धर्मशाला। जिले में सरकार के आदेशों की पालना करना स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी नहीं समझा है। अभी तक अस्पतालों में विभाग के अधिकारी पर्ची ऑडिट ही शुरू नहीं कर पाए हैं। इससे गरीब मरीज अस्पताल में इलाज करवाकर खूब लुट रहे हैं। जिले में आने वाले 11 स्वास्थ्य खंडों के अस्पतालों में पर्ची पर ऑडिट ही नहीं हो पाया है। ऑडिट बीएमओ स्तर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने करना था, मगर कमेटी के सदस्यों ने अस्पतालाें में जाकर पर्चियां चेक करना जरूरी नहीं समझा है। इस कारण चिकित्सक अस्पतालों…
Read MoreYear: 2013
मतदान केंद्रों से जीते जाते हैं चुनाव : शांता
बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शांता कुमार ने चामुंडा हाल में किया। दो सत्रों के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि चुनाव मतदान केंद्रों के माध्यम से जीते जाते हैं और कार्यकर्ता को मतदान केंद्र को किला बना देना चाहिए। कांग्रेस खाली खजाने के बावजूद करोड़ों की बेतुकी योजनाएं लाकर देश की आर्थिक स्थिति को और अधिक खराब कर रही है। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 64 करोड़ के बोफोर्स घोटाले के कारण 414 सदस्यों वाली…
Read Moreसीयू का शिलान्यास नवंबर में करेंगी सोनिया
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का आखिरकर धर्मशाला में शिलान्यास होने जा रहा है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान धर्मशाला में सीयू का शिलान्यास भी करेंगी। 2007 में हिमाचल के लिए मंजूर हुआ केंद्रीय विश्वविद्यालय क्षेत्रीय राजनीति के चलते स्थायी रूप से स्थापित नहीं हो पाया। अब 2013 में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश व केंद्र सरकार ने सीयू को स्थायी रूप से स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय…
Read Moreऊना में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ
ऊना। हरोली के विभिन्न क्षेत्रों समेत बीत इलाके में अपराधों का ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। पंजाब की सीमा से सटा यह इलाका अपराधियों का गढ़ बन रहा है। हाल ही में पंजाब के बीनेबाल की एक युवती का अपहरण और दुराचार कर हत्या कर दी गई थी। युवती का शव टाहलीवाल के समीप पेड़ से लटकाया गया। वारदात की शिकार युवती टाहलीवाल की एक फैक्टरी में काम करती थी। अब क्षेत्र में दो सगी बहनों से दुराचार की वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।…
Read Moreढलियारा कॉलेज एससीए उपाध्यक्ष अयोग्य करार
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा कॉलेज में एससीए पर काबिज एबीवीपी को झटका लगा है। एबीवीपी के एससीए उपाध्यक्ष को अयोग्य ठहराया गया है। इसके अलावा एक सीआर को भी उसके पद से हटा दिया गया। ढलियारा कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के बाद एबीवीपी चारों सीटों पर विजय हुई थी, लेकिन एससीए उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे अविनाश कुमार की बीबीए के दूसरे सेमेस्टर में रि-अपीयर आने से नियमों के तहत उसे अयोग्य ठहरा दिया गया। साथ ही बीबीए के सीआर अर्चित को भी दूसरे समेस्टर में भी रि-अपीयर आने के…
Read Moreरोहतांग टनल का एक हिस्सा धंसा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण निर्माणाधीन रोहतांग टनल का एक हिस्सा धंस गया है। वीरवार को टनल के ऊपर का करीब तीस मीटर हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। इस घटना से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत नॉर्थ पोर्टल की ओर से टनल का काम बंद कर दिया गया है। इसी बीच, बीआरओ और टनल को बना रही कंपनी के डिजाइन विंग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बीआरओ के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता अंबिषेक मिश्रा ने टनल का एक हिस्सा धंसने की…
Read Moreएक जमीन पर्चे पर दो बैंकों से ले लिया लोन
भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू में एक शातिर शख्स ने एक जमीन के पर्चे पर दो बैंकों से लोन लेकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी शख्स के खिलाफ भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा के प्रबंधक राम लाल बल्याण ने दर्ज करवाई एफआईआर में कहा है कि 2005 में शमशी क्षेत्र निवासी विजय कुमार ने बैंक की ओर से मांगे…
Read Moreकुल्लू में 40 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने कुल्लू जिला में विभिन्न खाद्य वस्तुओं के दाम निर्धारित कर दिए हैं। उन्होंने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार दाल, चावल, चपाती तथा सब्जी की फुल डाइट की कीमत चालीस रुपये निर्धारित की गई है। तंदूरी रोटी चार रुपये, तवा चपाती साढे़ तीन, परांठा बारह रुपये और प्लेन परांठा दस रुपये में मिलेगा। दो पूरी और चने की प्लेट बीस रुपये, चावल प्लेट 15, दाल प्लेट 15, दाल फ्राई 25, सब्जी स्पेशल 30, पालक पनीर या मटर पनीर 40, मीट…
Read Moreनरसिंह की जलेब में देवता संग झूम उठे देवलु
कुल्लू। विश्व के सबसे बड़े देवी-देवता के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव पर भगवान नरसिंह की जलेब परंपरा अनुसार चानणी से निकाली गई। इसमें जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी के अधिष्ठाता देवता खुडीजल, व्यास ऋषि, भुझारी कोट, टकरासी नाग, चोतरू नाग आदि देवी-देवताओं के देव रथों ने इस भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में विराजमान रहे। सबसे आगे घोड़ी और उसके पीछे तमाम देवी-देवताओं के वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ चली महेश्वर सिंह पालकी और दोनों ओर सोने…
Read Moreराम नाम के उद्घोष से गूंजी रघुनाथ की नगरी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव पर भगवान रघुनाथ के ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में उनके दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान रघुनाथ के कुल पुरोहितों ने शुक्रवार को रघुनाथ जी का सोलह प्रकार के मंत्रोच्चारण करने के बाद उनका हार-शृंगार किया। इसके बाद राम, सीता, हनुमान तथा नरसिंह की विधिवत पूजा अर्चना की गई। भव्य शृंगार करने पर भगवान रघुनाथ के शिविर में उनके दीदार के लिए पहुंचे हजारों भक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह तथा कुल पुरोहितों की…
Read More