जुखाला (बिलासपुर)। ‘न बिजली न पानी, अपनी तो यही कहानी।’ जुखाला क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनाें लोगों की हालत कुछ ऐसी ही है। तकनीकी कार्य का हवाला देकर विद्युत विभाग ने संबंधित गांवों में दिन के समय बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। इसके चलते पेयजल योजनाएं भी शोपीस बनकर रह गई हैं। नतीजतन, चिलचिलाती धूप में झुलस रहे लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए भी तरसते हुए दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जुखाला क्षेत्र के स्याहुला, कोटला, पटवारखाना, झंडा, डढोग, बलवाड़ और पंजैतन…
Read MoreMonth: May 2013
ट्रामा सेंटर ओपीडी में तबदील
बिलासपुर। जिले के मुख्य अस्पताल में ट्रामा सेंटर के लिए भवन तो बन गया लेकिन अभी तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाई हैं। अभी तक ट्रामा सेंटर के लिए बिजली का स्थायी कनेक्शन नहीं मिल पाया है। बिजली कनेक्शन का मामला टाउन एंड कंट्री प्लांनिग विभाग के पास अटका पड़ा है। ट्रामा सेंटर शुरू नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रामा सेंटर के लिए सरकार ने धन तो मुहैया करवा दिया मगर अभी तक स्टाफ नहीं दिया। बिना चिकित्सक के ट्रामा सेंटर…
Read Moreबिना आईकार्ड के छात्र बने परेशानी का सबब
चंबा । परिवहन निगम की बसों में 50 फीसदी बिना आईकार्ड वाले विद्यार्थी मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों के आई कार्ड न बनाए जाने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना आई कार्ड वाले विद्यार्थी निगम की बसों में सफर करते हैं। इससे निगम के कंडक्टर भी धोखे में रहते हैं कि बच्चे सच में स्कूलों में पढ़ रहे हैं या सरकारी बसों में मुफ्त में सफर कर…
Read Moreप्रचंड गर्मी से सूखने लगे पेयजल स्रोत
सिहुंता (चंबा)। ब्लाक सिंहुता में प्रचंड गर्मी के कारण पेयजल स्रोत सूखने शुरू हो गए हैं। इस कारण क्षेत्र में पानी की किल्लत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक समोट-जसूर-डुखर पेयजल योजना, बगोडा पेयजल योजना, कियोड-धरू-बटरूआली, मोरठू-जोलना, नरवाड़ी-कमलूण पेयजल योजना, अंदोह-पुखर-अधवाड़ पेयजल योजना से क्षेत्र की की आधा दर्जन पंचायतों को पानी की सप्लाई होती है। इसमें ग्राम पंचायत टिकरी, समोट, मोरठू, जोलना, बनेड, टुंडी, धूमनेट शामिल हैं। पेयजल योजनाओं के मूल स्रोत से ही प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण पानी की कमी हो गई है। इससे तीन दर्जन…
Read Moreनरेश को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की कमान
चंबा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ चंबा के चुनाव स्थानीय परिधि गृह में आयोजित किए गए। इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा बतौर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी की देख रेख में शुरू हुई। सह चुनाव अधिकारी देवीदास सूर्या व पवन कुमार भी इस मौके पर मौजूद रहे। बैठक में प्रधान पद के लिए नरेश शर्मा का नाम कर्मचारियों ने रखा। समस्त कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ नेरश शर्मा का समर्थन किया। वरिष्ठ उप प्रधान उत्तम चंद…
Read More40 लाख खर्च कर सकें गे प्रत्याशी : एसडीएम
चंबा। मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम बचन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के सहयोग से आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूरी करना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संसदीय निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 40 लाख तक की राशि व्यय कर सकता है। यह राशि नामांकन की तिथि से लेकर परिणाम की घोषणा तक खर्च की जा सकती है। इसका उचित लेखा…
Read Moreहत्या के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना के तहत गांव तलोटा में युवक की ढांक के नीचे फेंक कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने इन चारों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ज्ञात रहे कि महिंद्र सिंह पुत्र हंसराज निवासी गांव लड़युंडा के बयान पर पुलिस ने 22 मई को नरेंद्र पुत्र ज्ञान चंद निवासी लड़युंडा की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 22 मई को जब वह नरेंद्र के साथ…
Read Moreपांच माह से जन औषधि केंद्र पर लटका है ताला
चंबा। गरीब मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए खोले गए जन औषधि केंद्र में पिछले पांच माह से ताला लटका हुआ है। इससे मरीजों को मजबूरन बाजार से महंगी दरों पर दवाईयां लेनी पड़ रही हैं। जन औषधि केंद्र दिसंबर माह के अंत से ही बंद पड़ा हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग जनऔषधि केंद्र को खोलने में नाकाम साबित हो रहा है। विभाग के कोशिशों के बावजूद भी केंद्र खुल नहीं पाया है। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों सहित तीमारदारों में अस्पताल प्रशासन के प्रति रोष पनपना शुरू…
Read Moreकामगारों ने प्रोजेक्ट के खिलाफ बोला हल्ला
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत बैरागढ़, सत्यास और गुईला पंचायत में चल रहे मिनी प्रोजेक्ट सिमरन 81,82,83 के खिलाफ कामगार लामबंद हो गए हैं। मांगें मनवाने को कामगारों ने काम बंद कर दिया है। मजदूरों ने इंटक के बैनर तले रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रोजैक्ट प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इंटक के प्रधान सुरेंद्र कुमार, उपप्रधान कमलेश, सचिव नौरंग, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफी, साहब सिंह, राजकुमार ने बताया कि वे छह साल से प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं, लेकिन प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से उनका शोषण किया जा रहा…
Read Moreजसौरगढ़ में बिना संबद्धता आधा दर्जन स्कूल
चंबा। चुराह विस क्षेत्र के तहत जसौरगढ़ इलाके में आधा दर्जन के करीब स्कूल फर्जी तरीके से चल रहे हैं। इन स्कूलों को बोर्ड की ओर से कोई मान्यता नहीं दी गई है। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए हैं। दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। इन स्कूलों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मान्यता प्रदान नहीं की गई है। शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे प्राइवेट स्कूलों को दो दिन के भीतर एनओसी प्राप्त करने को…
Read More