कुल्लू को 550 करोड़ की ऋण योजना

कुल्लू। जिले के विभिन्न बैंकों के माध्यम से चालू वित्त वर्ष के दौरान 550 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाएंगे। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले वार्षिक ऋण योजना में सौ करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। शनिवार को एडीएम कमलकांत सरोच ने कुल्लू में वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक (पीएनबी) ने बताया कि एक अप्रैल 2013 से वार्षिक ऋण योजना का कार्यान्वयन आरंभ होगा। इसके तहत पिछले वर्ष के 450 करोड़ रुपये की तुलना में यह योजना 550 करोड़ रुपये की गई…

Read More

सरसेई की सुकृति स्टूडेंट आफ दे ईयर

हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के सरस्वती विद्या मंदिर सरसेई के शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर ने की। राजीव वर्मा कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवाही लूटी। बच्चों ने नाटी के अलावा फिल्मी गीतों पर डांस कर वाहवाही लूटी। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल प्रेम चंद ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। ओवर आल बेस्ट छात्रा का पुरस्कार सुकृति और बेस्ट खिलाड़ी का खिताब पवनीश को दिया गया। बेस्ट सिंगर…

Read More

त्रैहण में बिरशु मेला दो से

भुंतर (कुल्लू)। कुल्लू की शिल्हीहार पंचायत के त्रैहण गांव में बिरशु मेले पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दो से नौ अप्रैल तक होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिलोपा के अध्यक्ष अजय जंबाल करेंगे। मेला जय माता भाग सिद्ध और नार सिंह देवता के सम्मान में होगा। मेले में खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें मुख्य आकर्षण कलाकार उत्तम चंद कमांडों और अनीता शर्मा की प्रस्तुतियां रहेंगी। यह जानकारी पारला भुंतर पंचायत की प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान गंभीर और वार्ड पंच कमला देवी ने दी। नार सिंह युवक मंडल के…

Read More

शिरघन नाग के मंदिर में चोरी करते एक गिरफ्तार

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के साथ सटे ब्राण मंदिर में दिन दिहाड़े चोरी करने आए चोर को लोगों ने रंगे हाथों धर लिया। पुलिस ने मंदिर के कारदार की शिकायत पर पकड़े आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिरघन नाग देवता के कारदार तेज राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह और गांव के लोग मंदिर जा रहे थे तो मंदिर के करीब पहुंचकर देखा दरवाजा बंद था। लेकिन मंदिर का अंदर का दरवाजा खुला पड़ा था। मंदिर से देवता के…

Read More

लाहौल के युवाओं को सेना में मिलेगी नौकरी

केलांग। देश की सरहदों की हिफाजत को जनजातीय क्षेत्र से कई जवान सेना में शामिल होंगे। इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय मई माह में लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए विशेष कोटे के तहत सेना भर्ती रैली का आयोजन करेगा। रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र भंवर से बातचीत के बाद यह जानकारी लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने दी। रवि ठाकुर ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने मई माह में मंडी के पंडोह में स्पेशल कोटा के तहत लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित करने को मंजूरी दे दी है।…

Read More

कालेज छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान

कुल्लू। शहर के साथ सटे महंत बेहड में एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि छात्र कुल्लू महाविद्यालय में बीएससी फर्स्ट ईयर की परीक्षा दे रहा है। परीक्षाआें के बीच छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के…

Read More

चार क्विंटल तार के साथ तीन गिरफ्तार

रामपुर बुशहर। झाकड़ी पुलिस ने एक ट्रक से चार क्विंटल एल्युमीनियम की तार बरामद की है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे। पुलिस थाना झाकड़ी के प्रभारी मंगत राम ने इसकी पुष्टि की है। झाकड़ी पुलिस के जवान शुक्रवार रात झाकड़ी में ही एनएच पर गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने ज्यूरी की तरफ से आ रहे ट्रक को रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के समय ट्रक में चार क्विंटल एल्युमीनियम…

Read More

अब काशंगनाला में बंद हो गया एनएच

सांगला (किन्नौर)। जिले के पांगीनाला में एनएच अभी बहाल नहीं हुआ था कि शुक्रवार रात काशंगनाला में एनएच पर पहाड़ी से चट्टानें आ गिरीं। चट्टानों से करीब चालीस सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सीमा सड़क संगठन ने अवरुद्ध सड़क बहाल करने के लिए मशीनों समेत जवान तैनात कर दिए हैं। संगठन के ओसी एचआर वनराज ने बताया कि काम युद्धस्तर पर चला हुआ है और एक-दो दिन के भीतर सड़क बहाल कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक काशंगनाला में शुक्रवार रात पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें खिसक कर एनएच पर गिर…

Read More

शिमला के लिए रोगी वाहन का किराया बढ़ा

कोटखाई (शिमला)। अब कोटखाई से शिमला के लिए रोगी वाहन के 1200 के स्थान पर 1400 रुपये अदा करने होंगे। जबकि, चालक लाइसेंस के लिए भी बीस के स्थान पर तीस रुपये शुल्क अदा करना होगा। यह फैसला यहां आयोजित आरकेएस की बैठक में लिया गया है। बैठक एसडीएम एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एमआर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान फैसला लिया गया कि साल भर स्वास्थ्य सेवाओं पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होेेंगे। जबकि,…

Read More

मौसम बिगड़ने का मतलब है बत्ती गुल

जुब्बल (शिमला)। मौसम खराब मतलब बत्ती गुल। जुब्बल और सरस्वतीनगर क्षेत्र में यह सिलसिला जारी है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह से रात तक दर्जनों विद्युत कट लगाए जा रहे हैं। विद्युत कटों के कारण वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जुटे बच्चों को भी परेशानी हो रही है। विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में भारी रोष व्याप्त है। सर्दी में लोगों को बिजली की अनियमित सप्लाई के चलते परेशानी हुई थी। अब बिजली के अघोषित कट लोगों के लिए परेशानी का…

Read More