शिमला। में लगातार खबरें छपने के बाद आखिरकार नगर निगम को जागना ही पड़ा। शनिवार को नगर निगम ने दमकल वाहन के साथ लोअर बाजार का दौरा किया। 11:15 बजे टीम ने उपायुक्त दफ्तर की ओर से अभियान शुरू किया। आधा किलोमीटर में दमकल वाहन करीब छह बार दुकानों के छज्जों में फंस गया। इतने से सफर में वाहन को एक घंटे से ज्यादा वक्त लग गया। खासकर उपायुक्त कार्यालय के पास, सुरंग के पास, सब्जी मंडी को जाने वाले मार्ग के पास और शेरे पंजाब से सब्जी मंडी को…
Read MoreYear: 2013
339 करोड़ से शांत होगी सुकेती खड्ड
नेरचौक (मंडी)। सुदरनगर से मंडी तक सुकेती खड्ड का चैनेलाइजेशन किया जाएगा। इसकी प्रारंभिक डीपीआर आईपीएच विभाग ने तैयार कर ली है। इस पर करीब 339 करोड़ की राशि खर्च किया जाना प्रस्तावित है। चैनेलाइजेशन 23 किलोमीटर तक होगा। इस प्रोजेक्ट में 15 नालों को भी शामिल किया गया है। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के दिशानिर्देश के चलते चीफ इंजीनियर आरपी टंडन, अधीक्षण अभियंता आरके मल्होत्रा, अधिशासी अभियंता केआर कुल्वी, एसडीओ रमेश ठाकुर और अन्य सदस्यों ने इस प्रारंभिक डीपीआर को तैयार किया है। अधिशासी अभियंता आरके कुल्वी…
Read Moreथर्ड आईआरबी ने बाबा क्लब पधर को हराया
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही स्व. देवेंद्र वर्की मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आईआरबी और आईआईटीए ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। पहला मैच थर्ड आईआरबी पंडोह और बाबा क्लब पधर के बीच खेला गया। थर्ड आईआरबी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 20 आवरों में 151 रन बनाए। इसमें विक्रम ने 35 और राजेश ने 26 रनों का योगदान दिया। बाबा क्लब की ओर से लेखराज ने चार ओवर में चार विकेट चटकाए। विजय ने चार ओवर में…
Read Moreप्रवीण ठाकुर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
पधर (मंडी)। जिला भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में जिला कार्यकारिणी और सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्तियां की गईं। बैठक जिला संयोजक कैप्टन हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पधर में हुई। बैठक में लड़भड़ोल से हवलदार प्रवीण शर्मा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। जोगिंद्रनगर से कैप्टन खजान सिंह, मोहन घाटी से कैप्टन प्रभात सिंह, रोपड़ी से हवलदार रोशन लाल, गुम्मा से सूबेदार ज्ञान सिंह, सदर विधानसभा क्षेत्र के रंधाड़ा से उत्तम सिंह, सकलानका से कृष्ण चंद, बनौण से राम सिंह,…
Read Moreवैट फार्म न भरने पर एक लाख जुर्माना
सरकाघाट (मंडी)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने सरकाघाट उपमंडल और हमीरपुर सीमा के साथ लगते स्थानों पर छापेमारी कर टैक्स चोरी के मामले में एक ट्रक को कब्जे में लिया है। इसमें विभागीय टीम ने व्यापारी से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला। विभागीय अधिकारी पिछली तिमाही में सरकाघाट उपमंडल और सीमा से लगते हमीरपुर जिले में छापेमारी करके करीब दस लाख का राजस्व वसूल चुके हैं। इसी अभियान के तहत शनिवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ईटीओ प्रीतपाल सिंह की अगुवाई में हमीरपुर के चंदरूही कस्बे में विभागीय…
Read Moreअमर उजाला असरः करोट पहुंची बिजली बोर्ड की टीम
जुखाला (बिलासपुर)। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर करोट और इससे सटे इलाकों में लोड बढ़ने पर अब बिजली गुल नहीं होगी। बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली बोर्ड का अमला शनिवार को गांव पहुंच गया है। ‘अमर उजाला’ में समाचार प्रकाशित होते ही शनिवार को बोर्ड के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे। बिजली आपूर्ति दुरुस्त की। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बोर्ड के अनुसार अब इलाके में बिजली की दिक्कत नहीं होगी। जुखाला विद्युत अनुभाग के तहत करोट ट्रांसफार्मर से करोट, फखरेड़ा, डोबा,…
Read Moreवोल्टेज बढ़ने से पूलन में जले एक दर्जन टीवी
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ने से करीब एक दर्जन टीवी जल गए हैं। इसके अलावा 70 बल्ब फ्यूज हो गए हैं। यही नहीं, अन्य विद्युत उपकरणों को भी खासा नुकसान हुआ है। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे पूलन पंचायत में ग्रामीण भारत-आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे एक दिवसीय मैच का लुत्फ उठा रहे थे कि अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। इस कारण एक दर्जन की क रीब महंगे टीवी जल गए। इसके अलावा दर्जनों महंगे उपकरण भी जल गए हैं।…
Read Moreबिना आधार कार्ड के कैसे बनेगा ‘आधार’
चंबा। सरकार का आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी से करार खत्म हो गया है। इसके चलते आधार कार्ड बनाने का काम भी बंद कर दिया गया है। इस कारण हर रोज सैकड़ों लोग आधार कार्ड बनाने के लिए भटक रहे हैं। वहीं आधार कार्ड न बन पाने के कारण लोगों को इससे जोड़ी गई विभिन्न सेवाओं का लाभ न मिल पाने की भी चिंता सताने लगी है। जिले में अभी तक 15 से 20 फीसदी लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे में इन लोगों को मुश्किलों को सामना…
Read Moreसाल दर साल घट रहे विदेशी मेहमान
नूरपुर (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय वेट लैंड रामसर साइट (पौंग झील) में हर साल अक्तूबर से फरवरी माह में आने वाले प्रवासी परिंदों की आमद साल दर साल कम होती जा रही है। बीते पांच साल में यहां सर्दियों में डेरा जमाने वाले विदेशी मेहमानों की संख्या में 27 हजार की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, प्रदेश का वन्य प्राणी विभाग दावा कर रहा है कि वह हर साल हजारों की तादाद में आने वाले विदेशी परिंदों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहा है, बावजूद इसके प्रवासी पक्षियों का आंकड़ा गिर…
Read Moreकंडवाड़ी स्कूल को मिली ओवर ऑल ट्राफी
नूरपुर (कंगड़ा)। रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप चंबियाल ने की। प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाड़ी को ओवर ऑल ट्राफी से नवाजा गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कुलदीप चंबियाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा छात्र खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़…
Read More