सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के रो पाली गांव में एक व्यक्ति ने दराट से डराकर एक चार माह की गर्भवती महिला को जबरन गहरी ढांक में ले जाकर उसकी पिटाई कर अस्मत लूटने के प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिस समय यह घटना हुई महिला अपने चार साल के बच्चे को स्कूल छोड़ कर वापिस घर जा रही थी। ढांक में महिला के चीखने की आवाज सुनकर पास ही घास काट रही एक महिला ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी महिला को छोड़ कर वहां से…
Read MoreMonth: May 2013
सुंदरनगर में पेयजल को हाहाकार
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के भोजपुर और अंबेडकर नगर वार्ड में चार-पांच दिन से पेयजल की नियमित आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने से सबसे अधिक परेशानी अभिभावकों को स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह के समय तैयार करने में आ रही है। वहीं, पीने योग्य पानी लाने के लिए उन्हें प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में रोष है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पानी की आपूर्ति जुगाहन स्थित मेन…
Read Moreबेटे की दोनों किडनिया खराब बाप लाचार
मंडी। जोगिंद्रनगर के डाकघर द्राहल के बाहली गांव निवासी संवारू राम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस पुत्र पर परिवार को पालने की जिम्मेवारी थी, वही आज जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पिता संवारू राम की जेब में फूटी कौड़ी नहीं है और बेटे की दोनों किडनियां फेल हैं। जवान बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन अत्यंत निर्धन यह परिवार उसका इलाज करवाने में असमर्थ है। संवारू राम अपने बेटे कश्मीर सिंह के इलाज पर जमा सारी पूंजी लुटा चुके हैं। छोटे अस्पताल से लेकर…
Read Moreहिमाचल को मिले अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय
बिलासपुर। आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक मंत्रालय की सलाहकार समिति के देश में नए अल्पसंख्यक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। सोसायटी के उपाध्यक्ष हुसैन अली ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अल्पसंख्यकों की युवा पीढ़ी के मद्देनजर इस प्रस्ताव को अवश्य मंजूरी देंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हिमाचल को भी मिलना चाहिए। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगोें की संख्या काफी है। मुस्लिम, सिख के अलावा यहां पर बौद्ध अनुयायियों की संख्या काफी…
Read Moreमहंगाई-भ्रष्टाचार पर भगवा ब्रिगेड सुर्ख
बिलासपुर। भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर भगवा ब्रिगेड ने केंद्र की यूपीए सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने बिलासपुर शहर में केंद्र की यूपीए सरकार पर हल्ला बोला। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली की शकल में केंद्र सरकार की ‘अंतिम यात्रा’ निकाली। इसमें कई केंद्रीय नेताओं के पुतले उठाते हुए शंख ध्वनि और जोरदार नारेबाजी से युवाओं ने माहौल गरमा दिया। गुुरुद्वारा चौक पर पहुंचकर पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले सर्किट हाउस में युवा मोर्चा की बैठक का…
Read Moreचांदपुर पंचायत में पेयजल संकट
बिलासपुर। चांदपुर पंचायत के कई गांवों में पानी का ‘चिर-परिचित’ संकट एक बार फिर से पैदा हो गया है। ग्रामीणों की मानें तो बीते करीब दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। नल सूखे पड़े हुए हैं। इसके चलते पानी का जुगाड़ करने के लिए उन्हें कड़क धूप में इधर-उधर भटकते हुए पसीना बहाना पड़ रहा है। चांदपुर पंचायत के क्यारा, मिहाण व टिहरी गांवों के बाशिंदों बिशन दत्त, मुनीलाल गौतम, हेमराज गौतम, दिनेश कुमार, शीला, सोहनलाल, रोशन, जगरनाथ व प्रकाश चंद आदि ने कहा कि इन गांवों को पानी…
Read Moreनपं तलाई में 12 करोड़ से होगा विकास
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई ने इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलप्मेंट स्कीम फार स्माल एंड मीडियम टाउन (यूआईडीएसएसएमटी) के तहत केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को 12 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपये का प्रपोजल तैयार कर स्वीकृति को भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत तलाई में विभिन्न विकास कार्य सिरे चढ़ेंगे। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा सरोज कुमारी और उपाध्यक्ष पवन कौशल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से नगर पंचायत में विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर पंचायत के तहत नाले, खड्ड, सरहयाली खड्ड…
Read Moreफॉरेस्ट गार्ड भरती में हांफे युवा
बिलासपुर। लुहणू स्टेडियम में चल रही फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का दूसरा दिन कई युवाओं के लिए निराशाजनक रहा। जिले में बढ़ रही प्रचंड गर्मी का प्रकोप भर्ती में भाग लेने आए युवाओं पर भी दिखाई दिया। भर्ती में कई युवा तो सौ मीटर की दौड़ भी पूरी नहीं कर पाए। कई युवा तो गर्मी के कारण बीच में ही दौड़ छोड़कर बाहर निकल आए। लुहणू स्टेडियम में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए शुक्रवार को 46 युवाओं ने दमखम दिखाया। हैरानी रही कि कुल युवाओं में से केवल 13 अभ्यर्थी…
Read Moreबरमाणा की परीक्षा ने कमाया नाम
बरमाणा (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सामान्य प्रशासन में पीएचडी की डिग्री कर बरमाणा क्षेत्र के बैरी रजादियां की परीक्षा गौतम ने जिला का नाम चमकाया है। वहीं, परीक्षा को गोल्ड मेडल प्राप्त कर डा. बन गई हैं। परीक्षा को पीएचडी की डिग्री शुक्रवार को विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रदान की। परीक्षा वर्तमान में दिल्ली अकादमी में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं। बरमाणा क्षेत्र के बैरी रजादियां क्षेत्र में प्रेमलेाल के घर जन्मी परीक्षा गौतम बचपन से ही प्रतिभावान रही हैं। एसवीएम शिमला से 12वीं, आरकेएमवी से…
Read Moreभीषण गर्मी के बीच पैदल मार्च
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार के बड़गांव के लिए चलने वाली बस बंद कर दी गई है। अचानक बस बंद होने के कारण चुभती-जलती गर्मी के बीच स्कूली छात्र पैदल मार्च करने को विवश हैं। निगम की बस शाहतलाई-लठियाणी वाया डुहक रूट पर चलती थी। इसे अचानक बंद कर दिया गया है। सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए बसों में यात्रा मुफ्त कर दी है, लेकिन जब बस ही नहीं चल रही तो सुविधा कैसे मिलेगी? बस सेवा बंद होने से सबसे परेशानी स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों को हो रही है। जंगल के…
Read More