तीसा (चंबा)। लोक निर्माण विभाग ने कल्हेल से बंजली तक सड़क तो बना बना दी है, लेकिन पिछले लगभग दस साल से इस सड़क पर तारकोल नहीं बिछाई गई। ऐसे में इस सड़क की हालत दयनीय बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजकुमार, नरेश कुमार, सूरज, दिनेश सिंह, प्रकाश चंद, विनोद कुमार, कमलेश, कश्मीर सिंह, प्यार चंद और विजय कुमार ने बताया कि सड़क ही हालत खस्ता होने के कारण इस…
Read MoreYear: 2013
अब एकसाथ मिलेंगी दो वर्दियां
चंबा। अब दूसरी वर्दी के लिए स्कूली बच्चों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार दोनों स्कूल वर्दियां एक साथ मिल जाएंगी। इसकी खेप पहुंच चुकी है और जल्द स्कूली बच्चों को वार्दियां वितरित कर दी जाएंगी। पहले चरण में छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के 48 हजार 935 बच्चों को वर्दियां प्रदान की जाएगी। इसमें 25 हजार 386 छात्र व 23 हजार 549 छात्राएं शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुफ्त स्कूल यूनिफार्म स्कीम के तहत सरकार की ओर से पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को…
Read More25 सोलर लाइट का किया लोकार्पण
सलूणी (चंबा)। लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने भलेई माता मंदिर में सौलर लाइटों का लोकार्पण किया। यहां पर चार लाख रुपये की राशि से 25 सौलर लाइटें स्थापित की गई हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भर्लेई शक्तिपीठ में न केवल चंबा जिला, बल्कि अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके चलते श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए सौलर लाइटें स्थापित कर दी गई है। इससे पहले उन्होंने भलेई मंदिर में पूजा अर्चना की। भलेई मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर, सचिव अमर चंद शर्मा ने मंदिर पहुंचने…
Read Moreमहिला गुमशुदगी मामले में मिले अहम सुराग
पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले दिनों पंचरुखी इलाके के गांव तप्पा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही महिला तक पहुंच सकती है। सूत्र बताते हैं कि महिला की मोबाइल कॉल्स डिटेल से तो कुछ पता नहीं चला था। लेकिन उनके लैंडलाइन फोन की कॉल डिटेल से एक फोन नंबर का पता चला है, जो स्थानीय युवक का बताया जा रहा है। युवक अपने पिता के साथ एक जगह नौकरी करता है। वह…
Read Moreनगरोटा में चेन स्नैचर गिरोह सक्रिय
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। त्योहारों और शादियाें का सीजन आरंभ होते ही क्षेत्र में चेन स्नैचर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले ऐसे लोगों में अधिकतर महिलाएं शामिल होती हैं जो बस अड्डों तथा भीड़भाड़ वाले वाली जगहों में अपने काम को बड़ी सफाई से अंजाम देती हैं। बीते रोज वीरवार को नगरोटा बगवां के बस अड्डे पर कथित रूप से घटी ऐसी ही एक चेन स्नैचिंग की घटना ने महिलाओं के भय पैदा कर दिया है। क्षेत्र में इससे पूर्व भी चैन स्नैचिंग तथा लोगों…
Read Moreबुलेट पर रोमांस, खुली जीप में मस्ती
धर्मशाला। खुली जीप में मस्ती और बुलेट पर रोमांस। जी हां, धर्मशाला की वादियों में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो द बेचलरेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका की शूटिंग का। शुक्रवार को दिन भर हिमाचली गबरू विजय और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बाहों में बाहें डाले धर्मशाला से लेकर मैकलोडगंज की वादियों में घूमते नजर आए। शुक्रवार को मल्लिका और विजय ने ओपन जीप और बुलेट पर कई शॉट दिए। मल्लिका शेरावत विजय के साथ दाड़ी…
Read Moreयुवाओं को फिरकी सिखाएंगे भज्जी
धर्मशाला। बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी फिरकी और ‘दूसरा’ में उलझा चुके स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह हिमाचल में क्रिकेट अकादमी खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए भज्जी ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से भी हाथ मिलाया है। चैंपियंस लीग टी-20 का फाइनल जीतने के बाद हरभजन सिंह ने प्रदेश में अकादमी खोलने की घोषणा की है। एचपीसीए ने भी हरभजन सिंह की इस घोषणा का स्वागत किया है। हरभजन सिंह वर्तमान में जालंधर में क्रिकेट अकादमी चला रहे हैं। इसमें पंजाब के 200 से अधिक युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर…
Read Moreधारा 144 में भजन संध्या की स्वीकृति पर सवाल!
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 में श्रद्धालुओं को नवरात्र के दौरान भजन संध्या की अनुमति देना अपने आप में एक सवाल खड़ा कर रहा है। जानकारी के मुताबिक मंदिर ज्वालाजी के इतिहास में नवरात्र के दौरान धारा 144 हर बार लगाई जाती रही है, ताकि शांतिपूर्वक नवरात्र संपन्न हो सकें। नवरात्र में इस धारा के लगने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ एक जगह इकट्ठी भी नहीं हो सकती और अस्त्र-शस्त्र पर भी पूर्णतय: प्रतिबंध…
Read Moreमां ज्वाला के दर 12 हजार ने नवाया शीश
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में चल रहे शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर न्यास ने मंदिर को 24 घंटे मां के दर्शनों के लिए खुला रखा। शुक्रवार को 12 हजार भक्तों ने मां ज्वाला के दर शीश नवाया। पंजाब से आए श्रद्धालु दीपक, हरमीत, ओजस, गुरनाम का कहना है कि दर्शन करने में कोई असुविधा नहीं हो रही है। छठे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 4 लाख 42 हजार 460 रुपये नगद, 2 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना और 266 ग्राम चांदी अर्पित की। मंदिर…
Read Moreमैया के जागरण में चले ग्रिप और चाकू
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र ज्वालामुखी के अंतर्गत रजोल पंचायत में मां का जागरण देखने आए कुछ युवकों ने देर रात गुंडागर्दी का ऐसा माहौल बनाया कि गांववासी भी सहम उठे। पुख्ता जानकारी के मुताबिक रजोल पंचायत में चल रहे मैया के जागरण में पहुंचे तीन युवकाें ने एक युवक पर ग्रिप और चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना से जागरण में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पीड़ित बलविंद्र कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी रजोल की शिकायत…
Read More