मर्डर, लूटपाट में संलिप्त है स्नेचर

ऊना। जिले के झलेड़ा में पकड़े गए चेन स्नेचिंग के नौ आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में हत्या और लूटपाट के मामले दर्ज हैं। यह खुलासा पुलिस की छानबीन में हुआ है। स्नेचिंग के एक आरोपी पर पंजाब के भवानीगढ़ संगरूर में मर्डर का केस दर्ज है। इसी आरोपी पर नशीले पदार्थों की तस्करी के जुर्म में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस चल रहा है। ऊना पुलिस ने इन आरोपियों को झलेड़ा में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के आरोप में धरा है।…

Read More

मेडिकल स्टोर से नशे की खेप बरामद

ऊना। हमीरपुर मार्ग में स्थित एक मेडिकल स्टोर में ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान नशे के सामान की खेप बरामद की गई। नशे के सामान को जब्त कर लिया गया है। साथ ही 2.42 लाख रुपये भी मिले हैं। इन्हें भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर निशांत सरीन ने स्वास्थ्य महकमे के साथ मिलकर वीरवार सुबह उक्त मेडिकल स्टोर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों की खेप मिली।…

Read More

महासंघ ने पंजाब तर्ज पर मांगे लाभ

ऊना। हिमाचल प्रदेश लिपिक वर्गीय महासंघ ने लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। महासंघ के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष तारा सिंह ने सरकार से मांग की कि प्रदेश में कार्यरत अनुबंध लिपिक को पे बैंड 10300 एवं ग्रेड पे 3200, इनीशिनल पे 13500 रुपये दिया जाए तथा अनुबंध लिपिक को तीन वर्ष के बाद नियमित किया जाए। सरकार ने अधिसूचना 9 अगस्त 2012 में लिपिक को रिवाइज वेतनमान देने के लिए दो वर्ष की शर्त लगाई है, उसे तुरंत हटाया जाए। इससे प्रदेश में कार्यरत लगभग…

Read More

डॉक्टर पहाड़ में कम, लेकिन सेहत मैदानों की खराब

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में भले ही डॉक्टरों की कमी है लेकिन मैदानी जनपदों की स्थिति ज्यादा खराब है। स्वास्थ्य महकमे के साथ केंद्र की सबसे बढ़ी चिंता हरिद्वार जनपद को लेकर है। पढ़ें, बाबा रामदेव के ख‌िलाफ 81 मामले दर्ज अधिक आबादी वाले जनपद में शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर आदि संकेतकों के आंकड़े सुधारने के लिए मैदानी जनपदों में मौजूदा सेवाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया है। इसी दिशा में बुधवार को मिशन निदेशक डी सेथिंल पांडियन ने हरिद्वार जनपद के सरकारी चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण…

Read More

60 करोड़ का पानी पीयेगा रामनगर

रामनगर। नगर की ‘बूढ़ी’ पेयजल लाइनों को फिर से ‘जवान’ बनाने के लिए शासन स्तर से कोशिश शुरू हो गई है। 2014 आते ही पेयजल लाइनें बदलने का काम शुरू होना है। इसकी समीक्षा के लिए बुधवार को पहुंचे शहरी विकास विभाग के निदेशक पीएस जंगपांगी ने बताया कि लाइनों को अपग्रेड करने के साथ योजना की क्षमता और लाइफ भी बढ़ाई जाएगी। 2048 तक की जनसंख्या के आधार पर एशियन डेवलपमेंट की ओर से योजना के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। पत्रकारों से बातचीत में…

Read More

कुमाउंनी, गढ़वाली में छपवाएंगे मासिक पत्रिका

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्षेत्र की कुमाउंनी, गढ़वाली भाषा में मासिक पत्रिका छपवाई जाएगी। दामोदर जोशी देवांशु की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्वतीय भाषा, संस्कृति को बचाने की जरूरत बताई गई। पत्रिका का नाम कुमगढ़, थात, हिमाल, पछ्यांण सुझाया गया। इसके लिए शीघ्र ही संस्कृति प्रेमियों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। जिसमें संपादक, संरक्षक मंडल का चयन किया जाएगा। गढ़वाली रचनाकार डा. उमेश चमोला, नवीन डिमरी बादल को संयोजक बनाया गया। बैठक में रतन सिंह किरमोलिया, नवीन जोशी, दामोदर जोशी, डा. प्रयाग जोशी, नारायण बिष्ट, मंजू पांडे उदिता, जानकी…

Read More

आपदा पुनर्वास ‌‌बैठक में खाने के साथ ‘पीने’ का भी इंतजाम

देहरादून में आपदा पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए बुलाई गई बैठक में खाने के साथ ही ‘पीने’ का भी पूरा इंतजाम है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर बैठक का समय देर शाम ही रखा गया है। कॉकटेल पर कुछ को आपत्ति है इस बैठक मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े सरकारी अफसरों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पढ़ें, बाबा रामदेव के ख‌िलाफ 81 मामले दर्ज कॉकटेल के न्यौते पर कुछ प्रतिनिधियों को आपत्ति भी है पर फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहा…

Read More

उत्तराखंड के डेढ़ लाख पूर्व फौजियों की निकल पड़ी

सुप्रीमकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में उत्तराखंड के पूर्व फौजियों को तोहफा दिया है। कोर्ट ने इन फोजियों को वर्ष 2006 जनवरी से वन रैंक, वन पेंशन का लाभ देने का आदेश दिया है। पूर्व फौजियों को 2006 की जगह 2012 से लाभ देने की पेशकश वाली केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी गई है। आदेश से 2006 से पहले रिटायर हुए पूर्व सैनिक-अफसर और विधवाओं को वन-रैंक-वन पेंशन योजना का लाभ 2006 से मिलेगा। इससे उत्तराखंड के डेढ़ लाख पूर्व सैनिक लाभान्वित होंगे। फैसले से पूर्व सैनिकों को…

Read More

बांध विस्थापितों को आवंटित 224 भूखंड निरस्त

नई टिहरी। बांध विस्थापितों को 25 अक्तूबर 2012 के बाद आवंटित और परिवर्तित किए गए सभी भूखंडों को शासन ने निरस्त कर दिया है। निरस्त और परिवर्तित किए गए भूखंडों की संख्या 224 बताई जा रही है। शासन ने पुनर्वास निदेशक को अब नए सिरे से विधि और नियमों के अनुसार आवंटन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भूखंड आवंटन और परिवर्तन करने से पहले पुनर्वास निदेशक को अब मंडलायुक्त से अनुमति लेनी होगी। यहां देखना यह भी है कि कई भूखंडों पर आलीशान भवन खड़े हैं। आवंटन निरस्त होने…

Read More

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के सेमनागराजा मुखेम में बुधवार से जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा से पहले देव डोलियों के साथ क्षेत्रवासियों ने जल कलश यात्रा निकाली। कथा में आचार्य गणेश महाराज ने कहा कि भागवत महापुराण सभी धर्मों का मूल है। कथा श्रवण करने से ही मनुष्य के कई कष्ट दूर हो जाते हैं। मेला समिति के संरक्षक राकेश राणा ने बताया कि 25 नवंबर से सेम नागराजा में दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। 26 नवंबर को सीएम विजय बहुगुणा मेले में शिरकत करेंगे।…

Read More