में ट्रैफिक को कम करने के लिए बनाए गए भुतनाथ पुल का उद्घाटन करना भी उनके कार्यक्रम में शामिल रहेगा। पुल के लोकार्पण के बाद…
Read More