दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रन बनाना आश्वस्तकारी: विजय

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रन बनाना आश्वस्तकारी: विजय

डरबन: शतक बनाने से चूकने वाले मुरली विजय को इस बात का संतोष है कि दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की उम्दा गेंदबाजी के सामने उन्होंने 97 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू मैदान हो चाहे बाहर, रन बनाकर खुशी होती है। जिस तरह पूरे दिन कल मैंने बैंटिंग की मैं इससे खुश हूं। हां, यह थोड़ा निराशाजनक है कि मैं सैकड़ा नहीं बना सका।’’ विजय ने कहा, ‘‘विश्व की नंबर वन टीम के सामने रन बनाकर खुद के लिए आश्वस्तकारी है। जिस तरह से उनकी गेंदबाजी रही और…

Read More

द. अफ्रीका के बिना विकेट गंवाए 82 रन, भारत की पारी 334 रनों पर सिमटी

द. अफ्रीका के बिना विकेट गंवाए 82 रन, भारत की पारी 334 रनों पर सिमटी

डरबनः अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन (100/6) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने किंग्समीड मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत की पहली पारी 334 रनों पर समेट दी। भारत की ओर से मुरली विजय ने सबसे अधिक 97 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 70 रनों का योगदान दिया। अजिंक्य रहाणे ने मुश्किल घड़ी में नाबाद 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। विराट कोहली ने 46 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 24 रन बनाए। रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा…

Read More

स्टिंग ऑपरेशन: …तो सदन में जूते खाएगा केजरीवाल: कांग्रेसी विधायक

स्टिंग ऑपरेशन: …तो सदन में जूते खाएगा केजरीवाल: कांग्रेसी विधायक

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के विरोध में अन्ना हजारे द्वारा शुरू किये गये आंदोलन से अलग होकर करीब एक साल पहले अपना राजनीतिक दल बनाने वाले अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। भारतीय राजस्व सेवा छोड़कर आरटीआई कार्यकर्ता और बाद में जन लोकपाल के लिए आंदोलन में जुड़कर खबरों में आने वाले मैग्सायसाय पुरस्कार विजेता 45 वर्षीय केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल के छह सहयोगियों के साथ ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में दिल्ली के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ…

Read More

आदर्श घोटाला: महाराष्ट्र सरकार के फैसले से राहुल ने जताई असहमति

आदर्श घोटाला: महाराष्ट्र सरकार के फैसले से राहुल ने जताई असहमति

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आदर्श घोटाले पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को खारिज करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले से असहमति जताई और कहा कि इस पर पुनर्विचार होना चाहिए।  राहुल गांधी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से, मैं उस फैसले से सहमत नहीं हूं। महाराष्ट्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे। राहुल गांधी महाराष्ट्र सरकार द्वारा आदर्श घोटाले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट को खारिज किये जाने के मुद्दे पर पूछे…

Read More

मोदी के लिए वोट दें, मजबूत भारत के लिए वोट दें’

मोदी के लिए वोट दें, मजबूत भारत के लिए वोट दें’

नर्इ दिल्ली: भाजपा 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को लामबंद करने और ‘मोदी के लिए वोट दें, मजबूत भारत के लिए वोट दें’ के संदेश को फैलाने के लिए समूचे दिल्ली में कई कार्यक्रम करेगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि पार्टी ने अपनी स्थित मजबूत करने के लिए सभी सात लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाने की योजना बनाई है। इसके अलावा वार्ड स्तर पर युवक एवं महिला सम्मेलन किए जाएंगे। गोयल ने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल और नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र…

Read More

हमारी गलतियां बताए, लेकिन दूसरों को भी देखे: सोनिया गांधी

हमारी गलतियां बताए, लेकिन दूसरों को भी देखे: सोनिया गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा मीडिया को उन अन्य राज्यों में भी भ्रष्टाचार पर नजर रखनी चाहिए जहां विपक्षी दल सत्ता में हैं। हम पर हर तरह से नजर रखिए और हमारी गलतियां बताइये, लेकिन दूसरों को भी देखिए। सोनिया ने मीडिया से कहा कि हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं, लेकिन हम एकजुट रहने और जीत के लिए लडऩे को कटिबद्ध हैं। 

Read More

शपथ ग्रहण समारोह LIVE: ‘मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूं’

शपथ ग्रहण समारोह LIVE: ‘मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूं’

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ले ली शपथ, बन गए मुख्यमंत्री। अरविंद केजरीवाल ने ली शपथ, मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूं। -मनीष सिसौदिया ने ली मंत्री पद की शपथ -सोमनाथ भारती ने ली मंत्री पद की शपथ -सतेंद्र जैन ने ली मंत्री पद की शपथ -राखी बिड़ला ने ली मंत्री पद की शपथ -गिरीश सोनी ने ली मंत्री पद की शपथ -सौरभ भारद्ववाज ने ली मंत्री पद की शपथ सुबह 11 बजे के करीब केजरीवाल व उनके मंत्री कौशांबी मेट्रो स्टेशन से…

Read More

अवैध खनन रोकने को आई पीएसी

रामनगर। सरकार की स्पेशल टास्क फोर्स के छापे में कई स्टाकों में उपखनिज की गड़बड़ी पाए जाने के बाद अब पुलिस ने भी अवैध खनन के खिलाफ ‘मोर्चा’ लेने की ठान ली है। ऐसे मार्गों में गड्ढे खुदवाए जाएंगे जिन्हें चोरी का उपखनिज ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पीरूमदारा में एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। ताकि किसी भी अशांतिपूर्ण माहौल से निपटा जा सके। एसएसपी डा. सदानंद ने मंगलवार को कोसी नदी में वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया।…

Read More

अनुबंध की शर्तों के विपरीत चल रहा काम

उत्तरकाशी। भागीरथी में जमा मलबा (उप खनिज) हटाने का काम तो शुरू हो गया, लेकिन इस काम में लगे ठेकेदार अपने फायदे के लिए अनुबंध की शर्तों के विपरीत कार्य कर रहे हैं। बेतरतीब ढंग से हो रहे इस कार्य से नगर का सुरक्षित होना संभव नहीं है। बृहस्पतिवार को डिप्टी कलक्टर डा. एसके बरनवाल ने जोशियाड़ा पहुंचकर मलबा उठाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों को अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्य करने के साथ ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। दो सालों में बाढ़ के…

Read More

‘हिंसा से जख्म नहीं भर पाएंगे, सुलह सहमति मुश्किल होगी’

‘हिंसा से जख्म नहीं भर पाएंगे, सुलह सहमति मुश्किल होगी’

वॉशिंगटन: मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक) में दो दिन झड़पों में दर्जनों लोगों के मारे जाने पर चिंता जताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने वहां के प्रशासन से शीघ्र चुनाव कराने की अपील की है। केरी ने कल कहा, ‘‘लगातार गुटीय झड़पों से देश के जख्म नहीं भर पाएंगे और सुलह सहमति की प्रक्रिया मुश्किल होगी।’’ उन्होंने कहा कि कल राजधानी में एक सामूहिक कब्र में 20 शव पाए जाने से अमेरिका ‘बेहद व्यथित’ है। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि ये आंकड़े रेड क्रॉस द्वारा पहले…

Read More