20 किग्रा भार वर्ग में समीर ने गोल्ड जीता

मंडी। कंसाचौक में आयोजित नौवीं जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतिभागी खिलाडियो ने सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में एडीएम मंडी की गैर मौजूदगी में चक्कर मिल्क प्लांट के प्रबंधक कुबेर सिंह ठाकुर ने खिलाडियो को सम्मानित किया। रविवार को विभिन्न आयु वर्ग में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें सब जूनियर वर्ग ब्वायज 20 किग्रा भार वर्ग में समीर ने गोल्ड, गौरव सिल्वर, 32 किग्रा भार वर्ग में साहिल गोल्ड, अनमोल सिल्वर, दिनेश एवं मोहित ब्रांज, 44…

Read More

शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई

शाहतलाई (बिलासपुर)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए शाहतलाई के झबोला निवासी अश्वनी वनयाल रविवार को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी। रविवार सुबह सेना की टुकड़ी शहीद अश्वनी का पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंची। तिरंगे से लिपटे वीर जवान की कुर्बानी पर परिजनों को ही नहीं इलाके के लोगों को भी नाज है। मां निर्मला वन्याल सदमे से नहीं उबर पा रही हैं। पार्थिव देह पहुंचते ही शहीद की अंतिम झलक…

Read More

कोसरियां वार्ड में न हैंडपंप और न ही डिस्पेंसरी

बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर छह कोसरियां में समस्याएं बढ़ रही हैं। वार्ड पार्षद द्वारा स्वीकृति को भेजे गए कई प्रपोजल फाइलों में ही दफन हो गए हैं। इसके चलते इस वार्ड के नुमाइंदे विकास को तरस रहे हैं। वार्ड में न ही कोई हैंडपंप है तथा न ही कोई डिस्पेंसरी। रास्तों के भी बुरे हाल हैं। रविवार को वार्ड नंबर छह में पार्षदों द्वारा शुरू किए किए ‘आपके प्रतिनिधि आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने…

Read More

साहब! समय पर नहीं मिल रहा वेतन

बिलासपुर। पंचायत तकनीकी सहायकों ने उन्हें वेतन का भुगतान समय पर न होने पर रोष जताया है। पंचायत तकनीकी संघ ने मांग की है कि अन्य वर्गों के कर्मचारियों की तरह हर माह की प्रथम तारीख को उनका निर्धारित वेतन भी उनके खातों में डलवाया जाए। उन्होंने कमीशन प्रथा बंद करके पंचायत सहायकों की तर्ज पर उन्हें वेतन का भुगतान सीधे तौर पर किए जाने की भी मांग की है। रविवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान पंचायत तकनीकी सहायकों ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति…

Read More

पंजाब के संदीप पहलवान ने जीती माली

बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुहमझवाड़ में आम जनता के सहयोग से पीर लखदाता के नाम से दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की बड़ी माली तलवंडी साबो (पंजाब) के संदीप पहलवान के नाम रही, जबकि कुरुक्षेत्र हरियाणा के ढोला पहलवान उपविजेता बने। विजेता पहलवान को अखाड़ा कमेटी द्वारा 41 सौ रुपये नकद व गुर्ज तथा उपविजेता पहलवान को चार हजार रुपये की नकद राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की गई। इससे पहले कुठेड़ा के पहलवान शेखर ने कैंथल हरियाणा के गोलू पहलवान को हराकर छोटी माली पर कब्जा…

Read More

कहीं हजारों तो कहीं 500 लीटर पानी नहीं

बिलासपुर। गर्मी के मौसम में जरूरत से अधिक पानी का भंडारण परेशानी का सबब बन गया है। कहीं हजारों लीटर पानी का भंडारण हो रहा है तो कहीं 500 लीटर भी नहीं मिल रहा है। अवैध तरीके से टुल्लू पंप लगाकर सीधा पानी लिफ्ट करने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। डियारा सेक्टर, मेन मार्केट, गांधी मार्केट, धौलरा मार्केट और रौड़ा में इन दिनों पानी की सबसे ज्यादा कमी चल रही है। अन्य सेक्टरों में भी पानी नियमित रूप से नहीं आ रहा है। लगभग 15000 की आबादी…

Read More

डेयरी परियोजना शुरू करेगी पड्यालग सभा

घुमारवीं (बिलासपुर)। दी दधोल कृषि सेवा सहकारी सभा पड्यालग द्वारा एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से दधोल गांव में डेयरी परियोजना शुरू की जाएगी। परियोजना शुरू करने के लिए पांच बीघा भूमि चयनित की गई है। पांच बिस्वा जमीन सरकार से प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दी दधोल कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पड्यालग का साधारण अधिवेशन रविवार को सभा सभागार में आयोजित किया गया। इसमें एमआर वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सभा का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी सदस्य भूमिका…

Read More

स्कूलों की समयसारिणी बदली जाए

स्वारघाट (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ स्वारघाट इकाई ने शिक्षा निदेशालय से स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करने की मांग की है। संघ का कहना है कि पंजाब राज्य की सीमा से सटे होने के कारण नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र में गर्मी विकराल रूप धारण कर चुकी है। गर्मी के चलते बच्चों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए शिक्षा विभाग को स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करना चाहिए। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की खंड स्वारघाट इकाई के प्रधान रणजीत सिंह ठाकुर, महासचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार राणा,…

Read More

छह घंटे जाम में फंसे सैंकड़ों देशी-विदेशी पर्यटक

स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर मरम्मत कार्य देशी-विदेशी सैलानियों और आम यात्रियों के लिए आफत बन गया है। रविवार को स्वारघाट के समीप गंभर पुल इलाके में मनाली की ओर जा रहे सैंकड़ों देशी-विदेशी सैलानी लगभग छह घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं, आम यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैरत यह है कि ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए इलाके में कुछ पुलिस जवानों की ही तैनाती की गई है। सुबह तकरीबन दस बजे से दोपहर चार बजे तक सड़क के दोनों और वाहनों की…

Read More

कालेज परिसर की रखवाली को एक पहरेदार!

बिलासपुर। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) ने बिलासपुर कालेज में पुरुष चौकीदारों की कमी पर रोष जताया है। संघ का कहना है कि कालेज में आधा दर्जन से अधिक कांप्लेक्सों की रखवाली का जिम्मा एक चौकीदार पर थोपा गया है। ऐसा करके उसे बंधुआ मजदूर बना दिया गया है। यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम न उठाए गए तो संगठन के बैनर तले कालेज प्रांगण में हल्ला बोला जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के जिला कोषाध्यक्ष भूरी सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान पवना…

Read More