
सांगला (किन्नौर)। पर्यटन स्थल सांगला वैली में हफ्ते भर से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। हालत यह है कि रोजाना आठ से दस बार बिजली गुल हो रही है। इससे जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं सरकारी एवं निजी कार्यालयों के कर्मचारी भी परेशान हैं। बिजली बार-बार जाने से कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है।
सांगला निवासी प्रविंद्र सिंह नेगी, चांसू पंचायत प्रधान अनिल नेगी, प्रधान रकछम टिकम नेगी, उपप्रधान बटसेरी रामलाल नेगी, प्रधान छितकुल मुकेश नेगी, सनम नेगी, मनोज नेगी, विद्या कुमार नेगी, करुणा सिंह, राजमन नेगी, विनोद नेगी, वीरेंद्र नेगी, सुरेंद्र नेगी, जीवन नेगी, विजय नेगी, विजेंद्र नेगी, राज कमल नेगी, प्रमोद नेगी, धर्मसेन नेगी, अणु नेगी, सुर्दशना नेगी, सुरेश हेटा, कमल, तुलसी, रमेश, सुरजीत नेगी, कुलदीप नेगी, दिव्या नेगी, दीपक नेगी, यतेंद्र नेगी, प्रभु नेगी, विनोद नेगी, नंदराम नेगी और देवेंद्र नेगी ने विद्युत बोर्ड से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बिजली बार-बार जाने से आम लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो लोग मिलकर बोर्ड के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
क्या कहना है बिजली बोर्ड का
बिजली बोर्ड के कार्यवाहक एसडीओ टापरी आरडी कुल्लवी ने बताया कि वांगतू और कड़छम के पास बार-बार लैंड स्लाइड होने से लाइनें क्षतिग्रस्त होती रहती हैं, इस कारण ही बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि बोर्ड भूस्खलन क्षेत्र से लाइनों को बदलकर लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रयासरत है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
