
मंडी। कंसाचौक में आयोजित नौवीं जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतिभागी खिलाडियो ने सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में एडीएम मंडी की गैर मौजूदगी में चक्कर मिल्क प्लांट के प्रबंधक कुबेर सिंह ठाकुर ने खिलाडियो को सम्मानित किया।
रविवार को विभिन्न आयु वर्ग में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें सब जूनियर वर्ग ब्वायज 20 किग्रा भार वर्ग में समीर ने गोल्ड, गौरव सिल्वर, 32 किग्रा भार वर्ग में साहिल गोल्ड, अनमोल सिल्वर, दिनेश एवं मोहित ब्रांज, 44 किग्रा भार में अज्जू गोल्ड, गगन सिल्वर, रोहित एवं दक्ष ब्रांज, जबकि 48 किग्रा भार में नमन गोल्ड, योगेंद्र सिल्वर तथा मनीश ने ब्रांज मेडल अर्जित किया।
सब जूनियर गर्ल्स 32 किग्रा भार वर्ग में संतोष गोल्ड, मुस्कान सिल्वर, सुमन एवं वंदना ब्रांज, 40 किग्रा में शिवानी गोल्ड, रुचिका सिल्वर, ईशा एवं अंजलि ब्रांज तथा सीनियर वर्ग गर्ल्स 48 किग्रा भार वर्ग मे विजय लक्ष्मी गोल्ड एवं खुशबू ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
जूनियर ब्यायज 48 किग्रा भार वर्ग में राहुल गोल्ड, रोहित सिल्वर, विजय एवं जगन्नायक ब्रांज, 56 किग्रा भार वर्ग में शुभम भारती गोल्ड, विनोद सिल्वर, टिंटू एवं संजय कुमार ब्रांज, जूनियर गर्ल्स 48 किग्रा भार में शबनम गोल्ड एवं अलावती सिल्वर, सीनियर ब्वायज 48 किग्रा भार वर्ग में सन्नी कुमार गोल्ड, अक्षय सिल्वर, गुरु दत्त एवं बेसर सिंह ब्रांज, 52 किग्रा भार वर्ग में शिवम गोल्ड, अशोक सिल्वर, कमलेश एवं पम्मी ब्रांज, 56 किग्रा भार वर्ग में होशियार गोल्ड, गंगा राम सिल्वर, तारा चंद एवं पवन कुमार ब्रांज, 60 किग्रा भार वर्ग में रमेश कुमार गोल्ड, अजय सिल्वर, अजय कुमार ब्रांज, 65 किग्रा भार में ओम प्रकाश गोल्ड, जय प्रकाश सिल्वर, विजय कुमार ब्रांज, 70 किग्रा भार में सोहन सिंह गोल्ड, विश्वबंधु सिल्वर, राकेश ब्रांज, जबकि 80 किग्रा भार वर्ग में मुरारी लाल ने गोल्ड एवं अजय कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
वहीं सब जूनियर गर्ल्स ननक्वान कंपीटीशन में कशिश गोल्ड, हिमानी सिल्वर, ताईक्वान में पलक गोल्ड, शिवांशी सिल्वर, नेहा एवं पल्लवी ब्रांज, चंछवान में काजल गोल्ड, शिवानी सिल्वर, साक्षी ब्रांज, ननक्वान सब जूनियर ब्वायज में पंकज वालिया गोल्ड, अरुण चौधरी सिल्वर, कर्ण ब्रांज, छंछयान में हरीश गोल्ड, काव्य सिल्वर, ताइकिछवान में आशीष चौहान गोल्ड, तरुण सिल्वर, राहुल ब्रांज तथा सीनियर गर्ल्स ताइकिछवान में मोनिका ने गोल्ड एवं मधुरिका ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश महासचिव पीएन आजाद, चेत राम, पूर्ण चंद, भूप चंद, राजपाल, गुरजीत, ललित, अजय कुमार, सुशील, रमेश कुमार, रोशन, प्रेम सिंह, अमृत चंद व ग्राम पंचायत डडौर की प्रधान सुमन चौधरी आदि उपस्थित थे।
