मनाली शहर में जल्द बनेगा बाईपास : अनूप

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में डबल लेन का पुल और बाईपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने यह बात पत्रकारवार्ता में कही। कहा कि जल्द ही मनाली में डबल लेन पुल और बाईपास का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सौजन्य से इस काम को आरंभ करने के आदेश दिए हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लिखित आग्रह किया था। इसके चलते उन्होंने संबंधित केंद्रीय मंत्रालय से बातचीत की थी और केंद्रीय सड़क…

Read More

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर से छह किलोमीटर दूर म्याड़ घाटी के शकोली गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस के अनुसार मयाड़ घाटी के शकोली गांव के पास एक वैन सड़क से नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शकोली गांव में अफरातफरी मच गई। समस्त ग्रामीण घटना स्थल की ओर रवाना हुए और साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक…

Read More

चिंतपूर्णी में 15 हजार ने टेका माथा

चिंतपूर्णी (ऊना)। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी श्रद्धालुओं के आमद से गुलजार हो गई है। अश्विन नवरात्र मेले के पहले दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र पिंडी के दर्शन किए। नवरात्र मेले के पहले दिन मेला अधिकारी एसडीएम सुखदेव सिंह और मेला पुलिस अधिकारी मदन लाल कौशल ने मंदिर में पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद दोनाें अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाहरी राज्यों से माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु पर्ची के माध्यम से ही मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।…

Read More

सड़क पर खर्च होंगे 15 करोड़

दुलैहड़ (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को 15.15 करोड़ की लागत से स्तरोन्नत होने वाली अजौली-लालूवाल सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. सिम्मी अग्निहोत्री भी उपस्थित थीं। औद्योगिक महत्ता की इस सड़क के निर्माण पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय 13 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जबकि हिमाचल के उद्योग विभाग द्वारा इस पर 2.15 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने पहली किश्त के रूप में साढ़े छह करोड़ रुपये और हिमाचल उद्योग विभाग ने भी अपने हिस्से की राशि जारी कर…

Read More

पंजावर में आगजनी, लाखों का नुकसान

पंजावर (ऊना)। क्षेत्र के अप्पर पंजावर में शुक्रवार मध्य रात्रि हुई आगजनी की घटना में एक फर्नीचर हाउस जलकर राख हो गया। घटना में कारोबारी का लाखाें रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। बहरहाल हरोली पुलिस ने मामले के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान के सुनसान जगह में होने के कारण किसी को भी इसका पता नहीं चल पाया, जबकि सुबह मालिक के दुकान खोलने के बाद सारी घटना का खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्पर…

Read More

200 प्रवासियों की झुग्गियां हटाईं

पंजावर (ऊना)। ईसपुर गांव में पुलिस ने शनिवार को सरकारी जमीन पर झुग्गियां बनाकर रहने वाले प्रवासी लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ा। पुलिस एवं पंचायत की ओर से की गई कार्रवाई में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से डेरा जमाए प्रवासियों की लगभग 200 झुग्गियों को हटा दिया गया है। ईसपुर पंचायत के प्रधान संजय पाठक ने कहा कि क्षेत्र में करीब 200 झुग्गी झोपड़ियां हैं। झुग्गियों में रहने वाले लोग ही क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी में भी इन्हीं लोगों…

Read More

श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी

अंब (ऊना)। क्षेत्र के दोसड़का में शुक्रवार मध्य रात पेश आए सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हादसे के फौरन बाद अंब स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक श्रद्धालु की हालत अधिक नाजुक होने के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज करते हुए छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब नादौन…

Read More

अमेरिकी आर्थिक संकट से ब्रिटिश कब्रिस्तान प्रभावित

अमेरिकी आर्थिक संकट से ब्रिटिश कब्रिस्तान प्रभावित

लंदन: वाशिंगटन में बजट संबंधी गतिरोध की वजह से यहां के कैम्ब्रिज शहर में एक अमेरिकी कब्रिस्तान को बंद करना पड़ा। आर्थिक संकट की वजह से ‘‘अमेरिकन बैटल मॉन्यूमेन्ट्स कमीशन’’ (एबीएमसी) ने सभी शोकसभाएं बंद कर दीं और आगंतुकों को यहां से वापस लौटना पड़ा। एबीएमसी के दोनों ब्रिटिश कब्रिस्तानों में से एक कैम्ब्रिज में है और दूसरा दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड के वोकिंग में है। दोनों ही कब्रिस्तान बंद कर दिए गए हैं। एबीएमसी की वेबसाइट में कहा गया है, ‘‘अमेरिकी सरकार के आर्थिक संकट की वजह से एबीएमसी के…

Read More

350 लाख बच्चों को खसरे से बचाएगा नाइजीरिया

350 लाख बच्चों को खसरे से बचाएगा नाइजीरिया

अबुजा: नाइजीरिया इस माह करीब 350 लाख बच्चों को खसरे से छुटकारा दिलाने के लिए तैयार है। यह जानकारी गुरुवार को यहां एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नाइजीरिया के नेशनल प्राइमरी हेल्थकेयर डेवलेपमेंट एजेंसी के कार्यकारी निदेशक अदो मुहम्मद के हवाले से कहा, ‘‘खसरे से प्रतिरक्षण की कार्रवाई दो चरणों में चलेगी। कार्यक्रम का लाभ नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण का प्रारंभ राजधानी अबुजा और 19 उत्तरी राज्यों में होगा। यह पांच से नौ अक्तूबर तक चलेगा।’’ मुहम्मद…

Read More

चीन मलेशिया के साथ व्यापार सम्बन्ध बढ़ाएगा

चीन मलेशिया के साथ व्यापार सम्बन्ध बढ़ाएगा

क्वालालम्पुर: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने आज कहा कि उन्होंने और मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजक ने दोनों देशों के बीच सामरिक सांझेदारी बढ़ाने का निश्चय किया है, जिसका लक्ष्य आपसी सैनिक सहयोग को बढ़ावा देना और 2017 तक आपसी व्यापार को तीन गुना अधिक करना होगा। दोनों देश 2017 तक आपसी व्यापार को बढ़ाकर 160 अरब डॉलर तक पहुंचाएगे। चीन तथा मलेशिया के नेताओं ने यह घोषणा वाशिंगटन से राष्ट्रपति बराक ओबामा की चार एशियाई देशों की एक सप्ताह की यात्रा को स्थगित किए जाने की सूचना के तुरंत…

Read More