
पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मायापुर और अगथला बाजार में पेयजल किल्लत बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
वर्ष 2011 में जल संस्थान की पेयजल लाइन आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन अभी तक भी संस्थान लाइन को दुरुस्त नहीं कर पाया है। स्थानीय निवासी अशोक हटवाल, संदीप गैरोला, राकेश नवनी, अरविंद हटवाल का कहना है कि बैंक से ऋण लेकर लॉज बनाए, लेकिन पानी की किल्लत के चलते तीर्थयात्रियों को पानी मुहैया नहीं करा पा रहे हैं।
