नर्इ दिल्लीः आज सुबह दिल्ली में बाड़ा हिंदूराव इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गर्इ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Read MoreYear: 2013
टाउन हाल जल्द होगा दुरुस्त
हमीरपुर। टाउन हाल की छत अब नहीं टपकेगी। भवन की मरम्मत के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को एस्टीमेट बनवाने के आदेश जारी किए हैं। करीब एक माह के भीतर भवन का मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है। टाउन हाल भवन की छत जगह-जगह से टूटी पड़ी है। बारिश के मौसम में भवन की छत से पानी टपकना शुरू हो जाता है। शौचालयों की हालत भी संतोषजनक नहीं है। शौचालयों में गंदगी पसरी है। भवन से पानी की निकासी का भी उचित प्रबंध नहीं है। दरवाजे और खिड़कियाें की…
Read Moreहिलोपा ने बस किराया वृद्धि का किया विरोध
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल लोकहित पार्टी ने बस किराये में बढ़ोतरी का विरोध किया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू राम मंडयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ोतरी का विरोध करते हुए एसडीएम नादौन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मंडयाल ने कहा कि बस किराये में बढ़ोतरी से आम लोगों सहित गरीब लोगों को भारी बोझ पड़ा है। बस किराये में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लेकर सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए मांग की कि न्यूनतम किराये में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। निर्णय नहीं बदला तो पार्टी…
Read Moreअखर रहा बढ़ा हुआ किराया
हमीरपुर। सरकार ने भले ही न्यूनतम किराये में कटौती की हो लेकिन 30 फीसदी किराये में एकमुश्त बढ़ोतरी अभी भी लोगों को अखर रही है। नियमित और लंबा सफर करने वालों की जेब पर अधिक भार पड़ रहा है। बसों में सवारियों के साथ बहस के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। जनता सरकार से मांग कर रही है और उम्मीद जता रही है कि सरकार किराये में बढ़ोतरी को वापस लेगी। दियोटसिद्ध में बैंक में कार्यरत हमीरपुर निवासी विजय कु मार का कहना है कि 30 फीसदी बढ़ोतरी…
Read Moreसुजानपुर में भाजयुमो का हल्ला बोल
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर मंडल भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कौशल विकास भत्ते, बस किराये में बढ़ोतरी, महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। भाजपा महामंत्री पवन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में सुजानपुर में हल्ला बोला। शहर में रैली निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने कौशल विकास भत्ते के नाम पर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
Read Moreट्रक की चपेट में आया कामगार
ट्रक की चपेट में आया कामगार बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला चौक पर ड्यूटी पर जाते समय एक कामगार की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति विश्वनाथ (38) बिहार का रहने वाला था। वे बरोटीवाला में चूल्हा बनाने वाली कंपनी में काम करता था तथा लंबे समय से बरोटीवाला में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने ट्रक को सीज करके चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। बरोटीवाला में किराए के मकान में रहने…
Read Moreपेड़ के नीचे मिला व्यक्ति का शव
पेड़ के नीचे मिला व्यक्ति का शव बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस को भुड्ड गांव के समीप एक पेड़ के नीचे एक शव मिला है। व्यक्ति के शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने शव का नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मूलत: जिला हमीरपुर निवासी मृतक व्यक्ति भुड्ड गांव के समीप एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था। बद्दी पुलिस को सोमवार देर सांय साढ़े दस बजे भुड्ड गांव के समीप एक पेड़ के नीचे शव…
Read Moreकेंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का होगा विरोध : राणा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एटक राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की हर जन विरोधी नीति का विरोध किया जाएगा। ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों ने कई बार मांगों बारे ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एटक राज्य उपाध्यक्ष रविवार को रामपुरघाट स्थित जीत सिंह किसान फार्म हाउस में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संबोधित कर रहे थे। राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा, उपाध्यक्ष जीत सिंह सैनी एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलों ने कहा कि ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों को…
Read Moreअस्पताल में ओटी की बिगड़ी दशा पर भड़के सीपीएस
ददाहू (सिरमौर)। मंगलवार को अधिकारियों की संयुक्त टीम की ओर से सिविल अस्पताल ददाहू में की गई जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद कुछ खामियों को लेकर सीपीएस विनय कुमार मौजूद स्टाफ पर भड़क गए। विशेष कर जब वह आपरेशन थियेटर में पहुंचे तो वहां मौजूद तथा बिखरे सामान को देख सीपीएस विनय कुमार का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौजूद स्टाफ से सवाल करते हुए पूछा यह अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर है या कोई स्टोर रूम? सीपीएस उस समय अधिक हैरान हो गए जब उन्होंने ओटी रूम में भारी संख्या…
Read Moreधौलाकुआं और पांवटा में डेंगू का प्रकोप
धौलाकुआं (सिरमौर)। डेंगू के डंक ने क्षेत्र में 5 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। रोगियों में एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं। मामला धौलाकुआं के पिपली वाला गांव का है। यहां पंचायत प्रधान उपेंद्र शर्मा में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उन्हें चंडीगढ़ इलाज के लिए भेज दिया गया। जबकि पंचायत प्रधान के परिवार से संबधित 15 वर्षीय आयुषी को भी चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद बद्रीनगर के नरेश गुप्ता एवं सुनील गुप्ता को इलाज के…
Read More