चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत चौंतड़ा के भटेहड़ गांव में दिनदहाड़े मकान में सेंधमार कर चोर नकदी तथा चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। भटेहड़ गांव निवासी अर्जुन बिष्ट के घर चोरों ने दिनदहाड़े सेंध लगाई। घर में घुसकर चोरों ने सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। सात हजार की नकदी तथा दो सौ ग्राम चांदी के गहने उड़ा कर ले गए। अर्जुन बिष्ट किसी काम से घर से बाहर गए थे। पत्नी तथा…
Read MoreYear: 2013
फाइनेंस कंपनी को लाखों का चूना लगा गए ‘नटवर लाल’
नेरचौक (मंडी)। गुटकर स्थित एक ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी को तीन शातिरों ने लाखों का चूना लगा दिया। तीनाें ने मिलीभगत कर एक ही वाहन फिर से रिफाइनेंस कर दिया। कंपनी के प्रबंधक ने तीनाें के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि कंपनी से उक्त तीनों ने वाहन फाइनेंस करवाया था, लेकिन किस्त जमा नहीं करवाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किस्त न भरने पर जब कंपनी वाहन को कब्जे में लेने गई तो…
Read Moreचरस तस्कर को पांच साल कठोर कारावास
मंडी। चरस सहित पकडे़ जाने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी के निश्चित समय में जुर्माना न अदा करने पर उसे एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला की विशेष अदालत ने थुनाग तहसील के बागा चनौगी निवासी ओम प्रकाश पुत्र राम के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 में अभियोग साबित होने पर उक्त सजा का फैसला सुनाया है। अभियोजन पक्ष…
Read Moreलोकसभा चुनावों को लेकर किया मंथन
चंबा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक भनौता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जोगिंद्र शर्मा ने की। इसमें विधानसभा क्षेत्र चंबा के पर्यवेक्षक सुरेंद्र काकू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में कई जनता हितैषी कार्यक्रम व योजनाएं शुरू की हैं। मनरेगा, फूड सिक्योरिटी बिल पास कर कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में सोनिया गांधी की अगुवाई में यूपीए तीन सत्ता…
Read Moreएक महीने से नहीं आया पानी
करीयां (चंबा)। ग्राम पंचाचत करीयां के तीन गांवों में एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण इन गांवों के लगभग 18 परिवारों के नल सूखे पड़े हैं। पानी की सप्लाई ठप होने के कारण ग्रामीणों को लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। गुआड़ गांव में पिछले एक माह से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। इसके अलावा फाट और उपरली गुआड़ गांव में भी पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है। इस कारण ग्रामीणों…
Read Moreखाई में जाते-जाते बची 35 यात्रियों से भरी बस
चंबा। चंबा-सुनारा मार्ग पर शुक्रवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक निजी बस चंबा की ओर आ रही थी। इस बीच जब यह बस लुहारका मोड़ के पास पहुंची तो इसका अगला हिस्सा टूट गया। इससे बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई की तरफ जाने लगी। इस दौरान बस में 35 के करीब सवारियां बैठी थीं। बस चालक ने हिम्मत दिखाते हुए बस को नियंत्रण में कर लिया और…
Read More16 लाख से अधिक आबादी का घरेलू बजट गड़बड़ाया
धर्मशाला। महंगाई के दौर में सरकारी डिपुओं में सस्ता राशन खत्म हो गया है। इससे जिले की 16 लाख से अधिक आबादी का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। बाजार में घरेलू इस्तेमाल की हर वस्तु की कीमत आसमान पर है। ऐसे में सस्ता राशन लाखों लोगों की जेब को सहारा देता रहा है, लेकिन इसकी कमी के कारण उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। यही नहीं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली के नगरोटा बगवां हलके में भी सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। जिला कांगड़ा के सरकारी डिपुओं में…
Read Moreमोदी करेंगे अगली सरकार का नेतृत्व
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र में आने वाली अगली सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बनेगी। इसे सभी मानने लगे हैं। पालमपुर में मंडल भाजपा के अभ्यास शिविर में पहुंचे धूमल ने पत्रकारों से कहा कि देश में अविश्वास का माहौल बना हुआ है। आज अफसरशाही और नेताओं के बीच जबरदस्त तनाव चला हुआ है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी आईएएस अधिकारी ने प्रधानमंत्री पर अंगुली उठाई है। उन्होंने कहा कि आज देश के अधिकारी हिम्मत…
Read Moreपरिवहन निगम की बस में यात्री की मौत
कं डवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत बदूही गांव के एक व्यक्ति की बस में यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (42) निवासी बदूही के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार शुक्रवार सुबह हिमाचल परिवहन निगम की मनाली से चंबा जा रही बस में 24 मील स्टेशन में बैठा था तथा उसने नागाबाड़ी तक टिकट ली थी। जैसे ही बस सुबह नागाबाड़ी के करीब पहुंची तो बस में सवार अन्य यात्रियों ने सुनील कुमार को…
Read Moreबाइक फिसलने से एक की मौत, एक गंभीर
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत बौढ-गनोह सड़क पर बाइक फिसलने से इसपर सवार एक लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अमित सलहोत्रा पुत्र राकेश कुमार निवासी जाच्छ के रूप में हुई है, जबकि बाइक चालक चंदन कुमार पुत्र ओंकार सिंह निवासी छतरोली गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार गनोह से बौढ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही गनोह-बौढ मार्ग पर गरेली पुल के पास…
Read More