ऊना। जिले में हल्की बारिश के बाद मौसम कूल हो गया है। शहर और आसपास क्षेत्रों में बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत ली है। बारिश के दौरान शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। भारी बारिश के कारण पुराना बस अड्डा क्षेत्र में पानी दुकानों में घुसने का खतरा बन गया था। लगातार तीन घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो गया। शाम तक आसमान में बादल छाए हुए थे। कई दिन से आसमान में बादल छाए रहने का क्रम चल रहा था।…
Read MoreYear: 2013
ऐसे तो नहीं पकेगा दोपहर भोजन
ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मिड डे मील के लिए मिलने वाले सिलेंडरों पर सब्सिडी न दिए जाने पर रोष प्रकट किया है। संघ के जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रवक्ता महेश शारदा, कोषाध्यक्ष रवि राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, लेखाकार लखविंद्र सिंह, रमन कुमार, अवतार सिंह हरोली, वीरेंद्र राणा, कुलदीप कंग, जोगेंद्र सिंह, जगदेव सिंह ने कहा कि मिड डे मील के लिए कुकिंग कॉस्ट मात्र तीन रुपये 34 पैसे मिलती है। इसी में ही अन्य राशन भी लेना होता है। जब सिलेंडर 380 से 450 रुपये तक मिलता…
Read Moreमिलावट के गोरखधंधे पर लगाम की तैयारी
ऊना। जिले में मिलावटी मिठाइयों का गोरखधंधा करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिठाइयों के तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी करने का फैसला लिया गया है। त्योहारी सीजन को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। बाहर से आने वाली मिठाइयों की खेप पर भी निगाह रखी जाएगी। मुनाफे के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्ती करने का फैसला किया है। मिलावटी मिठाइयों के कारोबार में पिछले वर्षों के दौरान…
Read Moreमिस्रः मुस्लिम ब्रदरहुड का गैर सरकारी संगठन का दर्जा छिना
काहिरा: मिस्र के मंत्रिमंडल ने पंजीकृत गैर सरकारी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड का एनजीओ का दर्जा आज औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया। देश के सबसे बड़े इस्लामी आंदोलन के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। अदालत ने पिछले महीने ब्रदरहुड को विघटित करने, इसकी संपत्ति जब्त करने और इसकी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के पालन के तहत मंत्रिमंडल ने यह कदम उठाया है। अल-अहराम के अरबी न्यूज वेबसाइट के अनुसार, सोशल सॉलिडैरिटी मंत्री अहमद अल-बोराइ के नेतृत्व वाले एक पैनल ने ब्रदरहुड के पंजीकृत…
Read Moreम्यांमार में 56 राजनीतिक कैदी रिहा
यंगूनः म्यांमार सरकार ने मंगलवार को बाकी बचे सभी 56 राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया। यह रिहाई राष्ट्रपति यू थेन सेन द्वारा दी गई ताजा माफी के तहत हुई है। राष्ट्रपति सेन ने जुलाई में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान वादा किया था कि वर्ष के अंत तक सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा। उसके बाद से यह दूसरा मौका है जब राजनीतिक कैदियों को रिहा किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, म्यांमार ने 73 कैदियों को रिहा किया, जिनमें से 68 राजनीतिक कैदी थे।…
Read Moreपाकिस्तान में हिंदू व्यक्ति की कब्र खोदकर लाश बाहर फेंकने से तनाव
इस्लामाबादः पाकिस्तान के अशांत सिंध प्रांत में इस्लामी कट्टरपंथियों के समूह ने एक हिंदू व्यक्ति की कब्र खोदकर लाश को सडक पर फेंकने से तनाव पैदा हो गया है। जिले के पुलिस प्रमुख शौकत अली खतियान ने आज बताया कि दक्षिणी शहर पंगरियो में कब्र के स्थान के संबंध में हुये एक विवाद के बाद कट्टरपंथियों के समूह ने ..अल्लाहू अकबर.. के नारे लगाते हुए हिंदू व्यक्ति की कब्र खोद दी और उसकी लाश को बाहर निकालकर सड़क पर घसीटा। इससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया हालांकि अब स्थिति…
Read Moreराजनाथ सिंह को लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूरे विश्वास के साथ कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की विजय होगी। सिंह ने केन्द्र की कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कांग्रेस पार्टी अपनी विफलता से लोगों का ध्यान हटाने की पूरी कोशिश कर रही है और कांग्रेस ही सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार दोबारा आएगी इसके अलावा…
Read Moreमोदी की रैलियों को लेकर भाजपा ने की वीडियो कांफ्रैसिंग
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तरप्रदेश में होने वाली रैलियों में अपने मीडिया प्रबंधन को चाक चौबंद बनाने और रैलियों को लेकर संरचना एवं कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से मीडिया प्रकोष्ठ के केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये विचार विमर्श किया। पार्टी के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि वीडियो कांफ्रैसिंग में केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सहमीडिया प्रभारी शिल्प कुमार तथा उ.प्र भाजपा कार्यालय से प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला.…
Read Moreनारायण साईं का पता लगाने के लिए छह टीम गठित
सूरत: दो बहनों के यौन उत्पीडऩ के आरोपों के बाद सूरत पुलिस ने कथावाचक असाराम के पु़त्र नारायण सार्ईं का पता लगाने के लिए छह टीमें गठित की है। बहनों की पिता, पुत्र द्वारा यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाए जाने के बाद साईं का पता नहीं चल रहा है। बहरहाल, अहमदाबाद में चांदखेड़ा पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है जिसे सूरत से स्थानांतरित किया गया है। इसमें बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि गुजरात के मोटेरा में आसाराम ने उसका बार बार यौन…
Read Moreरामदेव बोले, विदेशी मैडम और उसके राजकुमार ने इस देश को लूटा
मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़): योगगुरु बाबा रामदेव ने मतदाता जागरण अभियान एवं योग दीक्षा जनसभा के दौरान यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव देश और मतदाताओं का भाग्य बदल सकता है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि विदेशी मैडम और उसके राजकुमार ने इस देश को लूट लिया है। उन्होंने कहा कि हम हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब मिलकर देश को बचाएंगे। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि देश को सुशासन देने के लिए…
Read More