ऊना। स्टेट रोड प्रोजेक्ट के तहत अंब-मैहतपुर एक्सप्रेस हाईवे निर्माण में लगी चीन की लांगजिएन रोड एंड ब्रिज कंपनी के इंजीनियरों और डायरेक्टर का वीजा रुक गया है। इंडियन अंबेंसी की ओर से केंद्र सरकार की अनुमति से इन्हें भारत आने के लिए वीजा जारी किया जाना है। वीजा न मिल पाने से डायरेक्टर और इंजीनियर्स समेत नौ लोग भारत नहीं आ पा रहे हैं। इस मार्ग पर अभी नौ पुलों और दर्जनभर से अधिक कलवर्ट का निर्माण होना है। वीजा न मिल पाने के पीछे भारत और चीन के…
Read MoreMonth: May 2013
कोटला कलां में फटा बारूद
ऊना। कोटला कलां के खेतों में मंगलवार सुबह बारूद का गोला फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गोला जमीन के अंदर फटा, जिसके चलते व्यक्ति की बाईं बाजू उसकी चपेट में आ गई। जमीन के बाहर गोला फटने की स्थिति में हादसा भयावह हो सकता था। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अप्पर कोटला कलां निवासी पवन कुमार मंगलवार सुबह अपने खेतों के चारों ओर कंटीली तार…
Read Moreस्वास्थ्य सुविधा में सुधार प्राथमिकता : नंदलाल
रामपुर बुशहर। सीपीएस (स्वास्थ्य) नंदलाल ने कहा कि रामपुर में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों के रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिससे कि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके। सीपीएस ब्लाक कांग्रेस की ओर से दरबार हाल में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। सीपीएस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह समेत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के आभार से भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने सीपीएस के रूप में जो जिम्मेवारी सौंपी हैं, इसे बखूबी निभाएंगे।…
Read Moreप्रेरणा बनी लैलन की लीलमा
आनी (कुल्लू)। हौसला बुलंद हो तो क्या नहीं हो सकता। ऐसा ही एक उदाहरण है ननखड़ी खंड के लैलन गांव का। जहां एक औरत अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की चाह में खच्चर पालकर कमाई कर रही है। औरत होकर एक मर्द का कार्य करने वाली इस हिम्मत वाली औरत को देख स्थानीय ग्रामीणों में भी नई उमंग का संचार हुआ है। 38 वर्षीय लीलमा देवी के पति मिस्त्री का काम करते हैं। अपने पति के कार्य से जो कमाई होती है उससे घर का गुजारा तो चलता है पर…
Read Moreअघोषित बिजली कटों सांगला के बाशिंदे परेशान
सांगला (किन्नौर)। पर्यटन स्थल सांगला वैली में हफ्ते भर से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। हालत यह है कि रोजाना आठ से दस बार बिजली गुल हो रही है। इससे जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं सरकारी एवं निजी कार्यालयों के कर्मचारी भी परेशान हैं। बिजली बार-बार जाने से कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है। सांगला निवासी प्रविंद्र सिंह नेगी, चांसू पंचायत प्रधान अनिल नेगी, प्रधान रकछम टिकम नेगी, उपप्रधान बटसेरी रामलाल नेगी, प्रधान छितकुल मुकेश नेगी, सनम नेगी, मनोज नेगी, विद्या कुमार नेगी, करुणा सिंह, राजमन…
Read Moreरोहड़ू में वार्ड स्तर पर बनेंगे ‘आधार’
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू में आधार कार्ड बनाने के लिए वार्ड स्तर पर तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए कई माह से परेशानी झेल रहे लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने मंगलवार को बैठक में यह निर्णय लिया है। नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष राजकुमार नीटू और उपाध्यक्ष सुखदेव चौहान ने आधार कार्ड बनाने वाली टीम के साथ बैठक में लोगों की सुविधा के लिए योजना तैयार की है। उन्होंने कहा लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए पहले फार्म लेने उसके बाद…
Read Moreढालपुर के अभिषेक और अमरचंद अव्वल
कुल्लू। साइंस स्कूल ढालपुर में श्रीश्री रविशंकर का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में जमा कक्षा की छेरिंग लामो प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर अमर चंद और तीसरे स्थान पर मोनिका और विशाखा ने बाजी मारी। जमा दो से अभिषेक प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय और सुदर्शना तीसरे स्थान पर रहीं। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में जमा एक से अमर चंद प्रथम, विवेक डोगरा दूसरे और छरिंग लामो और विशाखा तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रतियोगिता में जमा…
Read Moreट्रिप्लिंग करते हादसा, तीन घायल
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के समीप रोड से सटे एक बड़े गड्ढे में रविवार देर रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार तीन युवक हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। इन्हें जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। देर सायं तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर झलेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास रोड से सटी जगह पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। युवकों को स्थानीय…
Read Moreयुवकों पर भांजी लाठियां, तीन घायल
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुधान के तहत पड़ते पनसाई गांव में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत के तहत एक व्यक्ति ने जागरण सुनकर घर लौट रहे तीन युवकों पर लाठियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीनाें घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधान पंचायत के तुरकाल निवासी नीरज धीमान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार देर रात वह अपने दो अन्य दोस्तों आशीष और सुरेश के साथ पड़ोस…
Read Moreमैड़ी (ऊना)। राजकीय उच्च पाठशाला मैड़ी में प्रार्थना सभा के दौरान 11 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे अचानक गश खाकर गिरने लग पडे़। इस कारण बच्चों को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। स्कूल प्रशासन की ओर से 108 नंबर एंबुलेंस के माध्यम से सभी बीमार विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब लाया गया। यहां उनका उपचार किया गया। सवाल उठता है कि क्या चिलचिलाती गर्मी की तपिश में बच्चों को चक्कर आए या उन्हें विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप का पानी पीना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा…
Read More