थुलेल से 1.70 लाख के गहने चोरी

सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर से चोर एक लाख 70 हजार के गहने चुरा ले गए हैं। सोमदत्त पुत्र रतन चंद गांव थुलेल पंचायत थुलेल ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर के कमरे के ताले तोड़कर नकदी चुराई है। चोरों ने बुधवार देर रात कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी भी तोड़ डाली और उसमें रखे गहनों पर हाथ साफ कर लिया। बीती रात को परिवार के तीन सदस्य मकान के…

Read More

अब पार्किंग कांप्लेक्स में ही बनेगी मार्केट

धर्मशाला। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को धर्मशाला और मैकलोडगंज में वाहन पार्क करने के साथ-साथ पार्किंग कांप्लेक्स में खरीददारी करने की सुविधा भी मिलेगी। पार्किंग कांप्लेक्स में सब्जी मार्केट के साथ अन्य सामान की दुकानें भी खुलेंगी। इससे पर्यटक और लोग वाहन पार्क करने के बाद एक ही जगह पर अपनी जरूरत की चीजें खरीद पाएंगे। इससे पहले पीपीपी के तहत पार्किंग स्थल बनाने का ही फैसला लिया गया था। मगर, अब नगर परिषद पीपीपी के तहत पार्किंग की तीसरी और चौथी मंजिल में मार्केट…

Read More

दलाईलामा पर टिप्पणी से भड़का सीटीए

मैकलोडगंज। बौद्ध धर्म के 14वें आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाईलामा को बुद्धिज्म से अलग करने की चीन के सर्वोच्च कम्युनिस्ट नेता की सोच को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने सिरे से खारिज कर दिया है। तिब्बती मुख्यालय के प्रेस अधिकारी छीरिंग वांगचुक के मार्फत जारी बयान में कहा गया है कि चीन की सरकार के कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता चेन क्वाग्ंयु तिब्बत में रहने वाले तिब्बतियों के मन में तथ्यहीन धारणाएं पैदा करके उन्हें धर्मगुरु दलाईलामा तेंजिन ग्यात्सो के खिलाफ भड़का रहे हैं। साथ ही चीन उनके चौदहवें धर्मगुरु न होने…

Read More

स्कूल मैनेजमेंट और लीडरशिप के गुर सीखेंगे गुरु

धर्मशाला। जिला शिक्षा शिक्षण संस्थान (डाइट) धर्मशाला में वीरवार को पांच जिलों के स्कूल प्रमुखों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। इस वर्कशॉप में कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, चंबा और मंडी जिले के 50 से ऊपर प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं। आरएमएसए के स्टेट प्रतिनिधि प्रदीप वर्मा, वाईके शर्मा और डीआर चौहान स्कूल प्रमुखों को स्कूल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वीरवार 28 नवंबर को शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर 5 दिसंबर तक चलेगा। वीरवार को पहले दिन प्रशिक्षकों ने प्रधानाचार्यों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पांच दिवसीय कार्यशाला…

Read More

देहरा से बैरंग लौटाई गर्भवती महिला

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आप ने फार्म नहीं भरा है, आपका अल्ट्रासाउंड नहीं होगा। ज्वालामुखी अस्पताल से देहरा एफआरयू अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंची गर्भवती महिला को चिकित्सकों ने यह कहकर वापस भेज दिया कि आपने ज्वालामुखी अस्पताल का फार्म नहीं भरा है। गर्भवती पत्नी को टैक्सी हायर कर देहरा एफ आरयू ले गए अजय शर्मा को चिकित्सकों के इस व्यवहार ने खूब हताश किया। अजय शर्मा अपनी पत्नी शिवानी को ज्वालामुखी अस्पताल में चेकअप के लिए लाए हुए थे। चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। ज्वालामुखी अस्पताल में सुविधा न होने…

Read More

युवा संसद में पठियार स्कूल छाया

नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी में संपन्न हुई जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता मेें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पठियार के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बेहतर सांसदों की भूमिका निभाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य सुमन वंदन तथा कार्यक्रम सचिव डॉ. कुलदीप ठाकुर ने बताया कि विजेता टीम का चयन राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता में पठियार विद्यालय से कुल 31 विद्यार्थियोें ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रकृति ने प्रधानमंत्री, तनुवीर ने नेता विपक्ष, साक्षी ने लोकसभा अध्यक्ष, गगन ने रक्षामंत्री, शामिली ने रेलमंत्री, अमन…

Read More

प्रतिभा सिंह को टिकट देने की वकालत

कुल्लू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2014 के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह को लोकसभा का टिकट देने का प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त किए गए प्रभारी पूर्व विधायक लाहौल स्पीति रघुवीर सिंह और बंजार विस क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बंजार कांग्रेस ने अभी से ही गतिविधियां तेज कर दी हैं। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार…

Read More

गुस्साई जनता ने रोका एंबुलेंस का रास्ता

केलांग। लोगों के कड़े विरोध के बाद 108 एंबुलेंस को फिलहाल उदयपुर में ही रोक दिया गया है। शुक्रवार सुबह जैसे ही चालक एंबुलेंस को कुल्लू ले जा रहा था तो लोगों ने उसका रास्ता रोक दिया। हालांकि, केलांग में सेवाएं दे रही एंबुलेंस को कुल्लू के लिए कुल्लू रवाना कर दिया है। उधर, इस मामले में जनता के आक्रोश को देखते हुए उपायुक्त लाहौल स्पीति वीर सिंह ठाकुर ने सचिव और निदेशक स्वास्थ्य विभाग को फैक्स भेज कर वास्तु स्थिति से अवगत करवाया है। फैक्स में डीसी ने लिखा…

Read More

भुंतर पहुंची केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय की टीम

पतलीकूहल/ कुल्लू। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के विस्तार के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय गंभीर हो गया है। इस सिलसिले में वीरवार को आईआईटी रुड़की और एयरपोर्ट अथॉरिटी से आई टेक्निकल टीम ने एयरपोर्ट का स्पॉट विजिट किया। इस तकनीकी टीम में पांच अधिकारी शामिल थे। टीम में तीन अधिकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी और दो अधिकारी आईआईटी रुड़की से थे। इस मौके पर डीसी कुल्लू राकेश कंवर और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अलावा वन और रेवेन्यू समेत कई महकमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीसी राकेश कंवर का कहना है कि रुड़की से…

Read More

तांदी पंचायत के लिए बनेगी सिंचाई योजना

केलांग। लाहौल घाटी के मालंग गांव में पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं जिला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास पंचायतों के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे जागरूकता शिविरों के माध्यम से न केवल पंचायती राज बल्कि संस्थाओं के जन प्रतिनिधि भी जागरूक होंगे। उहोंन्ने बताया कि तांदी पंचायत के लोगों को सिंचाई के लिए खडिंप से…

Read More