पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में पढ़ रही छात्रा की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसकी बड़ी वजह छात्रा की ओर से दो प्राध्यापकों पर प्रताड़ना के लगाए गए आरोप हैं। इससे अब छात्रों के अभिभावकों के जहन मे भी सवाल है कि आखिर विवि में छात्रा के साथ कैसे प्रताड़ना की गई। जिससे उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। जबकि मामला कृषि विवि के प्राध्यापकों से जुड़ा होने के कारण और गरमा गया है। हालांकि कृषि विवि ने पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने की…
Read MoreMonth: May 2013
यूपीए के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन
कुल्लू। भारतीय जनता युवा मोरचा की जिला कुल्लू इकाई ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में यूपीए सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में निकाली गई विरोध रैली में कुल्लू भाजपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके अलावा पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, उपाध्यक्ष राम सिंह तथा जिला अध्यक्ष गोविंद ठाकुर मौजूद रहे। इस दौरान महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार पर निशाने साधे गए। रामा सामुदायिक भवन से निकाली रैली नारे के…
Read Moreमुस्कान क्लब टकोली ने जीते पंद्रह मेडल
भुंतर (कुल्लू)। मंडी जिला में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में मुस्कान वुशू खेल क्लब टकोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मुस्कान वुशू खेल क्लब टकोली के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टकोली वुशू खिलाड़ियों ने जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर 15 मेडल जीते हैं। क्लब के कोच लुदर चंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर छात्रा वर्ग के 32 किलो भार वर्ग में संतोष ने गोल्ड, मुस्कान ने सिल्वर तथा सुमन और वंदना ने कांस्य पदक जीता है। 40 किलोग्राम भार वर्ग…
Read Moreखराब रिजल्ट वाले स्कूलों पर कसेगा शिकंजा
कुल्लू। शिक्षा विभाग की त्रैमासिक बैठक में जमा दो और दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर खास दिशा निर्देश दिए गए। खराब रिजल्ट वाले स्कूलों पर जल्द ही शिकंजा कसा जा सकता है। 25 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। बैठक में स्कूलों के मुख्य शिक्षकों को सालभर की गतिविधियों की वार्षिक योजना तैयार करने को कहा है। कुल्लू के देवसदन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक डा. अमर देव…
Read Moreमाओवादियों पर शिकंजा कसे केंद्र : सत्य प्रकाश
कुल्लू। सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनहित संघर्ष समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई। भुट्टी कालोनी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व बागवानी मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर ने की। बैठक में झीड़ी में हुए सड़क हादसे में मारे गए व्यक्तियों तथा छत्तीसगढ़ में माओ वादियों और आतंकवादियों के हमले में मारे गए नेताओं की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि यातायात नियमों पर कठोर कानून बनाया जाए।…
Read Moreनग्गर में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर में इन दिनों रोजाना भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हर रोज करीब 500 पर्यटक ऐतिहासिक नग्गर कैसल, नग्गर, रोरिख आर्ट गैलरी, माता त्रिपुरी के मंदिर में दस्तक दे रहे हैं। कैसल की नक्काशी पर्यटकों को काफी आकर्षित कर रही है। वहीं निकोलस रोरिख की पेंटिंग पर बने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, लेह-लद्दाख और तिब्बत के पहाड़ पर्यटकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। नग्गर के प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद कर पर्यटक शीतल वादियों का आनंद ले रहे हैं। दिल्ली से पहुंचे…
Read Moreमहेश्वर ने खोला था भाजपा का खाता
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर कुल्लू में सियासी माहौल गरमा गया है। मंडी ससंदीय सीट से अब तक तीन बार भाजपा के सांसद रहे महेश्वर सिंह इस बार उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ आग उगलने को बेताब हैं। महेश्वर सिंह ने ऐलान किया है कि मंडी लोस उपचुनाव में हिलोपा खुलकर भाजपा का विरोध करेगी। 1980 से लेकर अब तक मंडी संसदीय सीट पर केवल महेश्वर सिंह ही भाजपा को जीत दिला पाए हैं। इसके अलावा मंडी सीट से भाजपा का कोई भी प्रत्याशी अभी तक खाता नहीं खोल…
Read Moreकहीं व्यर्थ तो कहीं पेयजल के लाले
ऊना। गर्मी के मौसम में जहां जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, वहीं मैदानी क्षेत्रों के लोग भी इस समस्या से अछूते नहीं है। जिले के ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लोगों पर पेयजल किल्लत का संकट भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। आईपीएच की लचर व्यवस्थाओं के कारण लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिला मुख्यालय से सटे आदर्श नगर में जहां लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं शहर के पुलवाला…
Read Moreहंबोली में भाइयों में मारपीट
अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत हंबोली में दो भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने एक की शिकायत पर दूसरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले भी इन्हीं दोनों भाइयों में हुई हाथापाई के चलते पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसकी छानबीन चल रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह फिर दोनों भाइयों में झड़प हुई, जो देखते देखते हाथापाई में तबदील हो गई। एक भाई ने आरोप लगाया है कि जब वह सुबह उठा तो उसका भाई उसके आंगन…
Read Moreपंप आपरेटरों की भर्ती में हंगामा
ऊना। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही पंप आपरेटरों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को उपमंडल कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विभाग की ओर से पत्र भेज कर साक्षात्कार के लिए बुलाए युवाआें को बैरंग भेज दिया गया। इन युवाओं ने अप्रैल माह में तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की हुई है। अब साक्षात्कार के समय उन्हें वापस भेजने के विभागीय फरमानों से उनका गुस्सा भड़क उठा है और उन्होंने मामले को प्रदेश सरकार…
Read More