शिमला। अक्षय तृतीया के मौके को भुनाने के लिए राजधानी के सराफा कारोबारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोमवार को पर्व के उपलक्ष्य में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेकिंग चार्ज में छूट देकर कारोबारियों ने ग्राहकों को रिझाने की योजना बनाई है। इसके अलावा डायमंड के आभूषणों में भी छूट का आफर दिया गया है। शिमला सराफा कारोबारी संघ के महासचिव अतुल टांगरी ने बताया अक्षय तृतीया को लेकर सोने, चांदी की खरीदारी करने को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। सोमवार के लिए कई ग्राहकों को…
Read MoreMonth: May 2013
बीबीएन क्षेत्र में उद्योगों में काम रहा ठप
बद्दी (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र में तूफान से तीन स्थानों पर बिजली की केबल टूटने से करीब पांच घंटे तक बिजली बाधित रही। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने सुबह करीब साढ़े 9 बजे बिजली को सुचारु किया। बीबीएन क्षेत्र में आए तूफान से दवनी, ईपीआईपी व बद्दी के फीडर नंबर तीन की केबल टूट गई। तीनों इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान दर्जनों उद्योग भी बंद रहे। दवनी का फीडर बंद होने से थाना क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता और उद्योगपति परेशान रहे। झाड़माजरी में और बद्दी की तीन…
Read Moreदावों के बावजूद नहीं मिल रहा सस्ता राशन
शिमला। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली के दावों के बावजूद राजधानी के लोगों को सस्ता राशन नहीं मिल रहा है। सस्ते राशन की दुकानों में उपभोक्ताओं को मार्च में न तो दालें और न ही सरसों तेल मिल पाया। इस पर मंत्री ने मई में डबल कोटा देने का दावा किया पर यह घोषणा अभी तक हवा हवाई ही है। लोगों को सस्ते राशन की दुकानों से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मार्च में दालों के टेंडर नए सिरे से होने के चलते शहर के राशन कार्ड धारकों को…
Read Moreक्या तंबू के तले बनेंगे साइना नेहवाल जैसे सितारे?
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में तंबू गाड़कर इंडोर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। शहर की हिंदू धर्मशाला में आयोजित शहीद भगत सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रदेश में बेहतरीन खेल सुविधाओं के दावों के नाम पर कई सवाल उठा रही है। हिंदू धर्मशाला में टेंट लगाकर इंडोर खेलें करवाई जा रही हैं। युवा खिलाड़ियों का आरोप है कि इंडोर स्टेडियम की उनकी मांग अनसुनी हो रही है। ऐसे में उनके पास तंबू गाढ़कर प्रतियोगिताएं करवाने के अलावा कोई और चारा नहीं है। बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुके युवा खिलाड़ियों…
Read Moreचंडीगढ़ और कपूरथला की टीमें संयुक्त विजेता
नौणी (सोलन)। 19वीं हिम गोल्ड हॉकी कप महिला प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मौसम खराब होने के कारण नहीं खेला गया। फाइनल में पहुंची चंडीगढ़ और कपूरथला की टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। हिम गोल्ड महिला हाकी प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य व बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। सोलन जिले के नौणी विश्वविद्यालय परिसर में छह करोड़ रुपये की लागत से हॉकी टर्फ का निर्माण…
Read Moreपुलिस पूछताछ से तंग आकर की आत्महत्या
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा कुठेहड़ के लापता प्रयोगशाला सहायक मामले में पुलिस पूछताछ से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर दी। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि उस पर झूठा शक जताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सराज क्षेत्र की दुर्गम पंचायत थाना निवासी मृतक हेमराज लोक निर्माण विभाग उपमंडल जंजैहली में बेलदार के पद पर कार्यरत था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा कुठेहड़…
Read Moreकेंद्रीय विद्यालय में नवाजे होनहार विद्यार्थी
मंडी। केंद्रीय विद्यालय खलियार में स्वर्ण जयंती व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में शिक्षा व अन्य गतिविधियों में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधा। वार्षिक समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य संगीता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर उपलब्धियों व शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। समारोह में मेधावी…
Read Moreजांच पूरी होने तक आरोपी प्रशिक्षु सस्पेंड
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में टेक फेस्ट से भाग लेकर अपने आवास को लौट रहे टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु के साथ मारपीट करने के सभी छह आरोपी छात्रों को कालेज प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष अच्छर सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी की रिपोर्ट आने तक सभी आरोपी कालेज से सस्पेंड रहेंगे। मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रशिक्षु अभी भी नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में उपचाराधीन है।…
Read Moreयुवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया
मंडी। मंडी शहर में एक युवती का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर अश्लील सामग्री डालने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में यह शिकायत ओमकार सिंह पुत्र गुरबख्श निवासी रामनगर की ओर से दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार किसी ने शिकायतकर्ता की एक रिश्तेदार युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। इस अकाउंट पर आरोपी पिछले दो माह से लगातार अश्लील पिक्चर…
Read Moreमनोज, मोहित और मानवी रहे अव्वल
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कालेज में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर के करीब दौ सौ बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को उपमंडलाधिकारी एचएस राणा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंडर-14 आयु वर्ग की साठ मीटर दौड़ में मनोज ने प्रथम, विनय ने दूसरा और सुशील ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में विनय ने प्रथम, मनोज ने दूसरा और अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट में मोहित प्रथम रहे। लांग जंप में अमन ने प्रथम स्थान…
Read More