यूटीलिटी दुर्घटना के मृतकों की संख्या पांच हुई

नैनबाग (टिहरी)। दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग में बुधवार देर रात हुई यूटीलिटी दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई है। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए है। यूटीलिटी विकासनगर से बड़कोट उत्तरकाशी के लिए जा रही थी। यमुना ब्रिज के पास विकासनगर से बड़कोट उत्तरकाशी जा रही एक यूटीलिटी अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। दुर्घटना में ग्राम कांडी तहसील बड़कोट उत्तरकाशी निवासी जगवीर सिंह (31) पुत्र पूरण सिंह, ग्राम अरुण बड़कोट निवासी जगमोहन (36)…

Read More

पौड़ी, टिहरी, यूएस नगर और देहरादून अगले दौर में

गोपेश्वर। यहां जीआईसी में बृहस्पतिवार को त्रयोदश राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में पौड़ी, टिहरी, यूएस नगर और देहरादून की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन मैच मेजबान चमोली और पौड़ी के बीच खेला गया। पौड़ी के खिलाड़ियों ने लगातार दो सेटों में 3-1 से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा मैच टिहरी और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। टिहरी ने 3-0 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में ऊधम सिंह नगर ने नैनीताल को 3-1 से तथा देहरादून ने…

Read More

आरक्षण की स्थिति साफ होते ही आपत्तियां शुरू

गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति साफ होते ही दावेदारों में बवाल मचना शुरू हो गया है। कई ग्राम पंचायतों में दूसरी बार भी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य सीट आरक्षित होने से जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां आनी शुरू हो गई हैं। कर्णप्रयाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिवाईं इस वर्ष अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई है। पूर्व में यह प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित था। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में आरक्षित…

Read More

व्यापार मेले में बिखरी बाल मिठाई की खुशबू

चंपावत। नगर की बाल मिठाई नई दिल्ली में 14 नवंबर से लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खुशबू बिखेर रही है। कारोबारी से पालिकाध्यक्ष बने प्रकाश तिवारी नौ वर्ष से ट्रेड फेयर में स्टाल लगा बाल मिठाई के जायके से लोगों को रूबरू करा रहे हैं। उत्तराखंड पवैलियन में लगे बाल मिठाई के स्टाल का पिछले सप्ताह प्रदेश के काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल ने उद्घाटन किया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के अलावा लखनऊ, बरेली, खटीमा और देहरादून के उत्तरायणी मेले में भी नौ साल से स्टॉल लगा बाल मिठाई को नई ऊंचाई…

Read More

सेनापानी और ब्यानधूरा के जंगल में कांबिंग

टनकपुर। सेनापानी और ब्यानधूरा के जंगल में माओवादी गतिविधियों की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी चौकस हैं। डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल जीएन गोस्वामी और एसपी केएस नागन्याल के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने सघन कांबिंग शुरू कर दी है। एसओटीएफ के जिला प्रभारी विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस महा उप महानिरीक्षक पिथौरागढ़ रेंज और एसपी के निर्देश पर सेनापानी और ब्यानधूरा के जंगल में माओवादी गतिविधियों की तलाश हेतु सघन कांबिंग दल रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि कांबिंग दल माओवादी गतिविधियों की जानकारी…

Read More

हाउस टैक्स में बदलाव पर खोला मोर्चा

चंपावत। चंपावत में हाउस टैक्स में नगर पालिका द्वारा बदलाव के प्रस्ताव पर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। सभासद दीपक तड़ागी ने भवन कर के मौजूदा स्वरूप में परिवर्तन का विरोध किया है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। पालिका ने अब अप्रैल 2014 से हर भवन से भवन कर वसूलने का इस सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में निर्णय लिया, जबकि पूर्व में केवल उन्हीं भवनों से हाउस टैक्स लिया जाता था, जिनमें किराएदार रहते थे। सभासद तड़ागी ने कहा कि शहर के…

Read More

20 लाख का नकली वाशिंग पाउडर और गुटखा बरामद

काशीपुर। थाना साबिक मोहल्ले में नकली वाशिंग पाउडर और गुटखा बनाने का गोरखधंधा सामने आया है। आरोपी नामी कंपनियों के नाम से माल तैयार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को कंपनी अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान लाखों रुपए कीमत का नामी कंपनियों का नकली वाशिंग पाउडर और गुटखे के अलावा कच्चा माल और मशीनें बरामद की है। मौके से एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। डिटर्जेंट और गुटखे के तैयार और कच्चे माल समेत बरामद पूरे सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपए…

Read More

निदेशालय से कृषि विभाग का उठा भरोसा

रुद्रपुर। जिले के कृषि विभाग का खुद के निदेशालय से भरोसा उठा चुका है। नतीजतन किसानों में वितरण के लिए निदेशालय से मिली खरपतवारनाशी दवा की गुणवत्ता को जांचने के लिए केंद्रीय कीटनाशी प्रयोगशाला चंडीगढ़ भेजा है। जिले के किसान हर बार कृषि विभाग से फसल बोने के 15 दिन पहले खरपतवारनाशी दवा उपलब्ध कराने की मांग करते हैं। मगर निदेशालय से ही देर से दवा का आवंटन होने से उनकी मुराद पूरी नहीं हो पाती। इससे किसानों को बाजार से महंगे में दवा खरीदना मजबूरी है। इसकी जानकारी विभाग…

Read More

पानी चोरी करते 14 को पकड़ा

रुद्रपुर। जल संस्थान के अधिकारियों ने पानी के अवैध कनेक्शन को लेकर ग्राम शिमला पिस्तौर व नारायणपुर में छापामारी की। इस दौरान 11 लोगों को नोटिस जारी कर कनेक्शन नियमित कराने के निर्देश दिए गए। जबकि तीन कनेक्शन पेनल्टी वसूल कर नियमित किए गए। जल संस्थान की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एके सक्सेना के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम शिमला पिस्तौर में छापा मारा। इस दौरान आठ लोग अवैध कनेक्शन से पानी चोरी करते पाए गए। बाद में ग्राम…

Read More

चोरी के माल के साथ एक पकड़ा, जेल भेजा

उत्तरकाशी। कोतवाली पुलिस ने बस अड्डे पर एक दुकान में हुई चोरी के मामले में सामान समेत चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके विरुद्ध पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दीपावली की रात को बस अड्डा स्थित बनारसी पान भंडार में सेंध मारकर चोर करीब एक लाख का माल ले उड़े थे। पुलिस तब से इस मामले में चोर की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को रामलीला मैदान के निकट खड़े मुमताज अंसारी निवासी इंदिरा कालोनी पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली…

Read More