नाहन (सिरमौर)। वर्तमान सरकार शिक्षा के सार्वभौमिकरण के लिए कृतसंकल्प है। जिला सिरमौर में पूर्व सरकार की ओर से बंद किए स्कूलों को पुन: शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित मां भगायणी मंदिर परिसर में स्थित राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए पुस्तकालयों के रखरखाव तथा हाइटेक पर विशेष ध्यान दिया…
Read MoreMonth: March 2013
जिले के बंद स्कूल फिर शुरू करेंगे: विनय
नाहन (सिरमौर)। वर्तमान सरकार शिक्षा के सार्वभौमिकरण के लिए कृतसंकल्प है। जिला सिरमौर में पूर्व सरकार की ओर से बंद किए स्कूलों को पुन: शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित मां भगायणी मंदिर परिसर में स्थित राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए पुस्तकालयों के रखरखाव तथा हाइटेक पर विशेष ध्यान दिया…
Read Moreब्रेक फेल होने से लक्कड़ से भरा ट्रक पलटा
शिलाई (सिरमौर)। शुक्रवार सायं शिलाई खड्ड के समीप लक्कड़ से भरे एक ट्रक के पलट जाने से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक को इस हादसे में मामूली चोटें आई है। ट्रक को कुछ ही घंटों बाद मार्ग की एक तरफ खड़ा कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं करीब 5:30 बजे सैंज खड्ड से पांवटा की तरफ जा रहा लक्कड़ से भरा ट्रक नंबर एचपी-51बी-0904 जैसे ही शिलाई के समीप पहुंचा तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। ट्रक चालक वेद प्रकाश ने बड़ी…
Read Moreप्रशिक्षु डाक्टर के समर्थन में उतरे मेडिकल आफिसर
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला डाक्टर के समर्थन में प्रदेश मेडिकल आफिसर एसोसिएशन भी उतर आई है। आफिसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजे पत्र में छेड़छाड़ के आरोपी कर्मचारी नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आईजीएमसी में मेडिकल स्टूडेंट्स की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने की मांग भी उठाई है। प्रदेश मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुशील चंद्र, महासचिव डा. जीवानंद चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. एसएल शर्मा, प्रेस सचिव डा. सुशील शर्मा, उपाध्यक्ष डा. यशपाल रांटा, डा.…
Read Moreगैर सब्सिडी सिलेंडर 39, कमर्शियल 71 रुपये सस्ता
शिमला। गैस कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमत मार्च में 39 रुपये घटा दी है। यही नहीं, व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमत भी कम कर दी गई है। मार्च में कमर्शियल गैस सिलेंडर 71 रुपये सस्ता मिलेगा। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत इस माह 953 रुपये होगी जबकि कमर्शियल की कीमत 1650 रुपये कर दी गई है। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत वहीं रहेगी। होम डिलीवरी पर 467 रुपये लगेंगे जबकि गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने पर 412 रुपये देने होंगे। यानी सीधे…
Read Moreपंद्रह मार्च के बाद आनलाइन जमा होंगेे बिल!
शिमला। इस माह से आप पानी बिल और टैक्स ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। बिल आईसीआईसीआई बैंक जमा करेगा। नगर निगम की वेबसाइट पर बिल जमा करवाने का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक कर उपभोक्ता बिल की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। नगर निगम और आईसीआईसीआई बैंक में इसको लेकर करार की प्रक्रिया जारी है। संभावित है कि 15 मार्च तक ऑनलाइन सुविधा शहरवासियों को मिलना शुरू हो जाए। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। नगर निगम में ऑनलाइन बिल जमा करवाने की योजना के शुरू होने से…
Read Moreडाक्टर ने की मरीज के साथ मारपीट
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज में डाक्टर द्वारा मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कालेज प्रबंधन को मिली शिकायत के अनुसार आईजीएमसी के कार्डियोलाजी विभाग में शनिवार को किसी बात पर पहले डाक्टर और मरीज के बीच बहस हुई और बाद में डाक्टर ने मरीज के साथ मारपीट कर दी। अमूमन दिखने में आता है कि इलाज में लापरवाही पर मरीज के साथ आए तीमारदार डाक्टरों के साथ दुर्व्यवहार कर बैठते हैं। लेकिन इस बार गुस्से में आपा खो बैठने पर डाक्टर द्वारा ही मरीज के साथ…
Read Moreबच्चों को लाने, ले जाने के लिए चलेंगी स्कूल बसें
शिमला। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने शहर के स्कूल संचालकों को बच्चों को लाने और घर छोड़ने के लिए स्कूल बसों का इस्तेमाल करने को कहा है। शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान व स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए स्कूल बसों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को स्कूल प्रतिनिधियों व अभिभावकों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी शीघ्र ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि शहर के विभिन्न भागों…
Read Moreकला और शारीरिक अध्यापकों के साक्षात्कार रद
मंडी। मंडी में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एवं चयन समिति अध्यक्ष के सेवानिवृत्त हो जाने के साथ ही कला तथा शारीरिक अध्यापकों के पदों के लिए गए साक्षात्कार रद हो गए हैं। मंडी जिले में 16 पदाें पर सितंबर माह में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक द्वारा साक्षात्कार लिए गए थे। इनमें से कला संकाय के चार पदों पर, जबकि शारीरिक शिक्षक के 12 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिए गए थे, लेकिन साक्षात्कार का परिणाम घोषित नहीं हो पाया था। अब चयन समिति अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हो जाने से…
Read Moreयुवक की ढांक से गिरने पर मौत
पांगणा (मंडी)। ग्राम पंचायत बखरौट के जीऊग में शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे एक युवक की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण (26) पुत्र अमर सिंह गांव सोरता निवासी अपने तीन अन्य दोस्ताें के साथ जिऊग मोड़ पर बैठा था। जब वहां से घर जाने की तैयारी करने लगा तो अचानक अपना संतुलन खोने की वजह से वह पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया। इस पर उसके साथ बैठे दो दोस्त भी उसे बचाने उतरे, पर खड़ी ढांक होने पर वह करीब…
Read More