423 गांवों में पगडंडियों पर चल रही जिंदगी

नूरपुर (कांगड़ा)। विकास और सड़क विस्तार में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में शुमार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों गांव अभी तक सड़क सुविधा से कोसों दूर हैं। लोनिवि के नवम वृत्त नूरपुर में ही 416 गांव सड़क सुविधा से अछूते हैं। इनमें से 16 गांवों को चालू वित्त वर्ष में सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मात्र 6 गांवों को ही अभी तक सड़क सुविधा से जोड़ा जा सका है और 10 गांवों में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। शेष बचे गांवों…

Read More

पति पर कार्रवाई के बाद ही उठाया शव

बैजनाथ (कांगड़ा)। सकड़ी गांव की 30 वर्षीय महिला बनीता देवी ने प्रताड़ना से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके वालों की प्रताड़ना की शिकायत पर पुलिस ने महिला के ससुर, पति, जेठ और जेठानी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक बनीता देवी के जहर निगलने के बाद ससुराल वाले उसे उपमंडलीय चिकित्सालय लेकर आए, मगर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके वाले आग-बबूला हो गए और दामाद की गिरफ्तारी…

Read More

अवैध कब्जों पर तिब्बती देंगे एफिडेविट

धर्मशाला। तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रशासनिक अधिकारी मैकलोडगंज में तिब्बतियों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को न हटाने के लिए ग्रीन ट्रिब्यूनल और एसडीएम धर्मशाला को एफिडेविट फाइल करेंगे। इसमें तिब्बती प्रशासन लिखकर देगा कि कब्जे वाली भूमि पर और निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा तथा उनके कब्जों को न हटाया जाए। मैकलोडगंज में तिब्बतियों के 210 अवैध कब्जे हैं। जिन्हें हटाने के आदेश जारी हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 1968 में तिब्बती सोसाइटी के नाम से इन परिवारों को भूमि दी गई थी, लेकिन 1992 में…

Read More

सुधीर शर्मा ने किया बिलिंग का दौरा

बैजनाथ (कांगड़ा)। बिलिंग घाटी में 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले प्री वर्ल्ड कप के आयोजन का जिम्मा संभाल रही बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। बिलिंग घाटी का दौरा करने के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 171 देशी-विदेशी पायलटों ने आवेदन किया है और ट्रायल के बाद इसमें से 110 पायलटों को प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान हेलीकाप्टर उपलब्ध रहेगा और 25 पर्वतारोहियों का दल तैनात रहेगा। वहीं,…

Read More

दशानन के अंत को रघुनाथ जी को दी शक्तियां

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा पर्व में अपनी भागीदारी के लिए आए 236 देवी-देवताओं ने शनिवार को भगवान रघुनाथ जी के अस्थायी कैंप में हाजिरी भरी। मौहल्ला पर्व पर मिलन के लिए पहुंचे सभी देवी-देवताओं ने रघुनाथ जी के रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करवाई। देवी-देवताओं का मिलन हुआ है। बारी-बारी से रघुनाथ के शिविर पहुंचे देवी-देवताओं ने वातावरण को देवमय कर दिया। हर्षोल्लास से मनाए गए मौहल्ला पर्व पर एक बार फिर से ढालपुर स्वर्ग लोक में तबदील हो गया। सैकड़ों देवताओं की ओर से रघुनाथ के कैंप में हाजिरी भरने…

Read More

बीस फीसदी बढ़े देवताओं का नजराना

कुल्लू। देवी-देवता कारदार संघ ने देवी-देवताओं की नजराना राशि में 20 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की है। मौहल्ले के दिन देव सदन पहुंचने पर देवी-देवता कारदार संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह का भव्य स्वागत। इस दौरान देव समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। दशहरा उत्सव में भाग लेने आए 236 देवी तथा देवताओं के लिए प्रदेश तथा केंद्र सरकार से 35 लाख का बजट देने पर संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी का आभार व्यक्त किया है। संघ के महासचिव…

Read More

ममता शर्मा के गानों पर झूमे लोग

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठीं सांस्कृतिक संध्या बालीवुड की पार्श्व गायिका ममता शर्मा के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में ममता शर्मा ने एक के बाद एक दमदार गाने प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इससे पहले कार्यक्रम में श्री राम भारती कलाकेंद्र नई दिल्ली के कलाकारों ने नृत्य नाटिका राम का मंचन कर दर्शकों को रामायण का वृतांत दिखाया। छठीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज कुल्लवी नाटी से किया गया। इसके कुल्लू के कलाकार लाल सिंह ने …तुम्हें…

Read More

झलेड़ा में चिकित्सक दंपति से दुर्व्यवहार

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती झलेेड़ा स्थित पुलिस लाइन के पास स्थित आवासीय कालोनी में कुछ लोगों पर एक चिकित्सक दंपति ने रास्ता रोककर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामला शुक्रवार शाम का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवालिक अस्पताल के मालिक डा. अक्षय शर्मा तथा उनकी पत्नी डा. अनुपमा शर्मा शुक्रवार देर सायं अपने बच्चों को लेकर कालोनी में सैर के लिए निकले। अचानक कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो वह गाली-गलौज पर उतर आए। डा.…

Read More

पूर्व तहसीलदार सहित दो को कठोर कारावास

ऊना। विशेष न्यायाधीश रतन सिंह ठाकुर की अदालत ने निष्कांत संपत्ति को बेचने और उसे किसी के नाम दर्ज करने के आरोप में एक पूर्व तहसीलदार सहित जमीन खरीदने वाले को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कारावास और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जबकि मामले के एक अन्य आरोपी की केस के दौरान ही मौत हो चुकी है। जिला न्यायवादी एनसी घई ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 8 जुलाई 1994 को निष्कांत संपत्तियाें की बिक्री और हस्तांतरण पर रोक लगा दी थी। इसके…

Read More

पीरनिगाह में चार युवकों में चले लात-घूंसे

ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में वीरवार रात पंजाब से आए चार युवकाें ने आपस में मारपीट की। एक दूसरे पर जमकर ताल-घूंसे बरसाए और हुड़दंग मचाते हुए कई अन्य श्रद्धालुओं को भी परेशान किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों आरोपी लोगाें को मारपीट करने और हुड़दंग मचाने के आरोप में काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। विख्यात धार्मिक पर इस तरह की वारदात से लोगों में रोष है। पुलिस के अनुसार वीरवार देर…

Read More