कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित किए कार्यक्रम

गढ़वाल। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। युवा कांग्रेस ने रक्तदान पंजीकरण शिविर लगाए। कांग्रेसजनों ने स्वतत्रंता आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका और देश के विकास में पार्टी के योगदान पर प्रकाश डाला। गोपेश्वर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यूथ कांग्रेस के लोकसभा महासचिव प्रमोद बिष्ट के नेतृत्व में सूरज, विनोद बिष्ट, दीपक बैछवाल और संतोष बिष्ट ने रक्तदान किया। 21 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया। इस मौके पर छात्र संघ कोषाध्यक्ष…

Read More

एलायंस का नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू

बनबसा। एलायंस क्लब का दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शनिवार से शुरू हो गया है। उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्लोबल विजन संस्था के प्रभारी उत्तम चंद ने किया। उन्होंने अंधता निवारण के लिए क्लब द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। महाराजा अग्रसेन धमशाला में आयोजित शिविर के पहले दिन 210 नेत्र रोगियों की आंखों का परीक्षण कर मोतियाबिंद से पीड़ित 75 रोगियों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया है। शनिवार को वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डा.डीएस नेगी ने 25 रोगियों के सफल आपरेशन किए। क्लब के अध्यक्ष कमल…

Read More

पहली बार किसी विधायक के घर की कुर्की

रुद्रपुर। किसी विधायक के घर की कुर्की उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहला मामला है। जबकि राज्य गठन के 13 वर्षों के भीतर कई राजनीतिक दलों के विधायकों पर विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन कुर्की किसी की भी नहीं हुई। दो अक्टूबर 2011 में रुद्रपुर में दंगा हुआ था। इसमें चार लोगों की मौत के साथ ही करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थ। साथ ही दंगे के सात माह बाद…

Read More

बाढ़ पीड़ितों ने निगम कार्यालय पर जड़े ताले

उत्तरकाशी। बैराज जलाशय प्रभावित ज्ञानसू के लोगों ने आंदोलन को उग्र रूप देते हुए जल विद्युत निगम कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू न होने पर सोमवार को फिर से तालाबंदी की चेतावनी दी। ज्ञानसूवासी मनेरीभाली द्वितीय चरण परियोजना के बैराज जलाशय के तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने की मांग के लिए पिछले चार दिनों से बैराज कंट्रोल रूम के समक्ष धरना दे रहे हैं। शनिवार को प्रभावितों ने आंदोलन को उग्र रूप देते हुए जल विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन…

Read More

लंबित समस्याएं हल नहीं होने से शिक्षक नाराज

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी का एक शिष्टमंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) अतुल सेमवाल और जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) से मिला। शिष्टमंडल ने अधिकारियों के सामने प्रवक्ता, एलटी के चयन, प्रोन्नत प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने, यात्रा अवकाश का स्पष्ट आदेश निर्गत करने, सभी तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण आदेश जारी करने, दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के लिए दुर्गम भत्ते का शासनादेश जारी करने, शिक्षकों को एसीपी का लाभ देने, शारीरिक शिक्षा में प्रवक्ताओं के पद सृजित करने, कुमाऊं मंडल के तदर्थ…

Read More

Live 341/5 (119.4 over): कैलिस ने जड़ा शतक

डरबन: डरबन में हो रहे भारत और दक्षिण के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इससे पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ‘सर’ रवीन्द्र जडेजा के 4 विकेटों और चायकाल के बाद की वर्षा ने भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को कुछ राहत दे दी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 299 रन बना लिए हैं और वह भारत के 334 रन के स्कोर से 35 रन पीछे है। मैच के…

Read More

रोमानियाई लेखक, निर्देशक दीनू कोसिया का निधन

रोमानियाई लेखक, निर्देशक दीनू कोसिया का निधन

बुखारेस्ट: रोमानिया में ऐतिहासिक साहसिक कथाओं पर मशहूर फिल्में बनाने, लेकिन बाद में साम्यवादी शासकों की नाराजगी के चलते देश छोडऩे को मजबूर हुए निर्देशक और लेखक दीनू कोसिया का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। मीडियाफैक्स ने कोसिया की बेटी ओना कोसिया के हवाले से कल बताया कि कोसिया का गुरुवार को पेरिस के एक अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे के बाद निधन हो गया। रंगमंच से जुड़े एक मशहूर परिवार में जन्मे कोसिया ने 1966 की मशहूर फिल्म ‘‘दि आउटलाज़’’ समेत रोमानिया में कुल 15…

Read More

उत्तरी सागर में आग से घिरे पोत से सात लोगों को बचाया गया

उत्तरी सागर में आग से घिरे पोत से सात लोगों को बचाया गया

लंदन: ब्रिटेन तथा कुछ दूसरे यूरोपीय देशों के बीच में स्थित उत्तरी सागर में एक पोत में आग लगने से उसमें मौजूद सात लोगों के फेफड़ों में धुआं भर गया। इन लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से पोत से हटाया गया। ब्रिटिश तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी इंग्लैंड के यार्कशायर में पोत तट से रवाना हुआ और उसमें आग लगने का पता चला। रायल एयर फोर्स के दो खोजी एवं बचाव हेलीकॉप्टर और दो लाइफबोट को तत्काल सक्रिय किया गया। एमएस किंग सीवे नामक इस पोत में 946 यात्री और चालक…

Read More

नासा का ‘लुनार लेजर मिशन’ हुआ सफलतापूर्वक पूरा

नासा का ‘लुनार लेजर मिशन’ हुआ सफलतापूर्वक पूरा

वाशिंगटन: नासा ने अंतरिक्ष में ब्रॉडबैंड क्षमता का विस्तार करने के मकसद से अपना 30 दिवसीय लुनार लेजर मिशन पूरा कर लिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि ‘लुनार लेजर कम्युनिकेशन डेमांस्ट्रेशन’ (एलएलसीडी) मिशन को लाखों मील की दूरी से भी लेजर संचार को संभव बनाने के मकसद से शुरू किया गया था। चंद्रमा पर 622 मेगाबाइट प्रति सैकेंड और 20 मेगाबाइट प्रति सैकेंड की गति से डाटा डाउनलोड एवं अपलोड करने में सफलता मिली। एलएलसीडी मिशन के प्रबंधक डॉन कोर्नवेल ने कहा, ‘‘हमारे परीक्षण के दौरान ऐसा कुछ…

Read More

‘नपुंसकता’ और जासूसी के डर से तालिबान रोक रहा पोलियो अभियान

‘नपुंसकता’ और जासूसी के डर से तालिबान रोक रहा पोलियो अभियान

पेशावर: पाकिस्तान में पोलियो के खिलाफ चल रही मुहिम पर आतंकवाद भारी पड़ रहा है। तालिबान और कट्टरपंथी आतंकी संगठन पोलियो अभियान चलाने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं और ऐसे हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। तालिबान के अनुसार, असल में यह पोलियो अभियान मुस्लमानों को ‘नपुसंक’ बनाने की पश्चिमी साजिश है। इसके साथ ही तालिबान इसे अमेरिकी जासूसी का जरिया भी बताता रहा है। पोलियो कार्यक्रम से जुड़े एक डॉक्टर ने ही अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के ठिकाने से जुड़ी सूचना अमेरिकी सेना…

Read More