मुस्टिकसौड़ में शीघ्र बनेगा मिनी स्टेडियम : सजवाण

उत्तरकाशी। युवा मंडल और हरि महाराज क्रिकेट समिति की ओर से मुस्टिकसौड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने समिति को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के साथ ही गांव में मिनी स्टेडियम की घोषणा की। विधायक सजवाण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें निखार कर सामने लाने की। इस दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद गुर्साइं और रघुवीर सिंह आदि ने कहा कि…

Read More

यमुनोत्री में जीएमवीएन ने शुरू की आलू खरीद

बड़कोट। आपदा प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों से गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आखिरकार आलू खरीद शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र के आलू काश्तकाराें को कुछ राहत मिली है। यमुनोत्री राजमार्ग की बदहाली के चलते क्षेत्र के दर्जनाें गांव के ग्रामीणों को आलू मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। लोग लंबे समय से गढ़वाल मंडल विकास निगम से आलू खरीद की मांग कर रहे थे, लेकिन निगम आनाकानी कर रहा था। इस पर क्षेत्र के लोगों ने हाल ही में यमुनोत्री भ्रमण पर आए नेता प्रतिपक्ष…

Read More

फार्मेसिस्टों का तीन घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू

अल्मोड़ा/बागेश्वर। सेवा नियमावली बनाने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सरकारी अस्पतालों के फार्मेसिस्टों ने मंगलवार से तीन घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आज सुबह 11 से दो बजे तक फार्मेसिस्टों ने काम नहीं किया। इस कारण अस्पतालों में औषधि वितरण और इंजेक्शन लगाने का काम प्रभावित हुआ। इससे रोगियों को दिक्कतें हुई। जिला अस्पताल, बेस अस्पताल, महिला अस्पताल समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित सरकारी अस्पतालों के फार्मेसिस्ट मंगलवार को सुबह 11 से दो बजे तक…

Read More

शर्म करो : छात्रों के धन से ही खिलवा रहे खेल

चौखुटिया। इन हालातों में उत्तराखंड के खिलाड़ी कैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहुंच पाएंगे, यह एक गंभीर समस्या है। इसका समाधान सरकार ही निकाल सकती है, लेकिन ‘जब तक चलता है,चलने दो’ की नीति अपनाए नेताओं के कारण खिलाड़ियों का भविष्य अंधेरे में है। शासन से आर्थिक मदद नहीं मिलने से तीन दिनी ब्लाक स्तरीय खेलों का आयोजन महज साढे़ छह हजार की राशि से हो रहा है। यह राशि भी छात्रों द्वारा जमा क्रीड़ा शुल्क से जुटाई जा रही है। बीईओ कार्यालय के अनुसार ब्लाक स्तरीय खेलकूद के…

Read More

सुषमा स्वराज ने किया हर्षवर्धन की किताब का विमोचन

दिल्ली के सीएम इन वेटिंग डॉ. हर्षवर्धन की ब्रांडिंग शुरू हो गई है। राजधानी में हर तरफ भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के साथ होर्डिंग में दिखने लगे हैं। होर्डिंग में दमदार व्यक्तित्व मजबूत नेतृत्व स्लोगन के माध्यम से ब्रांडिंग की जा रही है तो एफएम पर प्रशासक नहीं सेवक दे रहे हैं, जैसे प्रचार किया जा रहा है। मंगलवार को डॉ. हर्षवर्धन द्वारा लिखी गई किताब दो बूंदों की कहानी के संशोधित संस्करण के विमोचन के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि…

Read More

समर्थकों पर भारी, आयोग की पहरेदारी

किसी पार्टी या प्रत्याशी का समर्थन करना आम समर्थकों को भारी पड़ने लगा है। चुनाव आयोग की पहरेदारी का असर है कि कोई भी समर्थक नेता का पोस्टर-बैनर घर के बाहर की दीवारों पर नहीं लगा सकता। ऐसा करने वालों पर अभी तक 75 केस दर्ज किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक सरकारी संपत्ति के अलावा निजी संपत्ति पर भी किसी भी तरह का पोस्टर-बैनर लगाने पर रोक लगा रखी है। आयोग के कड़े पहरे का असर है कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अभी…

Read More

शराब की दुकानों पर आयोग की ‘तीसरी आंख’

चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए टोकन, पर्ची के जरिए दुकानों से सीधे शराब उपलब्ध कराने पर नकेल कसने के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग एक्साइज विभाग की मदद से ऐसी दुकानों पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेगा। इसमें लोकल इंटेलीजेंस को सक्रिय कर दिया गया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक एक्साइज विभाग की कुल 11 टीमें इस पर नजर रखने के लिए बनाई गई हैं। दिल्ली में निजी व सरकारी मिलाकर कुल 705 दुकानें चल रही हैं। सभी दुकानों पर…

Read More

रिपोर्ट आने से पहले हजम हो जाती मिठाई

हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग हर बार त्योहारी सीजन में मिठाइयों के सैंपल भरता है। दिवाली सीजन में विभाग ज्यादा सक्रिय होता है। सैंपल इसलिए भरे जाते हैं कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो। लेकिन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ फिर भी हो रहा है। विभाग सैंपल तो भरता है लेकिन उसकी रिपोर्ट करीब एक माह बाद आती है। तब तक त्योहार बीत जाता है और लोग भी मिठाइयों को हजम कर जाते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं रुक रहा है।…

Read More

मॉडल्स से पेश की अपनी सोच

रंगस (हमीरपुर)। छात्रों ने अपनी सोच को मॉडल के जरिए पेश किया। मॉडल्स को देख ऐसा लग रहा था कि मानों वैज्ञानिक सामने खड़े हों। बनाए ही थे ऐसे मॉडल्स जो किसी वैज्ञानिक के द्वारा बनाए गए मॉडल्स से कम नहीं थे। मौका था दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन को जो रंगस विद्यालय में मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें 71 स्कूलों के करीब 255 विद्यार्थी अपनी कला का नमूना पेश कर रहे थे। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबयाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विज्ञान का बहुत…

Read More

होटलों, गेस्ट हाउसों में छापामारी

होटलों, गेस्ट हाउसों में छापामारी नालागढ़ (सोलन)। दिवाली पर आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस ने बीबीएन में छापामारी की। सोमवार रात को पुलिस ने होटलों, गेस्ट हाउसों में दबिश दी। जिला पुलिस बद्दी के तहत बीबीएन में रात्रि गश्त को दोगुना कर दिया गया है, वहीं दिन में भी पुलिस गश्त संदिग्धों और सीमावर्ती इलाकों पर अपनी पैनी निगाहें रखकर गश्त व नाके लगा रही है। एसपी बद्दी एस अरूल कुमार और डीएसपी नालागढ़ निश्चिंत नेगी सहित पुलिस टीम ने सोमवार देर रात्रि बीबीएन क्षेत्र का दौरा…

Read More