सुजानुपर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर की बैठक में गृहकर और दुकान किराया चुकाने में डिफाल्टर रहे लोगों के केस न्यायालय में ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक प्रधान मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान नपं एरिया में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में करीब दो दर्जन डिफाल्टर दुकानदारों का मामला तैयार कर वसूली के लिए कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा हाउस टैक्स की अदायगी न करने वाले लोगों के खिलाफ भी कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। करीब तीन…
Read MoreMonth: May 2013
विभागीय रवैये को लेकर उखडे़ जिप सदस्य
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर की बैठक अध्यक्ष सरला शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन की ओर से एडीसी एचएस चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में 13वें वित्त आयोग से जारी अनुदान राशि की कार्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। गत बैठक में पूछे गए सवालों और समस्याओं का हल सही से न होने पर सदस्य उखड़ गए। सदस्य अधिकारियों के रवैये से असंतुष्ट नजर आए। सदस्यों के असंतुष्ट रवैये के कारण अधिकारियों को लताड़ खानी पड़ी। बैठक में संबंधित विभागों केे अध्यक्षों के न…
Read Moreडिलीवरी को कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप
नादौन (हमीरपुर)। कांगू निवासी सुमन शर्मा की बेटी वीना शर्मा ने टांडा मेडिकल कालेज की दाइयों पर डिलीवरी के लिए जबरन पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। कालेज के एमएस को लिखी अपनी शिकायत में कहा कि प्रदेश सरकार डिलीवरी के लिए विभाग द्वारा मुफ्त सुविधाओं सहित सहायता राशि उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े दावे जताती है परंतु धरातल पर बिल्कुल विपरीत स्थिति बनी हुई। वीना शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ में रहती हैं तथा डिलीवरी के चलते अपनी मां के घर कांगू में आई थी। 27 अप्रैल को डिलीवरी के…
Read Moreहमीरपुर में बढ़ा सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ
हमीरपुर। हमीरपुर में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ा है। चार माह के भीतर डेढ़ दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2013 के चार माह के दौरान ही विभिन्न सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। 46 घायल हुए हैं। अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार सामने आया है। वर्ष 2012 के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो करीब एक दर्जन सड़क दुर्घटनाएं हुईं थीं। लेकिन वर्ष 2013 के मात्र चार माह में ही सड़क दुर्घटनाओं का…
Read Moreडाकघर में बसों की सीट बुकिंग को मंजूरी
सोलन। अब प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों की सीट की बुकिंग डाकघर में भी होगी। सोलन और सिरमौर में व्यवस्था शुरू हो चुकी है। शुरूआती दौर में सुविधा लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को दी गई है। सोलन प्रखंड के डाक अधीक्षक बीआर कौशल ने इस सुविधा की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अब टिकट के लिए बस स्टैंड के रिजर्वेशन काउंटर पर नहीं जाना पडे़गा। इंटरनेट से अंजान लोगों भी परेशानी नहीं होगी। अगर आपके घर के समीप डाकघर है तो आपकी सीट झटपट…
Read More29 मालिकों को नोटिस जारी
सोलन / धर्मपुर। भवन निर्माण में कोताही बरतने वाले भवन मालिकों पर साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) ने शिकंजा कस दिया है। नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने पर्यटन स्थल बड़ोग में 29 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इन भवन मालिकों ने भवनों के निर्माण साडा के नियमों को ताक में रखकर किए हैं। विभाग ने नोटिस में भवन निर्माण में आवश्यक बातों को ध्यान में न रखने का जवाब मांगा है। इसकी पुष्टि नगर एवं ग्राम नियोजन के योजना अधिकारी रमेश भारद्वाज ने की है। उन्होंने कहा…
Read Moreविकास-ज्योत्सना बने मिस्टर-मिस
बद्दी (सोलन)। बद्दी विवि के फार्मा वर्ग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई। इस मौके पर फाइनल वर्ग की छात्रा ज्योत्सना मिस और विकास शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विवि के वीसी डा. लोवीराज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तृतीय वर्ष के छात्र अमित ने ‘होका मारदी फिरां’ गीत पेश कर वाहवाही लूटी। छात्रा सरोज ने ‘कट दीतियों पुलिया बचाल छिडियों’ गीत पर नृत्य किया।…
Read Moreमोबाइल सुनते-सुनते गवां दी जान
पंजेहरा (सोलन)। पंजेहरा क्षेत्र के परेड़ पंखू गांव में एक फैक्टरी का कर्मचारी मोबाइल सुनते-सुनते छत से गिर पड़ा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है। मृतक युवक बिहार राज्य के सीता मंडी जिले के गांव बन का रहने वाला था और परेड़ पंखू स्थित एक फैक्टरी में कामगार सुरेश शाह (37) पुत्र रामजी शाह पिछले चार माह से कार्यरत था। वीरवार शाम को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपना साथियों के साथ कंपनी की सोड़ी स्थित कालोनी में पहुंच गया। सुरेश शाह के साथ कालोनी के मकान…
Read Moreएनआरएमयू रही प्रथम स्थान पर
सोलन। रेलवे यूनियन के चुनाव में नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन 46 प्रतिशत वोट लेकर पहले स्थान पर ही है। इसके अतिरिक्त यूआरएमयू 42 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। आगामी पांच वर्षों के लिए इन दोनों यूनियनों को उत्तर क्षेत्र में मान्यता मिली है। इसके अतिरिक्त नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन को सभी 17 जोनों में मान्यता मिली है। यह जानकारी नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के कालका शिमला शाखा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र परमार ने दी। उन्होंने बताया कि 25, 26 और 27 अप्रैल को उत्तर क्षेत्र रेलवे यूनियन के…
Read Moreनालागढ़ के पार्कों का होगा जीर्णोद्धार
नालागढ़ (सोलन)। शहर के पार्कों का जल्द जीर्णोद्धार होने जा रहा है। नगर परिषद नालागढ़ के पास राजीव गांधी अर्बन रेनुअल मिशन (आरजीवीआरएस) के तहत पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए 30 लाख 63 हजार 700 रुपये की धनराशि पहुंच चुकी है। वहीं पर्यटन विभाग से स्वीकृत 10 लाख में से 5 लाख की धनराशि परिषद के पास आ चुकी है। इसकी पुष्टि परिषद के ईओ सुधीर शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड-7 स्थित एमसी पार्क, फ्रेंड्स कालोनी पार्क, एसडीएम निवास परिसर और दुर्गा माता घटी मंदिर…
Read More