चीन में कोयला खदान विस्फोट, 4 की मौत

चीन में कोयला खदान विस्फोट, 4 की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिमी गुइझोउ प्रांत में कोयले की एक खदान में विस्फोट के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। फुकुआन शहर की गाओशी में स्थित झेयान कोयला खदान में कल जब विस्फोट हुआ, तब वहां 49 लोग काम कर रहे थे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की आज की खबर में बताया गया है कि 45 लोग हादसे के बाद खदान से बाहर निकल आए, लेकिन 4 मजदूर अंदर ही फंस गए। बचाव कर्मियों के सभी प्रयास आज सुबह नाकाम हो गए जब चारों मजदूरों के शव मिले।

Read More

UP में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत

UP में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के मुबारपुर थाना अन्तर्गत कई गांवों में बीती रात अवैध जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मृत्यु हो गयी और लगभग 24 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने बताया कि उक्त घटना बीती रात उस समय हुई जब विभिन्न गांवों के लोग अवैध कच्ची शराब पीकर अपने घरों को गये। इसी बीच इन लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इनमें से कुछ की घरों पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि कुछ लोगों…

Read More

यूपी को पाकिस्तान न बनाएं अखिलेश यादव: सिद्धार्थ सिंह

यूपी को पाकिस्तान न बनाएं अखिलेश यादव: सिद्धार्थ सिंह

लखनउ: वीएचपी के संकल्प दिवस पर अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है। करीब तीन सौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके है। बीजेपी नेता सिद्धार्थ सिंह ने एक आपत्तिनजक देते हुए कहा अखिलेश यादव यूपी को पाकिस्तान न बनाएं। बतां दें कि पुलिस ने गुरुवार को विहिप की संकल्प सभा के मद्देनजर अब तक 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी की है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक अयोध्या और आस-पास से 337 वीएचपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया…

Read More

सोनिया ने काटे दिग्विजय के पर, नहीं दिया छोटे भाई को टिकट

सोनिया ने काटे दिग्विजय के पर, नहीं दिया छोटे भाई को टिकट

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के अब सब दाव उन पर उलटे पड़ रहे हैं। राजनीति में कभी राहुल गांधी के गुरू माने जाने वाले दिग्विजय को पहले मध्य प्रदेश चुनाव में हाशिए पर डाल दिया गया। इसके बाद दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह को बुदनी विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की इजाजत नहीं दी गई। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह चाहतेे थे कि उनके भाई लक्ष्मण सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुदनी से चुनाव लड़ें। इसके पीछे दिग्विजय की मंशा उन्हें पार्टी आलाकमान की नजरों…

Read More

छावनी बनी अयोध्या, बीजेपी सांसद योगी आदित्‍यनाथ गिरफ्तार

छावनी बनी अयोध्या, बीजेपी सांसद योगी आदित्‍यनाथ गिरफ्तार

लखनउ: विश्व हिंदू परिषद की संकल्प सभा को लेकर अयोध्या छावनी बन गई है। सरकार के प्रतिबंध के बावजूद आज विश्व हिंदू परिषद संकल्प सभा पर अड़ी हुई है। पुरे अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इस बीच वीएचपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है। पुलिस ने गुरुवार को विहिप की संकल्प सभा के मद्देनजर अब तक 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी की है। वहीं दुसरी तरफ, संकल्‍प यात्रा के लिए निकले बीजेपी सांसद योगी आदित्‍यनाथ को गोंडा में हजारों…

Read More

एपीएस के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के 18वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने एपीएस की व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के साथ साथ स्कूल ने खेल गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि 69 माउंटेन ब्रिगेड के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एम रविकुमार…

Read More

बेरीनाग में ठंड के मौसम में लदे हैं आम

बेरीनाग (पिथौरागढ़)। अमूमन ठंडे इलाके में आम नहीं होता है, लेकिन 1780 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिल स्टेशन बेरीनाग में ठंड के मौसम में आम की पैदावार हो रही है। यह करिश्मा यहां वन रेंजर केआर आर्य के बगीचे मेें देखा जा सकता है। उनके बगीचे में दो पेड़ों में एक या दो नहीं, आम के 32 दाने लगे हैं। लोग तो इसे चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन श्री आर्य कहते हैं कि यह आम उगाने का वैज्ञानिक तरीका अपनाने का नतीजा है। 13 साल तक एडीओ (वन) के…

Read More

हर वक्त अमसरकोट में तेंदुए का डर

बागेश्वर। बोरगांव अमसरकोट क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। वन विभाग अभी तक अलग-अलग स्थानों पर तीन पिंजरे लगा चुका है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। इधर, ग्रामीण विभाग के रुख से संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग इस मामले में मात्र खानापूर्ति कर रहा है। अमसरकोट में मादा तेंदुए को मारने के बाद वन विभाग ने समीपवर्ती गुफा और बोर गांव में दो पिंजरे लगाए हैं। रात के वक्त वहां निगरानी की जा रही है। शिकारी को भी तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार…

Read More

लोकायुक्त विधेयक की मंजूरी पर खुशी

बागेश्वर। उत्तराखंड लोकायुक्त विधेयक 2011 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मंजूरी दिए जाने पर नागरिक मंच ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और राष्ट्रपति जिंदाबाद के नारे लगाए। बाद में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को धन्यवाद पत्र भेजा। नागरिक मंच के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार के अपराह्न दो बजे तहसील गेट के समीप एकत्रित हुए। यहां उन्होंने लोकायुक्त विधेयक 2011 को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई। बाद में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम फींचा राम के माध्यम से राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होेंने कहा कि नवगठित उत्तराखंड…

Read More

फर्जी मामलों पर अदालत ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली की अदालत ने अपहरण व दुष्कर्म के फर्जी मामले दर्ज करवाने की प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा ऐसे मामलों के कारण ही दुष्कर्म व अपहरण के असली मामलों में अपराध की गंभीरता कम हो जाती है। अदालत ने दुष्कर्म के आरोप से युवक को रिहा करते हुए कहा स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता अपने प्रेमी के साथ स्वेच्छा से गई थी लेकिन माता-पिता की डांट से बचने के लिए फर्जी मामला दर्ज करवा दिया। द्वारका अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विरेंद्र भट्ट ने अपने फैसले में…

Read More