नेरचौक (मंडी)। नेरचौक और आसपास के क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक लैंड लाइन फोन ठप पड़ गए हैं। इस कारण सैकड़ों उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। बल्ह पुलिस थाना, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और हिमाचल ग्रामीण बैंक के दूरभाष भी बंद होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि गत सोमवार को नेरचौक-रत्ती सड़क पर नालियों के निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई करने के दौरान बीएसएनएल की केबल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण नेरचौक, रत्ती और आसपास के क्षेत्रों में करीब…
Read MoreYear: 2013
हजारों उपभोक्ता को नहीं मिला सस्ता राशन
सुंदरनगर/बरोट (मंडी)। दीपावली त्योहार के लिए अब मात्र चार दिन शेष हैं लेकिन उपभोक्ताओं को सहकारी डिपुओं पर अनुमान पर मिलना वाला राशन नहीं मिल रहा। जिले के कई क्षेत्रों में डिपुओं पर रिफाइंड तेल और दालें राशनकार्ड धारकों को नहीं दी जा रही। सुंदरनगर में तीन माह और चौहारघाटी में दो माह से तेल और दालों की आपूर्ति नहीं की गई है। उपमंडल सुंदरनगर में करीब चार माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। यहां पर करीब 20 हजार राशनकार्ड धारक हैं। इन्हें डिपुओं…
Read Moreघीड़ीनालू पेयजल योजना पर सियासत भारी
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के डोलधार क्षेत्र में हजारों ग्रामीण पीने के पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर हैं। क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने वाली पचास वर्ष पुरानी एकमात्र घीड़ीनालू पेयजल योजना ठप पड़ गई है। करोड़ों की लागत से बनी इस योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। पंचायत की ओर से कई बार प्रस्ताव पारित कर विभाग से स्कीम की रिपेयर करवाने की मांग की जा चुकी है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के…
Read Moreलोनिवि मंडल दफ्तर शिफ्ट करने का विरोध
पधर (मंडी)। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंडी से पधर शिफ्ट किए गए लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय को अस्थाई तौर पर द्रंग के ओबीसी छात्रावास भवन में शिफ्ट करने के फरमान आने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय जिला परिषद के सदस्य कैप्टन हेम सिंह, डलाह की प्रधान शांती देवी, उपप्रधान दलीप ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष दुनी चंद सहित व्यापारी चैना राम शर्मा, लेख राज शर्मा, किसान यूनियन के नेता बालक राम ठाकुर ने लोनिवि मंडल कार्यालय…
Read Moreघीड़ीनालू पेयजल योजना पर सियासत भारी
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के डोलधार क्षेत्र में हजारों ग्रामीण पीने के पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर हैं। क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने वाली पचास वर्ष पुरानी एकमात्र घीड़ीनालू पेयजल योजना ठप पड़ गई है। करोड़ों की लागत से बनी इस योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। पंचायत की ओर से कई बार प्रस्ताव पारित कर विभाग से स्कीम की रिपेयर करवाने की मांग की जा चुकी है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के…
Read Moreसंविदा विद्युत कर्मियों का टूल डाउन जारी
चंपावत/नाचनी/डीडीहाट। नियमितिकरण सहित कई मांगों को लेकर बिजली संविदा कर्मियों की टूल डाउन हड़ताल जारी है। संविदा कर्मी सोमवार शाम 3 बजे से टूल डाउन पर है। आंदोलनरत कर्मी को दून रवाना हो गए हैं। विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह, प्रचार मंत्री लक्ष्मण कन्याल, प्रमोद रावत, हरीश उप्रेती, सतीश जुकरिया, चंदननाथ गोस्वामी, लक्ष्मणनाथ, बसंत प्रसाद, नारायण राम, विक्रम सिंह, रफीक अहमद, चारू ओझा आदि ने आंदोलन को निर्णायक मुकाम पर पहुंचाने का ऐलान किया है। कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने के बजाय उत्पीड़नात्मक…
Read Moreचौपाल लगा गांवों की समस्याएं सुनें एसडीएम
चंपावत। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने पटवारियों के माध्यम से चौपाल लगाकर ग्रामीण समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। यहां हुई राजस्व विभाग की मासिक बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम को चौपाल के लिए रोस्टर बनाने को कहा। साथ ही पटवारियों के क्षेत्रों में औचक मुआयने की भी हिदायत दी गई। डीएम ने नवंबर तक शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। अमीनों और नायब तहसीलदारों का रोस्टर तैयार कर बडे़ बकाएदारों से वसूली को को स्वयं जाने को कहा गया। परिवहन विभाग से नियमविरुद्ध चलने वाले वाहनों पर…
Read Moreउचौलीगोठ में लक्ष्मण को लगी शक्ति
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। नेपाल सीमा के रौंसाल कस्बे में भरत मिलाप के साथ राजतिलक किया गया। काकड़ में हनुमान और रावण के बीच में संवाद हुआ। रैघांव में राजतिलक की तैयारियों के साथ कैकई का कोप भवन में जाना, श्रीराम, लक्ष्मण, सीता का वन की ओर प्रस्थान, महाराजा दशरथ का प्राण त्यागने की रामलीला दिखाई गई। मूलाकोट में लक्ष्मण शक्ति की रामलीला हुई। उचौलीगोठ गांव की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति से कुंभकरण वध तक की लीला का मंचन हुआ। मेघनाद के वाणों…
Read Moreदुर्घटनाओं में ठेकेदार और व्यापारी की मौत
रुद्रपुर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में ठेकेदार और किच्छा के कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम मुकरौली (जाहनाबाद) यूपी निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र कुमार गंगापुर रोड स्थित विजय लक्ष्मी एंक्लेव में परिवार सहित रहता है। वह सिडकुल स्थित कुशलवा इंटरनेशनल लिमिटेड में लेबर सप्लाई का ठेकेदार था। बीती रात सुरेंद्र बाइक पर सिडकुल से वापस घर लौट रहा था। तभी गंगापुर मोड पर अनियंत्रित कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। आस-पास…
Read Moreमंडी समिति बेच रही 40 रुपये किलो प्याज
रुद्रपुर। प्याज की कालाबाजारी रोकने को मंडी समिति वाहनों के जरिए कालोनियों में 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज उपलब्ध करा रही है। पहले दिन 30 क्विंटल प्याज बेचा गया। मंगलवार को मंडी समिति बगवाड़ा के सभापति बल्देवराज छाबड़ा ने प्याज भरे वाहनों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए रवाना किया। छाबड़ा ने बताया कि प्याज की कालाबाजारी रोकने के लिए जनता को 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है। मंडी समिति सचिव विश्वविजय सिंह देव ने बताया कि फुटकर बाजार…
Read More