‘एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा दोस्तो’ पर धमाल

हरिपुर (कुल्लू)। हरिपुर दशहरे की अंतिम सांस्कृतिक संध्या स्थानीय कलाकारों के नाम रही। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या का आगाज भारद्वाज म्यूजिक ग्रुप के दविंद्र ने ..ते शाहतलाइयां डेरा भजन की प्रस्तुति देकर किया। इसके बाद उन्होंने ..एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा दोस्तो फिल्मी गीत पेशकर संध्या को रंगीन बनाया। इस ग्रुप के कलाकार बीएस भारद्वाज ने..बुधू मामा की नाटी,..खोड़ा डाले री चिड़िए,..बुरा लागे तेरा पाणी पिऊणा कुल्लवी गीत प्रस्तुत किया। माला ठाकुर ने ..बेटा ता…

Read More

पुलिस को चकमा देकर चरस तस्कर फरार

कुल्लू। पुलिस ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों से लगभग साढ़े आठ सौ ग्राम चरस बरामद की। हैरत की बात है कि ये दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20 और 29 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल सब इंस्पेक्टर योगराज की अगुवाई में तलोगी के पास गश्त पर था। इस दौरान दो व्यक्ति सड़क से पैदल आ रहे थे। जब इन्होंने पुलिस को देखा तो वे भाग…

Read More

ठगी मामले में डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार

अंब (ऊना)। डुप्लीकेट सिम लेकर 13 सितंबर को मोबाइल बैंकिंग के जरिए उपभोक्ता के खाते से 8.65 लाख रुपये उड़ाने के मामले में अंब पुलिस ने अंब स्थित सेलुलर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रितेश के खिलाफ भादसं की धारा 420 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रितेश को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के भी आदेश हुए हैं। हिमाचल प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुकुमार सिंह पुत्र…

Read More

कातिलों के गिरेबां तक कब पहुंचेगी पुलिस?

ऊना। जिला पुलिस के लिए अनसुलझे मर्डर केस परेशानी का सबब बन गए हैं। ऊपर से मांगे जा रहे जवाबों ने ऊना जिला पुलिस की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। हाल ही में नलोह में हुए अश्वनी मर्डर केस से पुलिस पर्दा नहीं उठा सकी है। कातिल अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। गठित एसआईटी भी अब खामोश है। ऐसे मे जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश है। कलरूही में 12 साल की बच्ची से रेप और मर्डर केस की परतें उधेड़ने में भी पुलिस नाकाम रही। जोह में…

Read More

कांग्रेसियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

रामपुर बुशहर। गौरा जोन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। इनका कहना है कि समस्याओं की ओर ध्यान न देने से उन्हें जनता को जवाब देना मुश्किल हो गया है। गौर जोन कांग्रेस के अध्यक्ष संसार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि समूह क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है।…

Read More

राजस्थान उच्च न्यायालय ने मोदी पर बीसीसीआई के फैसले पर रोक लगायी

राजस्थान उच्च न्यायालय ने मोदी पर बीसीसीआई के फैसले पर रोक लगायी

जयपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय ने ललित मोदी को बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त इकाईयों की गतिविधियों में भाग लेने से रोकने संबंधी फैसले पर रोक लगा दी है। इस संबंध में बीसीसीआई ने तीन अक्तूबर को राजस्थान क्रिकेट संघ को निर्देश जारी किये थे। न्यायमूर्ति आर एस राठौड़ ने तीन अक्तूबर को भेजे गये बीसीसीआई के इन निर्देशों पर रोक लगायी। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, बीसीसीआई और आरसीए को उनके संबंधित सचिवालयों के जरिये नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया

Read More

सीरिया में रासायनिक हथियारों की निगरानी का आधा काम खत्म’

सीरिया में रासायनिक हथियारों की निगरानी का आधा काम खत्म’

द हेग: विश्व की रासायनिक हथियार निगरानी संस्था ने गुरुवार को कहा कि उसने सीरिया में रासायनिक हथियारों की निगरानी का करीब आधा काम पूरा कर लिया है। रासायनिक हथियारों का निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) के सीरिया मामलों के राजनीतिक सलाहकार मलिक इलाही ने द हेग में संवाददाताओं को बताया कि हमें जो बताया गया था उसमें से हमने प्रतिष्ठानों की जांच का करीब 50 फीसदी काम पूरा कर लिया है। इलाही ने कहा कि इस प्रगति के बावजूद युद्धग्रस्त सीरिया में सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनी हुई है। पर्यवेक्षकों के…

Read More

सीरिया के मुद्दे पर फिर मिलेंगे रूस-अमेरिका

सीरिया के मुद्दे पर फिर मिलेंगे रूस-अमेरिका

मास्कों: सीरिया में चल रहे गृह युद्ध को पूरी तरह समाप्त कराने को प्रतिबद्ध रूस अमेरिका के साथ इस मसले पर अगले महीने संयुक्त बैठक कर सकते हैं। सीरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि सीरिया को गृह युद्ध के हालात से निकालने के लिए ये दोनों देश 23-24 नवंबर को मिल सकते हैं। हालांकि सीरिया मे संयुक्त राष्ट्र के विशेष शांति दूत लख्दर ब्राहिमी ने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता पर संदेह व्यक्त किया है। सीरिया के उप प्रधानमंत्री कादिरी जमील ने कहा…

Read More

यूरेशिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी में विस्फोट

यूरेशिया के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी में विस्फोट

पेट्रोपावलोवस्क: रूस में उत्तरी भाग पेट्रोपावलोवस्क में स्थित यूरोप और एशिया महादेश का सबसे ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी क्लूचेवस्की में आज सुबह जबरदस्त विस्फोट हुआ। रूस के आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के अनुसार 15.584 फुट की ऊंचाई पर अवस्थित इस सक्रिय ज्वालामुखी में हुए विस्फोट से राख कण लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक आसमान में छा गए। ज्वालामुखी के यह राख कण लगभग 200 किलोमीटर के दायरे में बुरी तरह फैल गए है। स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह…

Read More

बम विस्फोट मामले में इटली राष्ट्रपति को बनाया गवाह

बम विस्फोट मामले में इटली राष्ट्रपति को बनाया गवाह

रोम: इटली में सिसली की एक अदालत ने दो दशक पूर्व हुए बम विस्फोट के सिलसिले में हमलावरों और इटली के राष्ट्रपति जिर्योजियो नापोलितानो के बीच हुई गुप्त वार्ता मामले में अदालत में उन्हें गवाह के रूप में पेश करने का फैसला किया गया है। यह बम धमाका 1990 की शुरूआत में किया गया था, जिसमें न्यायाधीश जियोवानी फेलकोन तथा न्यायाधीश पाओलो बोर्सोलीनो समेत 21 लोग मारे गये थे। इस धमाके को अंजाम देने वाले माफिाया ने इटली सरकार से इस धमाके के अन्य साजिशकर्ताओं को कम सजा देने के…

Read More