कुल्लू। दियार घाटी के आराध्य देवता त्रियुगी नारायण मंगलवार से हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकल रहे हैं। देवता की परिक्रमा को लेकर हारियानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देवता ने अपने गूर के माध्यम से परिक्रमा करने के निर्देश हारियानों को दिए हैं। हालांकि, यह परिक्रमा पारंपरिक है। यह पौष महीने के बीच में शुरू होती थी लेकिन इस बार देवता ने इसे जल्द शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। पौष महीने में जिला के अधिकतर देवी-देवता इंद्रसभा की ओर रवाना होते हैं। लेकिन, त्रियुगी नारायण इंद्र…
Read MoreYear: 2013
चौंग में घास का भंडारण घर राख
जरी (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी के चौंग में शनिवार देर रात घास रखने के बनाए गए भंडारण घर में आग भड़क उठी। आगजनी में भंडारण किया हुआ घास जलकर राख हो गया है। उसी भंडारण घर की निचली मंजिल में रखे गए मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया, लेकिन आग बुझाने में ग्रामीण असमर्थ रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की घटना की सूचना…
Read Moreदो सर्दियां झेलो, फिर मौजां ही मौजां
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। महज दो सर्दियों का इंतजार…। उसके बाद छह माह तक बर्फ की कैद में रहने वाले लाहौलियों की जिंदगी बदल जाएगी। बीआरओ ने 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग टनल को फरवरी 2015 तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद चंद मिनटों में लोग रोहतांग दर्रे को पार कर सकेंगे। टलन के नार्थ और साउथ दोनों पोर्टल से खुदाई हो रही है। नार्थ पोर्टल से 1995 मीटर और साउथ पोर्टल से 2300 मीटर टनल खोद दी है। नार्थपॉटल में जिस गति से कार्य को अंजाम दिया जा रहा…
Read Moreरन फॉर यूनिटी में दौडे़ सैकड़ों भाजपाई
कुल्लू। सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर रविवार को रन फॉन यूनिटी के लिए जिला कुल्लू भाजपा ने दौड़ का आयोजन किया। रामबाग से ढालपुर तक लगाई गई दौड़ में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष तथा मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम स्वरूप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। राम स्वरूप शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल के दृढ़ निश्चय के कारण ही 565 रियासतों में बंटा देश एक सूत्र…
Read Moreबेकाबू कार ने छह को मारी टक्कर
अंब/धुसाड़ा (ऊना)। एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय की चुस्कियां लेना लोगों को भारी पड़ गया। बेकाबू कार ने पहले एक व्यक्ति को रौंदा, उसके बाद चाय की दुकान पर चाय पी रहे पांच लोगों को अपनी जद में ले लिया। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। धुसाड़ा बाजार में हुई इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर धुसाड़ा बाजार में ऊना की तरफ…
Read Moreसरदार पटेल की याद में दौड़ा ऊना
ऊना। जिला मुख्यालय पर रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 63वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों, बच्चों और युवाओें ने भाग लिया। दौड़ को पद्मश्री चरणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाई। दो किलोमीटर की यह दौड़ एमसी पार्क से शुरू होकर बस अड्डा चौक से डीसी कालोनी, डीसी ऑफिस से पुराना बस अड्डा चौक से गुजरी और एमसी पार्क के समीप संपन्न हुई। दौड़ में पतंजलि योग पीठ, एचपीसीए की ऊना इकाई, पूर्व सैनिकों, मैहतपुर उद्योग संघ, रोटरी क्लब,…
Read Moreकार चालक ने कुचला मासूम
गगरेट (ऊना)। गगरेट-ऊना मार्ग पर ओयल के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बालक को टक्कर मार दी। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम एक आल्टो कार ने ओयल के पास पंकज (6)…
Read Moreरामपुर को जिला बनाया जाए
शिमला। बुशहैर कल्याण सभा की कार्यकारिणी की बैठक में रामपुर को जिला और ननखरी को तहसील बनाने की मांग उठाई गई। शिमला में सभा के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभा ने आगामी श्रीखंड समारिका 2014 के प्रकाशन के लिए उचित और प्रभावी कदम उठाने का फैसला लिया। सभा के अध्यक्ष ने बताया कि रामपुर की जनता लंबे समय से जिले की मांग कर रही है। इसके अलावा बैठक में सभा के भवन के लिए भूमि देने की मांग सरकार से उठाने का फैसला लिया गया।…
Read Moreचकती बीट में देवदार के चार पेड़ काटे
रामपुर बुशहर। वन विभाग की ननखड़ी रेंज की चकती बीट में देवदार के चार पेड़ काटे जाने का मामला सामने में आया है। वन विभाग ने ननखड़ी के बास्ताधार गांव के तीन लोगों के खिलाफ पेड़ कटान का मामला दर्ज करवा दिया है। काटे गए पेड़ों की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 78 हजार, 428 रुपये आंकी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। ननखड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी देवी दास ने पेड़ कटान का मामला दर्ज कराया है। चकती बीट गार्ड ने रेंज अफसर को…
Read Moreकाम कर रही है पूनम की रणनीति
मुंबई: पूनम पांडे जानती है कि किस तरह से खबरों में बने रहना है। गत दिनों उसने तमिल फिल्म में अपने पहले आईटम नम्बर के लिए पारिश्रमिक को लेकर दिए बयान से सनसनी मचा दी थी। उसने कहा था कि उसे इस आईटम नम्बर के लिए 5 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं जो बड़ी हीरोइन्स को भी नहीं मिलते हैं। इस बयान को सूत्र महज पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए पूछते हैं कि तमिल इंडस्ट्री की बड़ी से बड़ी अभिनेत्री को भी जब इतनी रकम नहीं मिलती है तो उसे…
Read More