केंद्रीय रेलवे मंत्रालय ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में रेलवे रिजर्वेशन सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है। इससे स्थानीय लोगों और सैलानियों को रेलवे टिकट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सेंटर खुलने से ज्वालामुखी, देहरा, जसवां और इससे सटे विधानसभा क्षेत्र के लोग रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा पा सकेंगे। रेलवे टिकट के लिए पहले हमीरपुर, कांगड़ा व अन्यत्र किराया खर्च करके पहुंचना पड़ता था। अब अपने घर के नजदीक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 10 फरवरी 2013 को स्थानीय विधायक संजय रतन ने चंडीगढ़ में रेलवे मंत्री के…
Read MoreMonth: May 2013
गंगथ में सरकारी कालेज की तैयारी
जसूर (कांगड़ा)। गंगथ में सरकारी कालेज की कवायद शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। नूरपुर कालेज के प्रिंसिपल रविंद्र पठानिया को पत्र लिख कर जरूरी दस्तावेज तथा स्थान की पूरी रिपोर्ट मांगी है। पठानिया ने जनप्रतिनिधियों के साथ भूमि का अवलोकन किया। जनप्रतिनिधियों ने कालेज खोलने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। पठानिया को मौके पर शिक्षा विभाग की जमीन का पर्चा तथा ततीमा भी उपलब्ध करवाया गया तथा बाकि दस्तावेज भी सरकार को उपलब्ध करवाने का…
Read Moreमुख्य लाइन काट ले लिया पेयजल कनेक्शन
धर्मशाला। उपमंडल धर्मशाला की निकटवर्ती ग्राम पंचायत खनियारा में एक व्यक्ति ने आईपीएच विभाग की मुख्य पाइपलाइन को काट डाल और चोरी से कनेक्शन ले लिया। मुख्य पाइप के टूटने से पंचायत के वार्ड नंबर पांच को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने वाला पानी का टैंक सूखा पड़ गया। इससे संबंधित वार्ड में पिछले करीब एक हफ्ते से पेेयजल आपूर्ति ठप रही। लोगों ने पेयजल समस्या के संदर्भ में विभाग में लिखित में शिकायत भी सौंपी। शिकायत के बावजूद विभाग दो दिन बाद पेयजल आपूर्ति बहाल कर पाया। बुधवार को आईपीएच…
Read More17 अफसरों को बुलाया चार पहुंचे, हंगामा
अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये से बीडीसी धर्मशाला की बैठक रद लगातार दूसरी बार रद हो गई बैठक जनवरी में भी नहीं पहुंचे थे अफसर मुख्यमंत्री से शिकायत की तैयारी की विकास पर नहीं हो सकी फिर चरचा अफसरों के न आने से उग्र हुए बीडीसी सत्ता परिवर्तन के बाद एक बैठक नहीं धर्मशाला। पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) की बैठक अफसरों के गैर जिम्मेदाराना रवैये की भेंट चढ़ गई। विकास खंड धर्मशाला की बैठक बुधवार को तय थी। इसमें 17 अफसरों को बुलाया गया था। बैठक में सिर्फ चार पहुंच…
Read Moreसुबह की पहली किरण के साथ दौड़ पड़ा धर्मशाला
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी की क्रॉस कंट्री में धर्मशाला खूब दौड़ा। शिक्षण संस्थानों और आम लोगों इसमें दौड़े। सुबह साढे़ छह बजे यह शुरू हुई। शुभारंभ एडीसी रोहन ठाकुर ने शहीद स्मारक में प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया। महिला वर्ग में हमीरपुर की कुमारी रीता ठाकुर ने 6 किलोमीटर की दूरी 26 मिनट 33 सेकेंड में तथा पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार ने 9 किलोमीटर की दौड़ 38 मिनट 12 सेकेंड में तय करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्वाति स्वरूप ने 27 मिनट…
Read Moreब्रजेश्वरी मंदिर को 91 लाख का बजट
कांगड़ा। शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी देवी मंदिर के लिए आठ करोड़ 91 लाख 11 हजार 815 रुपये का बजट पारित हुआ है। मंदिर उपायुक्त तथा एसडीएम अजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में नवगठित ट्रस्ट की पहली बैठक में सबसे पहले ट्रस्ट के सदस्यों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने बताया कि वर्ष 2013 के लिए पारित बजट में मंदिर के विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। मिशन रोड से मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग में वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल के चयन का प्रस्ताव…
Read Moreलाहौल में घटने लगा हॉप्स का उत्पादन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के किसान हॉप्स की खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं। मार्केटिंग की समस्या के चलते किसानों का हॉप्स की खेती से मोह भंग हो गया है। कुछ समय से लाहौल के किसानों का रुझान सब्जी उत्पादन की ओर हुआ है। लाहौल घाटी के किसानों कहना है कि हॉप्स की पेमेंट उन्हें काफी समय बाद मिलती है। बताया जा रहा है कि इससे पहले हॉप्स का उत्पादन जम्मू-कश्मीर में होता था लेकिन वहां उग्रवादियों ने लड़ाई के समय हाप्स की लहलहाती खेती को नष्ट कर दिया। अब…
Read Moreतो खतरे में है मित्र कीटों का अस्तित्व
खराहल (कुल्लू)। फसलों की अधिक पैदावार की होड़ और अनभिज्ञता के कारण खेत खलियानों में इस्तेमाल हो रहे कीटनाशकों से मित्र कीटों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। यही नहीं अधिक कीटनाशकों का इस्तेमाल साग सब्जियों और फलों पर करने से स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ सकता है। किसानों-बागवानों तथा पर्यावरण का सहायक माने जाने वाले मित्र कीट के वजूद पर मंडराए खतरे से पर्यावरण प्रेमी भी चिंतित हैं। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में इन मित्र कीटों की अहम भूमिका होती है। अधिकतर किसान और बागवान इस…
Read Moreसेना में नौकरी का जल्द मिलेगा मौका
कुल्लू। प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना की खुली भर्ती 18 से 25 मई तक तृतीय इंडिका रिजर्व बटालियन मैदान पंडोह मेें होगी। बचत भवन कुल्लू में पत्रकारवार्ता में सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एसडी माथुर ने बताया कि यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक वर्ग, धर्मगुरु, हवलदार शिक्षक और डीएससी के पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि 18 मई को जिला मंडी के सदर मंडी, चच्योट, थुनाग, लडभड़ोल, संधोल और करसोग तहसील के उम्मीदवारों के…
Read Moreसेना में नौकरी का जल्द मिलेगा मौका
कुल्लू। प्रदेश के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना की खुली भर्ती 18 से 25 मई तक तृतीय इंडिका रिजर्व बटालियन मैदान पंडोह मेें होगी। बचत भवन कुल्लू में पत्रकारवार्ता में सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एसडी माथुर ने बताया कि यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक वर्ग, धर्मगुरु, हवलदार शिक्षक और डीएससी के पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि 18 मई को जिला मंडी के सदर मंडी, चच्योट, थुनाग, लडभड़ोल, संधोल और करसोग तहसील के उम्मीदवारों के…
Read More