पंजाब ने दी जेएंडके को शिकस्त

ऊना। इंदिरा मैदान में चल रही महिला अंतर्राज्यीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत वीरवार को खेले गए पहले मुकाबले में पंजाब ने जेएंडके को नौ विकेट से पराजित कर दिया है। सुबह देरी से शुरू होने के चलते मैच 11-11 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएंडके की टीम ने निर्धारित 11 ओवर में 5 विकेट खोकर 59 रन बनाए। बल्लेबाज पायल ने 26 रन एवं जसिया ने 12 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से गेंदबाजी में मोक्षा एवं स्नेह राणा ने दो-दो विकेट…

Read More

विद्युत परिषद को खत्म करने की साजिश

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद को ठेकेदारी प्रथा घुन की तरह खाए जा रही है। हिप्र विद्युत परिषद के जेई एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आरडी अग्निहोत्री ने वीरवार को मैहतपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बोर्ड का अस्तित्व खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इसे खोखला बनाने के हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा सरकार के प्रयासों से हाल ही में आए 750 करोड़ के पैकेज से विद्युत परिषद को थोड़ी सी आक्सीजन मिली है, अन्यथा यह कब की दम तोड़ गई होती।…

Read More

उद्योग जगत को न नफा, न नुकसान

मैहतपुर (ऊना)। वित्तमंत्री की ओर से वीरवार को पेश किए गए आम बजट में आम आदमी के लिए झुनझुने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा है। मध्यम वर्गीय लोगों के लिए इस बजट में न तो कोई खास राहत दी गई है और न ही किसी प्रकार की कोई सुविधा का प्रावधान है। आयकर में भी कोई बदलाव न करके वित्तमंत्री ने यथास्थिति को ही कायम रखा है। उद्योग जगत को बजट से खासी उम्मीदें थीं, लेकिन हुआ कुछ नहीं। जो जैसा पहले था, वैसा ही रखा गया है। सस्ते…

Read More

लकड़ी तस्करी का एक और मामला पकड़ा

ऊना। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई के सदस्यों ने रामपुर में लकड़ी तस्करी की घटना को नाकाम कर दिया है। न केवल लकड़ी सहित गाड़ी को जब्त कर लिया है, बल्कि दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट के मुख्य आरक्षी जसवंत सिंह ने टीम सहित जिला मुख्यालय से सटे रामपुर में नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान महेंद्रा पिकअप नंबर एचपी 72…

Read More

हरोट स्कूल का पूरा रिकार्ड जब्त

ऊना। आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने शिक्षकों की कोताही के खिलाफ अपने अभियान को वीरवार को भी जारी रखा। इस दौरान उन्होंने बंगाणा क्षेत्र के हरोट स्थित सरकारी स्कूल में छापामारी की। इस दौरान शिक्षक स्कूल नदारद पाया गया। उन्होंने जब स्कूल का रिकार्ड चेक किया तो उसमें भी कई धांधलियां पाई गईं। जिसके चलते उन्होंने पूरे रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो धांधलियों के चलते उक्त शिक्षक पर गाज गिर सकती है। अभी कुछ दिन पूर्व ही इसी क्षेत्र के प्रोईयां स्कूल में भी…

Read More

कोटखाई में युवक की हत्या

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई में एक नेपाली युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके वतन के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि इन दोनों युवकों ने बुधवार रात मृतक और उसके एक साथी के साथ मारपीट की थी। मृतक युवक की पहचान परस राम (32) के रूप में हुई है। वह कोटखाई के छत्तरीधार में एक स्थानीय व्यक्ति के पास मजदूरी करता था। बुधवार को परस राम रात अपने एक…

Read More

मारपीट में जख्मी युवक की मौत

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ के तहत बायल में कुछ दिन पहले मारपीट में जख्मी युवक की शिमला में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार (39) निवासी बायल के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी प्रेमलाल भारद्वाज ने युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीस फरवरी को युवक के साथ बायल में कुछ लोगों ने मारपीट की थी। परिजन मारपीट में जख्मी युवक को अस्पताल ले गए, जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस 21…

Read More

पुलिस ने पकड़ी 25 पेटी अवैध देसी शराब

रोहड़ू। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के स्टोर से 25 पेटी देसी शराब बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शराब रखने का आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस थाना रोहड़ू के अतिरिक्त थाना प्रभारी मदन लाल, आरक्षी सुभाष चंद, नानक चंद, भोपिंद्र सिंह तथा होम गार्ड के जवान सुनील कुमार ने कांडा गांव में संदीप ठाकुर के स्टोर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।…

Read More

देश सेवा के लिए मर मिटने की कसम खाई

ज्यूरी (शिमला)। आईटीबीपी की 19वीं वाहिनी बौंडा (सराहन) में वीरवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें आईटीबीपी के 188 जवानों ने देश सेवा के लिए मर मिटने की शपथ ग्रहण की। समारोह में उत्तर-पूर्व सीमांत के महानिरीक्षक कृपा राम नेगी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए और उन्होंने जवानों को दीक्षा देकर देश की सेवा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आईटीबीपी दुनिया की अग्रणी एटलरी फोर्स के रूप में जानी जाती है। देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ-साथ विदेशों में भी कई काम कर रही…

Read More

सरकार में युवाओं को मिले जगह : युकां

रोहड़ू। युवा कांग्रेस शिमला संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष मुनीश ठाकुर ने कहा कि रोहड़ू के अधिकांश कार्यालयों में अधिकारी नियमित नहीं बैठ रहे हैं। यदि लोगों के काम अधिकारियों ने समय पर नहीं किए तो उनके कार्यालय का युवा कांग्रेस घेराव के लिए तैयार रहेगी। रोहड़ू तथा चिड़गांव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मुनीश ठाकुर ने प्रेस वार्ता में यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस पद यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को…

Read More