हत्थे नहीं चढ़े दुराचार के आरोपी

टाहलीवाल (ऊना)। जिले के एक गांव की दो सगी बहनों के साथ कई बार दुराचार करने के मामले के दोनों आरोपी युवक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी युवक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इसके चलते पुलिस ने जांच को भी तेज कर दिया है। वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने दोनों पीड़ित छात्राओं को…

Read More

कोयला मंत्री जायसवाल पर बरसे मोदी, फाइलें नहीं, सरकार खो गई है

कोयला मंत्री जायसवाल पर बरसे मोदी, फाइलें नहीं, सरकार खो गई है

कानपुर: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयला आवंटन की फाइलें गायब होने के मुद्दे को उठाते हुए कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कोल आवंटन की फाइलें ही नहीं खोई हैं बल्कि दिल्ली में बैठी सरकार ही खो गई है। इतना ही नहीं मोदी ने कहा कि कोयले की राख कानपुर पर भी छाई हुई है। मोदी ने केंद्र सरकार को काफी मुद्दों को लेकर घेरा। उत्तर प्रदेश में मोदी की प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के…

Read More

Live 240/7 (44.0 over): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

Live 240/7 (44.0 over): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

मोहाली: मोहाली में आज ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा वन डे मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मोहाली वनडे में भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। रोहित शर्मा 22 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच में रोहित ने नाबाद शतक बनाया था। शिखर धवन 6 गेंदों में 8 रन बनाकर, सुरेश रैना 19 गेंदों में 17 रन, युवराज सिंह 1 गेंद पर बिना खाता खोले, विराट…

Read More

सपा सांसद ने खुलेआम की बगावत कहा, ‘तानाशाह हैं मुलायम-अखिलेश’

सपा सांसद ने खुलेआम की बगावत कहा, ‘तानाशाह हैं मुलायम-अखिलेश’

लखनउ: समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ खुलेआम बगावत करते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता कैसरगंज के सांसद ब्रज भूषण सिंह ने गुरुवार को मुलायम और मुख्यमंत्री पर तानाशाह होने का इल्जाम लगाया और अगला लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लडऩे से जुड़ी अपनी मंशा भी जाहिर कर दी। टीओआई से बातचीत करते हुए चार बार सांसद रहे ब्रज भूषण ने कहा, “मैं यादव परिवार से आजिज आ चुका हूं, जो अपने सांसदों को जरा भी सम्मान नहीं देता, पार्टी कार्यकर्ताओं की तो बात ही मत कीजिए।”…

Read More

बड़ी घुसपैठ की ताक में पाक, 25 चौकियों पर फायरिंग

बड़ी घुसपैठ की ताक में पाक, 25 चौकियों पर फायरिंग

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में भारत-पाक सीमा से सटे सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों ने आज घुसपैठ की कोशिश विफल करते हुए एक घुसपैठिये को मार गिराया। पुलिस ने कहा, ‘‘सांबा जिले में कुलियन-सुचेतपुर सीमा चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज तड़के संदिग्ध लोगों की हलचल दिखी।’’ बीएसएफ की नौवीं बटालियन के जवानों ने उन्हें रोकने के लिए गोली चलाई, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठियों को बचाने के लिए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा, ‘‘सीमा पर दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें…

Read More

कानपुर LIVE: मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना कहा, ‘झूठे वादे करना कांग्रेस की फितरत’

कानपुर LIVE: मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना कहा, ‘झूठे वादे करना कांग्रेस की फितरत’

कानपुर: कानपुर में बीजेपी की रैली को संबोधित करने नरेंद्र मोदी साढ़े तीन बजे रैली स्थल में राजनाथ सिंह के साथ पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कानपुर का हर उद्योग बंद हो गया है, देश के युवा बेरोजगार हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मोदी ने गुजरात को मॉडल स्‍टेट बना दिया और पार्टी ने मोदी पर सोचकर समझकर फैसला लिया था। राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी जैसे लोगों के हाथ में देश की कमान होनी चाहिए। कानपुर में नरेंद्र…

Read More

प्रधानाध्यापक को पीटकर परीक्षा सामग्री लूटी

हल्द्वानी। ओखलकांडा के च्यूरीगाड़ गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पीटकर एक दंपति ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कापी, प्रश्नपत्र और नकदी लूट ली। दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल प्रधानाध्यापक ने बेस अस्पताल में उपचार कराया है। च्यूरीगाड़ के प्रधानाध्यापक खीमा नंद पलड़िया ने 15 अक्तूबर को राजस्व पुलिस में शिकायत की कि वह 14 अक्तूबर की शाम अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की कापी और प्रश्नपत्र (बंडल में रखे थे) को लेकर मकान के पास गाड़ी से उतरा। आरोप…

Read More

प्रवींद्र रौतेला को मॉरीशस में मिला युवा हिंदी सम्मान

खजाने की तलाश में यूपी के उन्नाव में डौंडिया खेड़ा स्थित राव राम बक्स सिंह के किले में शुक्रवार से खुदाई शुरू हो गई है। शाम पांच बजे तक तकरीबन एक फीट गहराई में खुदाई हो पाई थी। शनिवार सुबह आठ बजे से फिर काम शुरू होगा। खुदाई की सूचना पर जुटी भीड़ को देखते हुए यहां धारा 144 लगा दी गई है। उन्नाव के डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि अभी तक की खुदाई के संकेतों के मुताबिक, जिस धातु की जानकारी मिली है, वह चुंबक में चिपकती…

Read More

अमेरिका का कमल तेजम में खिला

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अगर कुछ अलग करने की ललक और सोच हो तो कम संसाधन वाली जगहों पर भी खुशियों के कमल खिलाएं जा सकते हैं। परिवहन विभाग के एक अफसर ने अपने प्रयास से तेजम में अमेरिका का कमल खिला दिया है। कमल के बीज अफसर ने अमेरिका से मंगाए थे। परिवहन विभाग से टैक्स अधिकारी के पद से रिटायर्ड भूपेंद्र सिंह रावत ने अपने खेतों में कमल के फूल पैदा करने का प्रयोग दो वर्ष पहले शुरू किया था। उन्होंने अमेरिका से बीज मंगाए। उनकी मेहनत अब रंग लाने…

Read More

धामीगांव के गुवा तोक में भूस्खलन

नाचनी (पिथौरागढ़)। बरसात बीतने के बाद भी सीमांत जिले में भूस्खलन का खतरा टला नहीं है। शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ग्राम पंचायत धामीगांव के गुवा तोक में भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है तो छह मकानों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। गुवा तोक में तड़के पांच बजे यकायक दो तरफ से पहाड़ी खिसकने लगी। देखते ही देखते दीवान सिंह के दो कमरे…

Read More