क्षेत्र में एक माह से संचार सेवा ठप

जोशीमठ/घाट/देवाल/नारायणबगड़।। घाट क्षेत्र में भारत संचार निगम की बेस फोन और ब्राडबैंड सेवा पिछले एक माह से ठप पड़ी है। वहीं जोशीमठ क्षेत्र में भी पिछले दो दिनों से ब्राडबैंड सेवा बंद पड़ी है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह राणा, अवतार सिंह भंडारी, सुरेंद्र नेगी और पंकज सयाना का कहना है कि पिछले एक माह से क्षेत्र में संचार सेवा ठप पड़ी है। इधर, दूरसंचार के उप मंडलीय अभियंता विजयदीप कंडेरी का कहना है कि घाट क्षेत्र में ओएफसी लाइन ठीक करा दी गई थी, लेकिन लोनिवि द्वारा सड़क कार्य के…

Read More

मायापुर, अगथला में भी पेयजल किल्लत

पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मायापुर और अगथला बाजार में पेयजल किल्लत बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। वर्ष 2011 में जल संस्थान की पेयजल लाइन आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन अभी तक भी संस्थान लाइन को दुरुस्त नहीं कर पाया है। स्थानीय निवासी अशोक हटवाल, संदीप गैरोला, राकेश नवनी, अरविंद हटवाल का कहना है कि बैंक से ऋण लेकर लॉज बनाए, लेकिन पानी की किल्लत के चलते तीर्थयात्रियों को पानी मुहैया नहीं करा पा…

Read More

खंड शिक्षाधिकारी को सदन से बाहर किया

देवाल। क्षेत्र पंचायत की बैठक में लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग की लचर कार्यशैली पर सदस्यों ने खूब हंगामा काटा। प्रमुख ने जानकारी उपलब्ध न कराने पर खंड शिक्षाधिकारी को सदन से बाहर कर दिया। प्रमुख ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षाधिकारी स्कूलों की स्थिति पर गुमराह कर रहे हैं। मंगलवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख डीडी कुनियाल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौंरीगाड़ में ताला लगा होने और अन्य विद्यालयों के भी नियमित न खुलने पर रोष व्यक्त किया गया। सदस्यों ने लोनिवि…

Read More

मेहनताने को भटक रहा श्रमिक

गोपेश्वर। अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्र्रभाग के थराली रेंज में पिछले तीन साल से पौधालय श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे मोहन सिंह बिष्ट मेहनताने को दर-दर भटक रहे हैं। वर्ष 2009 में अलकनंदा वन प्रभाग ने मोहन सिंह को थराली रेंज के ऊंणी पौधालय में पौधालय श्रमिक के रूप में काम पर रखा, लेकिन बजट नहीं आने की बात कह कर वर्ष 2011 में उसे कार्य से हटा दिया गया। अब मोहन अपने मेहनताने की रकम के लिए माह में कई बार वन विभाग के चक्कर काट रहे…

Read More

दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

गोपेश्वर। गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर नर नारायण कॉलोनी में मकान मालिक द्वारा दुकान खाली कराने को लेकर मचा बवाल मारपीट तक जा पहुंचा। लहूलुहान हुए किरायेदार और मकान मालिक को पुलिस हस्तक्षेप के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह मकान मालिक रामलाल सजवाण भवन रिपेयरिंग के लिए जब दुकान पहुंचे, तो किरायेदार सुभाष बागोरिया ने दुकान खाली करने से इंकार कर दिया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बीच-बचाव कर दोनों पक्षों…

Read More

भाष्कर फैला रहे शिक्षा का उजाला

कर्णप्रयाग। ग्रीष्मकालीन अवकाश में जहां छात्र सहित शिक्षक आराम कर रहे हैं, वहीं शिक्षक भाष्करानंद डिमरी गरीब और निमभन तबके के बच्चों को आखर ज्ञान करवाकर अवकाश का सदुपयोग कर रहे हैं। वह भी बिना किसी लाभ के। राजकीय इंटर कालेज सिमली में हिंदी के प्रवक्ता डिमरी भले ही स्कूल में 11वीं और 12वीं के बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन यहां उन्होंने छह से नौ तक के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा लिया है। उन्होंने अभिभावकों से बात की और मिलन केंद्र में पाठशाला खोल दी। वे सुबह आठ से…

Read More

मनरेगा के तहत किए कार्यों का हो भुगतान

पीपलकोटी/पोखरी। ग्राम पंचायत पाखी के ग्रामीणों को पिछले छह माह से मनरेगा के तहत किए कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। पोखरी क्षेत्र में भी ग्रामीण श्रमिकों को भुगतान नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान पाखी सुरेंद्र सिंह पंवार, युद्धवीर सिंह, सुलोचना देवी, दिवाकर, गुड्डी देवी, विमला, हरि सिंह और सुरेशी देवी का कहना है कि घर का जरूरी कामकाज छोड़कर उन्होंने गांव में कार्य किया, लेकिन पिछले छह माह से भुगतान नहीं होने के चलते ग्रामीणों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पोखरी क्षेत्र के…

Read More

करंट से एक गाय की मौत, तीन अन्य झुलसी

चंपावत। सीमांत नीड़ ग्राम पंचायत में अंधड़ के कारण बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि करंट की चपेट में आने से तीन अन्य गायें गंभीर रूप से झुलस गई हैं। नीड़ के पूर्व प्रधान और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामदत्त जोशी के अनुसार गत दिवस आए अंधड़ के कारण धारापानी तोक में बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिसके करंट की चपेट में आने से ग्रामीण टीकादत्त जोशी की एक दुधारू गाय की मौके पर…

Read More

पूर्णागिरि मेले में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टनकपुर। पूर्णागिरि मेले में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन से यात्रियों की आवाजाही का सिलसिला बढ़ा है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ने से पुजारी और व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। 29 मार्च से शुरू हुआ पूर्णागिरि मेला 31 मई तक चलना था, लेकिन भीड़ बढ़ती देख मेला प्रशासन ने अवधि बढ़ाकर 15 जून कर दी है। उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से मां पूर्णागिरि के दर्शन को भक्तों की भीड़…

Read More

नगर पंचायत कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

लोहाघाट। नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी का 27 माह से पद रिक्त होने के कारण सभी विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। नगर पंचायत के पास धन होने के बावजूद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने मंगलवार को नारेबाजी कर आक्रोश जताया। फरवरी 2011 को ईओ बीडी जोशी के रिटायर होने के बाद त्रिलोक पाल को तैनात किया गया, जिन्हें वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए। इसके बाद तहसीलदार अनिल शुक्ला, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार को चार्ज सौंपा…

Read More