आज अफगानिस्तान दौरे पर जाएंगे नवाज शरीफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई से बातचीत के लिए कल अफगानिस्तान के दौरे पर जाएंगे। अफ-पाक क्षेत्र के उभरते हालात और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए शरीफ अफगानिस्तान दौर पर जा रहे हैं। शरीफ ऐसे समय में पड़ोसी देश के दौरे पर जा रहे हैं जब अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं और अगले साल अमेरिकी एवं विदेशी सेनाएं वहां से वापसी की तैयारी में हैं । तालिबान के साथ काबुल की संकट में फंसी शांति प्रक्रिया में ज्यादा…

Read More

बसपा नेता की नौकरानी के शरीर पर 28 जख्म: रिपोर्ट

बसपा नेता की नौकरानी के शरीर पर 28 जख्म: रिपोर्ट

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद धनंजय सिंह की नौकरानी के शरीर पर कुल 28 जख्म पाए गए। सांसद की पत्नी द्वारा अत्यधिक प्रताडऩा के कारण नौकरानी की मौत हो गई। जख्मों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मृतका राखी के पूरे शरीर पर 28 जख्म थे जिसमें अकेले सिर पर नौ जख्म पाए गए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने सांसद की जमानत अर्जी खारिज करते हुए शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का उल्लेख किया। सांसद पर अपनी पत्नी जागृति को…

Read More

भाजपा को लग रहा है मोदी की रैलियों से डर!

भाजपा को लग रहा है मोदी की रैलियों से डर!

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को पांच राज्यों के चुनाव के बाद अगले एक-दो माह तक रैलियों से विश्राम मिल सकता है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मोदी को रैलियों से आराम देने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन में जुटेगी। इसके साथ-साथ पार्टी को यह डर भी सता रहा है कि मोदी की रैलियां ज्यादा करने से जनता के बीच उनका कहीं जादू कम न हो जाए। इसी वजह से मोदी की रैलियां…

Read More

प्लीज मुझे अस्पताल ले जाओ, वर्ना मैं मर जाउंगा’…

प्लीज मुझे अस्पताल ले जाओ, वर्ना मैं मर जाउंगा’…

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेट विनोद कांबली ने दिल का दौरा पडऩे के बाद अब उनकी हालत में पहले से सुधार है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने अस्पताल लाए जाने से पहले कहा था ‘प्लीज मुझे अस्पताल ले जाओ, वर्ना मैं मर जाउंगा’। मुंबई ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने यह बात बताई। सुजाता पाटिल की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। पाटिल ने कहा कि सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें अपने साथी कुमार दत्त शेडगे से फोन आया जिन्होंने कहा कि…

Read More

दोपहर को विमान से गोवा जाएंगे तरूण तेजपाल

दोपहर को विमान से गोवा जाएंगे तरूण तेजपाल

नई दिल्ली: सहकर्मी के यौन उत्पीड़ऩ के आरोपों को लेकर विवादों में घिरे, तहलका पत्रिका के संपादक आज दोपहर को विमान से गोवा जाएंगे। गोवा में उनसे पूछताछ की जाएगी और शायद उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। तेजपाल पणजी के लिए अपराह्न 2 बज कर 30 मिनट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट पकडऩे की खातिर अपनी पत्नी गीतम बत्रा, एक बेटी और भाई के साथहवाईअड्डा पहुंचे। तेजपाल ने संवाददाताओं के सवालों की झड़ी के संक्षिप्त जवाब में कहा ‘‘मुझे सम्मन मिले हैं। इसलिए मैं गोवा जा रहा हूं…

Read More

तेजपाल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू

तेजपाल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू

पणजी: एक महिला पत्रकार के यौन उत्पीडऩ के मामले में फंसे तहलका के संपादक तरण तेजपाल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज यहां एक जिला एवं सत्र न्यायालय में शुरू हो गई। तेजपाल की वकील गीता लूथरा ने न्यायाधीश अनुजा प्रभुदेसाई के समक्ष अपनी दलीलें जारी रखीं। अदालत ने तेजपाल को आज सुबह तक के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। सरकारी वकील बाद में अपनी दलीलें पेश करेंगे। जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले तेजपाल यहां अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे और कहा कि वह जांच…

Read More

गांव आने का आश्वासन दिया और भूल गए डीएम

उत्तरकाशी। सड़क से 18 किमी दुर्गम पैदल दूरी पर टेंटों में सर्द रातें काट रहे पिलंग गांव के आपदा पीड़ित एक माह से डीएम की राह देख रहे हैं, लेकिन न तो डीएम प्रभावितों का हाल जानने गांव पहुंचे और न समस्याओं का निदान हो पाया। मनरेगा के तहत गांव के दो किलोमीटर ध्वस्त रास्ते को कामचलाऊ तैयार तो किया गया, लेकिन यह काम करने वाले ग्रामीणों को मजदूरी तक नहीं मिली। प्रभावितों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। आपदा के साढ़े चार माह बाद भी शासन-प्रशासन से…

Read More

पुलिस क्लब में ‘सबूत’ खोजेगी पुलिस

अपर सचिव यौन शोषण मामले में दिल्ली से लौटी पुलिस अब नैनीताल के पुलिस ऑफिसर क्लब को भी खंगालेगी। युवती ने इसी पुलिस क्लब में दुराचार और अश्लील वीडियो बनाने का अपर सचिव जेपी जोशी पर आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस टीम नैनीताल पहुंचेगी। पुलिस 16 से 22 अक्तूबर तक नैनीताल पुलिस क्लब में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी करेगी। खासतौर से 17 और 20 अक्तूबर के आंगतुक रजिस्टर को खंगाला जाएगा। पुलिस क्लब में हुआ था दुराचार पुलिस उस अफसर से भी संपर्क की कोशिश करेगी, जिसके नाम…

Read More

सिर में फंसी गोली ने ली सर्राफ की जान

अल्मोड़ा। साथी की रिवाल्वर से खेल-खेल में चली गोली सिर पर लगने से गंभीर रूप से घायल सर्राफ तिलक राज वर्मा ने इलाज के दौरान हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। निधन का समाचार मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। शोक में लाला बाजार और खजांची मोहल्ले की अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पोस्टमार्टम के बाद उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। एसपी अशोक कुमार भट्ट ने कहा है कि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम हो कि बीती सोमवार की रात सर्राफ तिलक वर्मा…

Read More

पगना को काफलीगैर तहसील में रखने का विरोध

बागेश्वर। पगना क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने विधायक चंदनराम दास को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सिंचाई और पेयजल समस्या का समाधान करने और आवागमन के लिए सरयू पर पुल बनवाने का आग्रह किया। क्षेत्रवासियों ने इस इलाके को काफलीगैर में शामिल करने का विरोध किया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पगना गांव से बागेश्वर तहसील मुख्यालय की दूरी मात्र आठ किमी है, जबकि काफलीगैर यहां से 25 किमी की दूरी पर है। फिर भी इस इलाके को बागेश्वर के बजाए काफलीगैर के…

Read More