नई दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में जाकिर हुसैन मार्ग पर ओबराय होटल के पास बदमाशों ने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मारुति वैन को घेर लिया और रेस्टारेंट मालिक व कैटर्स के कर्मचारियों से 15 लाख रुपये लूट ले गए। इस बीच वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक गोेली भी चलाई। हालांकि पुलिस गोली चलने की पुष्टि नहीं कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि मामला दर्ज कर…
Read MoreYear: 2013
अरविंद का दावा, 32 सीटें आप को
अरविंद केजरीवाल का दावा है कि आम आदमी पार्टी (आप) राजधानी में कांग्रेस की जड़ें खोद रही है। खुद कराए गए ओपिनियन पोल के अनुसार, केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी को 32 सीटें मिल रही हैं। मौजूदा रुझान बरकरार रखा गया तो पार्टी 50 सीटों पर जीतेगी। शुक्रवार को अरविंद पार्टी, योगेंद्र यादव व मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में ओपिनियन पोल की जानकारी दी। पार्टी का कहना है कि सर्वे में पांच सितंबर से पांच अक्तूबर के बीच 70 विधानसभा सीटों के 1750 बूथ के 34425 लोगों की…
Read Moreटायफाइड से दो छात्राओं की मौत
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के अंतर्गत एक ही क्षेत्र में टाइफाइड के कारण दो छात्राओं की मौत हो गई है। इससे स्थानीय क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। एक-डेढ़ माह की अवधि में दो मौत होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अनभिज्ञ बना हुआ है, जबकि स्कूल प्रबंधन विभाग को जानकारी देने की बात कह रहे हैं। दोनों मामले बड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। एसडीएम पब्लिक स्कूल बड़ा की दसवीं कक्षा की छात्रा की टाइफाइड के कारण बीते वीरवार को मौत हो गई। इसके बाद अभिभावक और बच्चे भी सहमे हुए…
Read Moreधूमल-अनुराग ने की सौदे की राजनीति
भोरंज (हमीरपुर)। धूमल और अनुराग सेवा की नहीं सौदेबाजी की राजनीति करते हैं। दस वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद धूमल ने हमीरपुर के लिए कुछ नहीं किया है। कार्यकाल के दौरान उन्होंने मात्र अपने पुत्र अनुराग ठाकुर को सांसद बनाया है। भरेड़ी में कार्यकर्ता जागरूकता अभियान के शुभारंभ पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस सौदेबाजी की राजनीति नहीं करती है। समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाना कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य है। 120 करोड़ आबादी को खाद्य सुरक्षा कानून का अधिकार देना…
Read Moreशिक्षक पात्रता परीक्षा में हजारों फेल
हमीरपुर। प्रदेश के भावी शिक्षकों के तोते दूसरी बार फिर उड़ गए हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के टेट में करीब 90 प्रतिशत अभ्यर्थी न्यूनतम अंक की शर्त को ही पार नहीं कर पाए हैं। वर्तमान में टेट (टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल) का परिणाम पिछली बार के मुकाबले भी कम रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टेट का परिणाम करीब 20 से 25 प्रतिशत रहा था। वर्तमान में 10 से 15 प्रतिशत के बीच सिमट गया है। इससे प्रशिक्षित बेरोजगारों की स्थिति और प्रशिक्षण व्यवस्था का…
Read Moreआयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन होगा दुरुस्त
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन होगा दुरुस्त बद्दी (सोलन)। बद्दी के हैरिटेज भवन में चल रही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के जीर्णोद्धार के लिए सीएम ने तीन लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मौजूदा समय में बद्दी स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी एक प्राचीन इमारत में चल रही है। हालांकि यह इमारत अब विभाग के अधीन है, बावजूद इसके देखरेख के अभाव में यह खंडहर होती जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के बीबीएन दौरे के दौरान इस प्राचीन धरोहर के जीर्णोद्धार के लिए बजट की मांग रखी थी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजय महाजन,…
Read Moreकरंट लगने से कामगार की मौत
करंट लगने से कामगार की मौत बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की करंट लगने से मौत हो गई है। मानुपरा स्थित एल्युमीनियम का सामान तैयार करने वाली फैक्टरी में उत्तर प्रदेश के जिला इलाहाबाद तहसील करचना और गांव करमो बाजार निवासी मोहम्मद कलाम (25) तैनात था। वीरवार देर सांय वह कंपनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य कर रहा था। कैमरा लगाने के बाद वह अन्य कामगारों के साथ अपने घर को जाने लगे, लेकिन उसे याद आया की उसने कैमरा लगाने के लिए…
Read Moreअकाउंट हैक करके हजारों की शॉपिंग
अकाउंट हैक करके हजारों की शॉपिंग बद्दी (सोलन)। एक कंपनी में तैनात कर्मचारी का अकाउंट हैक करके शातिरों ने हजारों उड़ा लिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि उसका अकाउंट हैक करके शातिरों ने करीब 49 हजार की शॉपिंग कर डाली है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम करे छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डाबर कंपनी में तैनात कर्मचारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उसका बद्दी स्थित एक बैंक में खाता है। उन्होंने बैंक से क्रेडिट कार्ड भी ले रखा है, लेकिन…
Read More35 हजार का जल्द भुगतान हो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला आईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमर भारद्वाज व उपाध्यक्ष ठाकुर धनवीर सिंह ने कहा कि कंपनी के माध्यम से शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। सरकार को उनके लिए स्थायी व ठोस नीति बनानी चाहिए। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में इसकी सिफारिश से शिक्षकों की उम्मीदें बढ़ रही है। जिला अध्यक्ष पांवटा में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। संगठन के महा सचिव ऋषि भारद्वाज ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर नियमितीकरण की मांग लंबे समय से रही है। प्रदेश सरकार व विभाग संगठन की मांगों…
Read Moreपुरानी सड़कें ही पक्का करने पर जोर
शिमला। हिमाचल के गांवों की कच्ची सड़कें पक्का करने को डीपीआर तैयार कर शीघ्र केंद्र के पास मंजूरी को भेजी जाएगी। दो सौ करोड़ रुपये तक डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। ग्रामीण सड़कों के लिए निजी भूमि न मिलने से लोक निर्माण विभाग ने पीएमजीएसवाई के तहत पुरानी सड़कें पक्का करने पर जोर दिया है। इससे हिमाचल कोटे का बजट भी अधिक खर्च होगा। साथ ही प्रदेश को केंद्र से ज्यादा राशि मिलने में आसानी होगी। नवंबर में विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर भेजी जानी प्रस्तावित…
Read More