भीमताल। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथिलेश कुमार ने बुधवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने दीपावली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सड़कों पर अतिक्रमण न करने और लाइसेंस लेने के बाद ही तयशुदा स्थानों पर पटाखों की बिक्री करने के भी निर्देश दिए। थाना परिसर में हुई बैठक के दौरान सीओ ने कहा कि दीपावली के दौरान जुए पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और यदि कोई जुआ खेलता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। इस मौके पर व्यापारियों…
Read MoreYear: 2013
सादगी से मनेगा राज्य स्थापना दिवस
नैनीताल। डीएम एएस हयांकी ने 9 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस के आयोजनों के संबंध में एलडीए सभागार में बैठक ली। डीएम ने कहा कि इस वर्ष शासन के निर्देशानुसार स्थापना दिवस सादगी से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि न तो सरकारी इमारतों को बिजली की मालाओं से सजाया जाएगा और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। डीएम ने नगर निगम तथा पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्रों में 8 से 10 नवंबर तक विशेष सफाई अभियान चलाए। जिला स्तर ग्राम स्तर पर कार्यक्रमों के…
Read Moreट्रैकरों का दल नंदादेवी बेस कैंप रवाना
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमाचल प्रदेश के ट्रैकरों का एक दल बुधवार को नंदादेवी बेस कैंप के लिए रवाना हो गया है। दल में तीन लोग हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला अंतर्गत ज्वालामुखी गांव के रहने वाले हैं। एक व्यक्ति इंग्लैंड का है। यह दल नंदादेवी बेस कैंप से सात नवंबर को लौटेगा। खास बात यह है कि दल में 12 वर्ष का बालक भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश के 50 वर्षीय अजय सूद, 36 वर्षीय पांकी सूद, 12 वर्षीय गौतम सूद और इंग्लैंड के 74 वर्षीय मिस्टर मियान बुधवार सुबह नंदादेवी…
Read Moreफिर हो सकता है उच्च हिमालयी क्षेत्र में खाद्यान्न संकट
बागेश्वर। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में अगले महीने से हिमपात के कारण आवागमन बाधित होने लगेगा। इससे पहले बारिश के दौरान सड़कें बंद होने पर राशन और अन्य वस्तुओं की किल्लत पैदा हो गई थी। इस बार भी अभी तक अग्रिम भंडारण के लिए रिलीज आर्डर (आरओ) नहीं बना है। यदि समय रहते वहां आवश्यक चीजों का भंडारण नहीं हुआ तो पिछले संकट की पुनरावृत्ति हो सकती है। कपकोट तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों के लिए नवंबर, दिसंबर और जनवरी का खाद्यान्न भंडारण नवंबर प्रथम सप्ताह में…
Read Moreएनएसयूआई जिलाध्यक्ष के पक्ष में आए कांग्रेसी
बागेश्वर। आरएसएस के जिला प्रचारक वीरेंद्र सिंह नेगी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव का एनएसयूआई जिलाध्यक्ष को जबरन फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने शीघ्र मुकदमे से उनका नाम वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इधर व्यापार मंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। आरएसएस जिला प्रचारक के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोतवाली का घेराव किया तो बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…
Read Moreचुनाव लड़ने के लिए 20 पार्षदों ने बदला दल
पिछले विधानसभा चुनाव की भांति इस बार भी विभिन्न दलों के पार्षदों ने दल बदलने आरंभ कर दिए है। मगर उनके दल बदलने का इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा है। पिछली बार 19 पार्षदों ने दल बदलकर भाजपा एवं कांग्रेस की शरण ली थी। इन दोनों दलों ने पिछले नगर निगम चुनाव में उन्हें टिकट देने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई थी। फिलहाल एक दर्जन पार्षद दल बदलकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। आठ पार्षद अन्य दलों में शामिल हो गए। इस मामले में अभी कांग्रेस खाली हाथ…
Read Moreविधायक शोएब इकबाल जदयू में शामिल
दिल्ली चुनाव से पहले चार पार्षदों के साथ मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साबिर अली के राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित आवास पर किया गया था। शरद यादव ने शोएब इकबाल को पार्टी का महामंत्री बनाने का ऐलान किया। नीतीश कुमार ने दिल्ली सरकार पर वार करते हुए कहा कि राजधानी के कई इलाकों में जिस तरह लोग…
Read Moreचुनाव में किस नाव पर बैठेंगे डॉक्टर
दिल्ली के करीब 50 हजार डॉक्टरों और उनके परिजनों के वोट बैंक पर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की निगाहें जमी हैं। भाजपा की ओर से डॉ. हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लग रहा है कि अब दिल्ली के डॉक्टरों का वोट उनकी पार्टी को नहीं के बराबर मिलेगा। इसी कारण अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया ने डॉक्टरों को अपनी पार्टी के पक्ष में लाने के लिए डीएमए को प्लेटफॉर्म की तरह इस्तेमाल करने का मन…
Read Moreतीन दिन हरियाणा-यूपी बॉर्डर क्षेत्र में ड्राई डे
पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में विस्फोट को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव वाले राज्यों के पड़ोसी राज्यों को खुफिया सूचना शेयर करने के निर्देश दिए हैं। चुनावी माहौल बिगाड़ने वाले पहलवान, शराब, कैश ट्रांसफर को रोकने के लिए बॉर्डर पर समुचित निगरानी रखें। राजधानी के 123 बॉर्डर प्वाइंट यूपी व हरियाणा से सटे हुए हैं। इसमें 85 रास्तों पर परिवहन से आवागमन है जबकि बाकी 38 प्वाइंट पर बिना वाहन के आवागमन हो सकता है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के पड़ोसी राज्यों की बैठक…
Read Moreभाजपा की सूची एक बार फिर अटकी
अगामी विधानसभा चुनावी मैदान में कौन प्रत्याशी मैदान में होगा इसे लेकर भाजपा अभी मंथन करने में ही जुटी हुई है। उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर बुधवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की बैठक तो हुई, लेकिन एक बार फिर नतीजा सिफर रहा। यहां सिर्फ यह तय किया गया कि उम्मीदवार कैसा होना चाहिए। लिहाजा अब यह सूची बृहस्पतिवार को नहीं आने वाली इतना तय हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने तो पहले ही साफ कर दिया है कि दिवाली से पहले…
Read More