धर्मपुर में कैफे में लगी आग, दो झुलसे

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर के सुक्की जोहड़ी स्थित सीसीडी (कैफे काफी) में वीरवार को अचानक आग लग गई। दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना में कैफे में काम करने वाले दो लोग झुलस गए। आग कैफे के वाश रूम में लगी जहां से धुंआ निकलते देख कैफे का मैनेजर जब अंदर गया तो वह आग की चपेट में आ गया और उसका मुंह और हाथ झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पंहुचाया गया। उसके साथ कैफे में मौजूद कमल नामक एक अन्य कर्मचारी भी आग की चपेट…

Read More

वन प्रदेश की अमूल्य धरोहर

परवाणू (सोलन)। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं और इसके नुकसान के बारे में अवगत करवाने के लिए वन विभाग ने परवाणू में दो दिवसीय जागरूक शिविर का आयोजन किया। शिविर में वन मंडल अधिकारियों ने परवाणू बैरियर में पर्यटकों को जंगलों में आग लगने के कारण, नुकसान और बचाव के बारे में जानकारियां दी। वहीं विभाग की ओर से आगजनी के बारे में संदेश पत्र भी बांटे गए। इस अवसर पर परवाणू वरिष्ठ वन रक्षक प्रोमोद शर्मा ने बताया कि इस…

Read More

नालागढ़ में सभी के नहीं बने आधार कार्ड

नालागढ़ (सोलन)। भारतीय विशिष्ट पहचान (आधार कार्ड) बनाने की नालागढ़ में तय समय अवधि समाप्त हो रही है। वहीं अभी तक कई लोग आधार कार्ड नहीं बनवा पाए हैं। इसी के चलते लोगों ने प्रशासन से समय अवधि बढ़ाने का आग्रह किया है। नालागढ़ शहर की जनसंख्या करीब 30,000 है, वहीं प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी प्रदेशों के यहां काम करने आए कामगारों के आधार कार्ड भी नहीं बने हैं। आधार कार्ड अब हर जगह एक दस्तावेज के रूप में प्रयोग हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों से लेकर…

Read More

बद्दी में गत्ता फैक्टरी में लगी आग

बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला -हरिपुर मार्ग पर बटेड़ गांव के समीप गत्ता फैक्टरी के गत्ते में आग लगने से 125 टन गत्ता जल कर कर राख हो गया। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। आग से 8 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई है। बरोटीवाला स्थित पेपर मिल में सुबह कामगारों ने गत्ते के स्क्रैब से धुआं उठते देखा। कामगारों ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को आग लगने…

Read More

खैरी में अवैध खनन करते 5 वाहन जब्त

कालाअंब (सिरमौर)। वन क्षेत्र नाहन के अंतर्गत कालाअंब के खैरी इलाके में बीती रात खनन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में एक जेसीबी सहित चार टिप्परों को अवैध खनन करते दबोचा गया। विभाग ने उक्त कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान की। फिलहाल इस मामले में विभाग ने आरोपियों 75 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली है। कालाअंब थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बीती रात तकरीबन 1:15 बजे के करीब की गई कार्रवाई मे बाहरी राज्य के चार वाहनों को अवैध खनन करते पकड़ा गया है। जिसमें…

Read More

नौनिहालों ने रैलियां निकाल किया जागरूक

राजगढ़ (सिरमौर) । ट्रिपल राइडिंग के अभियान में स्कूली बच्चे भी शामिल हो गए हैं। शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को ट्रिपल राइडिंग के खतरों, तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन दौड़ाने और बगैर हेलमेट दो पहिया पर सवारी करने विसंगतियों के प्रति जागरूक किया। शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के बच्चों व अध्यापकों की रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई और बाजार, पुराने बस अड्डे से होते हुए नए बस अड्डे पर जाकर समाप्त हुई। शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य…

Read More

शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के पहुंचने पर विवाद सुलझा

सतौन (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र के चौकी मृगवाल उच्च विद्यालय का विवाद वीरवार को तीसरे दिन सुलझ गया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने शिक्षकों की अनुपस्थिति के चलते स्कूल में ताला जड़ दिया था। वीरवार को शिक्षा विभाग की ओर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतौन के प्रधानाचार्य टीएस राजपूत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ लंबी बैठक कर समस्या को सुलझाया। इसके फौरन बाद ग्रामीणों की देखरेख में ताला खोल दिया गया। प्रधानाचार्य टीएस राजपूत ने बताया कि ग्रामीणों के निरीक्षण के दौरान तीन पीटीए अध्यापक स्कूल से नदारद थे।…

Read More

किल्लोड़ उठाऊ सिंचाई योजना बंद

पांवटा साहिब (सिरमौर)। टौंस नदी से बनी किल्लौड़ उठाऊ सिंचाई योजना एक सप्ताह से बंद पड़ी है। बार-बार योजना की मशीन खराब होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी आ रही है। इन दिनों फसलों को सिंचाई की नितांत आवश्यकता है। मौजूदा समय में क्षेत्र की करीब 500 बीघा भूमि को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। बढ़ाणा निवासी रंगीलाल, देवराज नेगी, जदगीश चौहान, गुुलाब सिंह, मनी राम और संत राम ने बताया कि एक सप्ताह से योजना बंद पड़ी है। इस योजना के बार-बार बंद होने से सिंचाई…

Read More

एसएफआई नेताओं समेत 21 कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो छात्र संगठनों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद वीरवार को चार छात्राओं सहित 21 कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। रैली के दौरान इन छात्रों ने विवि परिसर में ही खुद को पुलिस के हवाले किया। सभी छात्र एसएफआई के कार्यकर्ता हैं। इनमें एससीए उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान, अमित कुमार संयुक्त सचिव, मोनिका, अंबिका, शैलजा, नंदन, बाबूराम, लोकेंद्र, सुरेश, विवेक, अमित, दिनेश मेहता, प्रेम, खेमराज, प्रदीप चौहान, अजय कुमार और कमल किशोर सहित 21 छात्र शामिल हैं। बुधवार को गिरफ्तार किए गए…

Read More

रसूखदारों पर रहम और गैरों पर सितम!

शिमला। राजधानी की स्मार्ट पुलिस रसूखदारों पर रहम और गैरों पर सितम के फार्मूले पर काम कर रही है। ऐसा ही एक वाक्या वीरवार सुबह आईजीएमसी के नजदीक घटा। शिकायतकर्ता के दावे पर यकीन करें तो उसे वीरवार का दिन शायद ही जिंदगी में कभी भूले। धर्मेंद्र शर्मा बड़ा गांव कसुम्पटी के रहने वाले हैं। इनके पिता जगदीश शर्मा अधरंग के मरीज हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे वे कार नंबर एचपी 01-3300 में आईजीएमसी के नजदीक पहुंचे लेकिन आगे ट्रैफिक जाम होने की वजह से गाड़ी को आईजीएमसी के…

Read More