शिमला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब एचपीसीए के अधीन क्रिकेट अकादमी लालपानी जांच के घेरे में है। नक्शा नामंजूर होने के बावजूद ग्रीन बैलट एरिया में एचपीसीए ने यहां चार मंजिला भवन बना दिया है। भाजपा शासन काल में प्रशासन ने अनियमितताओं को नजरअंदाज किया, लेकिन अब एचपीसीए को नगर निगम ने नोटिस जारी कर पंद्रह दिन में जवाब मांगा है। इसकी पुष्टि नगर निगम के वास्तुकार योजनाकार केएस चौहान ने की है। भाजपा शासन काल में…
Read MoreYear: 2013
अपात्र बीपीएल पर कार्रवाई 15 दिन में
शिमला। हिमाचल में अपात्र बीपीएल परिवारों पर कार्रवाई 15 दिन के भीतर हर हाल में जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम को 15 दिन में लंबित मामले निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देश पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास तल्ख है। पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि इस मामले पर सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सभी एसडीएम को निर्धारित समय पर सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आम लोगों से भी संबंधित एसडीएम के समक्ष शिकायत करने का अनुरोध किया गया है।…
Read Moreडबरोग गांव में दिनदहाड़े घर में सेंधमारी
सरकाघाट (मंडी)। डबरोग गांव में चोरों ने तीन सप्ताह बाद फिर दिनदहाड़े एक घर के ताले तोड़ डाले। चोर घर से गहनाें तथा नकदी पर हाथ साफ कर गए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सदस्य निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से घर से चोरी पेन ड्राइव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डबरोग निवासी कुलदीप…
Read Moreमंडी से पियानो राउंड के लिए दस प्रतिभागी चयनित
मंडी। सिडार प्रोडेक्शन की ओर से शुरू की गई संगम सुर संगीत प्रतियोगिता के तहत मंडी में दो दिवसीय ऑडिशन में 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बेहतर सुर वाले 10 प्रतिभागियों का पियानो राउंड के लिए चयन किया गया। अगला ऑडिशन 10 और 11 अक्तूबर को कुल्लू के सूत्रधार कला संगम में होगा। संगम सुर संगीत के इवेंट डायरेक्टर अजय कुमार गर्ग ने बताया कि युवा फनकारों की प्रतिभा को उबारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता शुरू की गई। एक अक्तूबर से चंबा से ऑडिशन…
Read Moreसेवानिवृत्त कर्मियों से पटवारी पद को मांगे आवेदन
मंडी। उपायुक्त देवेश कुमार ने बताया कि जिले में पटवारी के 119 रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी/कानूनगो की अनुबंध आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए इच्छुक सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो सादे कागज पर अपना प्रार्थना पत्र, दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति, सेवानिवृत्ति का प्रमाण पत्र तथा विभागीय जांच लंबित न होने के शपथ पत्र सहित 30 अक्तूबर तक उनके कार्यालय को प्रेषित करें। सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। सेवानिवृत्ति से पूर्व हिमाचल प्रदेश राजस्व, भू-एकत्रीकरण व भू-व्यवस्था विभाग में कम से…
Read Moreआईआईटी कमांद में मजदूरों ने फहराया सीटू का झंडा
मंडी। कमांद क्षेत्र के शालगी गांव में मंगलवार को आईआईटी निर्माण के द्वितीय चरण का कार्य सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी ने शुरू कर दिया है। इस दौरान शालगी, कमांद, कटौला, नवलाय, कटिंडी, शिवाबदार तथा अन्य पंचायतों को 450 किसानों और मजदूरों ने हिमाचल किसान सभा तथा सीटू यूनियन के बैनर तले कार्य स्थल पर सीटू का झंडा फहराया। लोनिवि के कार्यालय के बाहर मजदूर किसानों को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि द्रंग विस क्षेत्र के अंदर कमांद क्षेत्र में आईआईटी का द्वितीय चरण का जो…
Read Moreरेडक्रास मेले में लगेगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद ने लोगों से आह्वान किया कि वह रेडक्रास सोसायटी को उदारता से धन दें। यह धन गरीब और असहाय लोगों की सहायता पर व्यय किया जाता है। मंगलवार को जिला स्तरीय रेडक्रास मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी गोपाल चंद ने बताया कि 27 अक्तूबर को सेरी मंच पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह करेंगी। सेरी मंच पर खानपान तथा अन्य स्टॉल लगाए जाएंगे। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी…
Read Moreबलद्वाड़ा में दो सड़क हादसों में तीन घायल
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली में मंगलवार को दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनाें मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले हादसे में खुडला के पास बाइक तथा ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार हेमराज पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बलद्वाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एफआरयू बलद्वाड़ा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय…
Read Moreवन तस्कर ने अवैध लकड़ी समेत जलाई गाड़ी
पधर (मंडी)। मंडी-कटौला-टिहरी राज्य मार्ग पर वन रेंज कटौला के जंगल में गश्त अभियान पर निकली फॉरेस्ट टीम को चकमा देकर वन तस्कर ने अवैध लकड़ी सहित वाहन को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक डिप्टी रेंजर लाल सिंह यादव की अगुवाई में वन विभाग की टीम सोमवार देर शाम जंगल के बीच राज्य मार्ग पर गश्त अभियान पर थी। बागी वीट के वन रक्षक गर्वधन सिंह और कुंदक बीट के वन रक्षक बीरी सिंह भी गश्त पर उनके साथ थे। इस दौरान राज्य मार्ग पर आ रही…
Read Moreतेजाब की सेल का रखना होगा रिकॉर्ड
पधर (मंडी)। एसडीएम पधर ने स्थानीय बाजार में सर्वोच्च न्यायालयों के आदेशों की अनुपालना करते हुए एसिड, तेजाब युक्त तरल पदार्थों को सेल करने के मानदंडों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। बाजार में न्यायालय के आदेशों को सिरे चढ़ाने के लिए एसडीएम कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम पधर विनय मोदी ने व्यापारियों को तेजाब युक्त तरल पदार्थों को सेल करने से पहले सभी मानदंडों को पूरा करने के आदेश दिए हैं। कहा कि इस प्रकार के तरल पदार्थ को सेल करने के…
Read More